Connect with us

छत्तीसगढ़

CG Crime: नर्सिंग छात्रा के साथ सॉफ्टवेयर इंजीनियर दोस्त ने किया छल, बंधक बनाकर किया रेप

Published

on

दुर्ग। दुर्ग में नर्सिंग छात्रा के साथ छल करने का आरोप उसके दोस्त पर ही लगा है। छात्रा अपनी सहेली की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए गई थी। वहीं से सॉफ्टवेयर इंजीनियर छात्रा को जबरदस्ती अपने घर ले गया और रात भर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी धीरेंद्र साव पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दुर्ग में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली छात्रा से उसकी पुरानी दोस्ती थी। छात्रा 15 अक्टूबर की शाम अपनी सहेली के घर बर्थडे पार्टी मनाने पहुंची थी। यहां उसकी मुलाकात धीरेंद्र से हुई। पार्टी के बाद धीरेंद्र उसे अपने साथ घर ले गया। छात्रा का कहना है कि वह जाने के लिए राजी नहीं थी। इसके बाद भी आरोपी उसे जबरदस्ती अपने घर ले गया और कमरे में ले जाकर जबरदस्ती करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो उसे बंधक बना लिया और मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। छात्रा ने पुलिस को बताया है कि दूसरे दिन दोपहर करीब 2 बजे किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से छूटी और सीधे अपने घर पहुंची। वहां उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री निवास में देवारी तिहार पर आकर्षक सजावट
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायगढ़ : कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने EVM प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा, CRPF के स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राज्य शासन द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियों हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending