Connect with us

छत्तीसगढ़

CG News: 15 साल की लड़की के दो बॉयफ्रेंड,पुराने से पीछा छुड़ाने का बनाया प्लान

Published

on

CG News: भिलाई में एक 15 साल की नाबालिग लड़की ने अपने EX बॉयफ्रेंड को मिलने बुलाया और फिर दूसरे बॉयफ्रेंड से उसकी जमकर पिटाई करवा दी। मारपीट का वीडियो बनाकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया।

भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की ने अपने EX बॉयफ्रेंड को मिलने बुलाया और फिर दूसरे बॉयफ्रेंड से उसकी जमकर पिटाई करवा दी। लड़की के लवर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग को बेसबॉल, बैट और लाठी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र के कैंप 1 स्थित मस्जिद के पास का है।

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की का कैंप 2 संतोषी पारा के 17 साल के लड़के से प्रेम संबंध था। लेकिन इसी बीच लड़की को एक दूसरे नाबालिग लड़के से भी प्यार हो गया। इसकी जानकारी जब पहले बॉयफ्रेंड को लगी, तो उसने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा और गाली गलौज कर ब्रेकअप कर लिया। जिसके बाद लड़की ने यह बात अपने नए बॉयफ्रेंड को बताई। लड़की की बात पर दूसरे लड़के ने रौब जमाने के लिए उसे पीटने का प्लान बनाया और लड़की से कहकर उसे सुनसान मिलने के लिए बुलवाया।

यह भी पढ़ें   अवैध रूप से अपने कब्जे में 15 लीटर कच्ची महुआ बिक्री हेतु घर के बाड़ी में छुपा के रखना पाया गया

लड़की ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया
लड़की ने पहले बॉयफ्रेंड को तीन दिन लगातार कॉल किया और उसे मिलने के लिए बुलाया। लेकिन वह उससे मिलने नहीं पहुंचा। इसके बाद लड़की ने 1 दिसंबर की शाम 6.30 बजे फिर से उसे फोन किया और कैंप 1 मस्जिद के पास बुलाया। लड़के का गुस्सा शांत हो चुका था, तो वह उससे मिलने पहुंच गया। इस दौरान उस जगह पर लड़की का दूसरा बॉयफ्रेंड और उसके 4 अन्य साथी चाकू, लाठी, बेसबॉल और बैट लेकर खड़े थे।

लड़के को आई गंभीर चोटें
लड़के के पहुंचते ही उन्होंने बेरहमी से उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में नाबालिग लड़के के सिर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य जगहों में गहरी चोट आई है और उसका सिर भी फट गया है। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में इलाज हुआ है। लेकिन उसके सिर और सीने में दर्द के चलते डॉक्टर ने उसे रायपुर रेफर करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें   महासमुंद : दो अलग-अलग जगहों से लाखों रुपए के नशीली कफ शिरप, दवाइयां जब्त, 3 गिरफ्तार

रौब ज़माने के लिए इंस्टाग्राम में किया पोस्ट
पुलिस ने बताया कि, जिन लड़कों ने मारपीट की है, उसमें 2 नाबालिग और 3 बालिग शामिल थे। आरोपियों में गुरजीत सिंह, डिगेंद्र साहू उर्फ गुड्डू और आसिफ शेख शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी गुड्डू लड़की पर इंप्रेशन जमाने के लिए मारपीट वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। जिसके बाद यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

लड़की का फोन किया जब्त, जांच कर करेंगे कड़ी कार्रवाई- CSP
भिलाई नगर CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि लड़की और उसके परिजनों को थाने बुलाया गया था। लेकिन परिजनों ने थाने में कहा कि लड़की का मामला है और वह इसमें नहीं पड़ना चाहते हैं। पुलिस ने लड़की का मोबाइल जब्त कर लिया है। जांच में लड़की की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मुलाहिजा रिपोर्ट में यदि गंभीर चोट आई तो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता और उसकी पत्नी की हत्या का मामला, आरोपियों का DNA टेस्ट कराएगी पुलिस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अवैध रूप से अपने कब्जे में 15 लीटर कच्ची महुआ बिक्री हेतु घर के बाड़ी में छुपा के रखना पाया गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिरयानी सेंटर में चल रहा था लाखों का सट्टा, 20 लाख के सट्टे के साथ दो गिरफ्तार....
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending