Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: शहीदों का पार्थिव शरीर भेजा गया गृहग्राम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Published

on

सुकमा/नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के कुन्देड़ के जंगलों में शनिवार को माओवादियों से हुए मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम भेज दिया गया है। यहां उनकी अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। जवान के शहादत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उल्लेखनीय है कि नक्सली 5 से 6 दिनों से रेकी कर मुठभेड़ स्थान में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे थे। कल जगरगुंडा से बेदरे कैंप निर्माण में लगे रोड ऑपनिंग पार्टी जगरगुंडा कैंप से निकली थी कि गांव से कुछ ही दूर घरों और स्कूल भवन की आड़ लेकर नक्सली छुपकर अंधाधुन फायरिंग करने लगे। नक्सलियों ने बटालियन पर घात लगाकर हमला कर दिया। इसमें 3 जवान शहीद हो गए।

यह भी पढ़ें   CM बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में 'मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना' का किया शुभारंभ

नम आँखों से दी गई बलिदानी जवान को अंतिम विदाई

वहीं नारायणपुर जिले की ओरछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बटुम गांव में रविवार सुबह हुई नक्सली वारदात में CAF 16वीं बटालियन के जवान संजय लकड़ा शहीद हो गए। शहीद प्रधान आरक्षक के पार्थिव शरीर को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बलिदानी जवान के शहादत को नगर के नागरिकों ने भी नमन किया। शहीद के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम रवाना किया गया हैं।

गोलीबारी में भागे नक्सली

घटना की जानकारी देते हुए एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि, नक्सलियों की ओर से आम नागरिकों और जवानों को नुकसान पहुंचाने की नियत से बटुम गांव के पास आईईडी बम लगाया गया था। इसकी सूचना पर पुलिस की संयुक्त पार्टी बम निरोधी दस्ते के साथ रवाना की गई थी। इस दौरान नक्सलियों के आईईडी की चपेट में आने से संजय वीरगति को प्राप्त किए। एसपी ने बताया कि इस दौरान जवानों के साथ नक्सलियों की गोलीबारी भी हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग खड़े हुए। घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान आईईडी बरामद किया गया हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जोर-शोर से शुरू हुआ सड़क मरम्मत का काम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   शुक्रवार शाम से रायपुर में लॉकडाउन लगाने की खबर अफवाह
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   क्रिकेट टीम में सलेक्शन का झांसा देकर ठगी करने वाला क्रिकेट कोच गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending