Connect with us

कोरोना

Chhattisgarh Breaking: वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बद्री दीवान का निधन, समर्थकों में शोक की लहर

Published

on

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और बेलतरा क्षेत्र के पूर्व विधायक बद्रीधर दीवान का इलाज के दौरान निधन हो गया।

कुछ दिन पहले वे तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती किए गए थे, जहां से वे डिस्चार्ज होकर घर भी लौट आए थे, लेकिन फिर पिछले 3 दिनों से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्होंने खाना पीना छोड़ दिया था बताया जा रहा है कि उन्हें निमोनिया हो गया था।

वे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें कुछ दिनों से बिलासपुर के बहतराई चौक स्थित प्रथय अस्पताल मे भर्ती किया गया था जहां कुछ देर पहले ही उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें   पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक साथ 7 पूर्व नक्सलियों ने किया सरेंडर

उनके निधन से उनके समर्थकों समेत भाजपा में शोक की लहर है। बुधवार सुबह 10:00 बजे उनका अंतिम संस्कार सरकंडा देवकीनंदन दीक्षित मुक्तिधाम में किया जाएगा

27 नवंबर 1929 को देवरी पंधी में जन्मे बद्रीधर दीवान बिलासपुर के किला वार्ड मैं रहते थे। पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब थी। आरम्भ से ही जनसंघ से जुड़े श्री बद्रीधर दीवान 1977 से 1980 तक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष थे।

1980 में भाजपा के गठन के बाद वे करीब 10 वर्षों तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे। दीवान महामाया मंदिर ट्रस्ट के भी आजीवन ट्रस्टी थे। 2004 में वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए थे। बेलतरा विधानसभा से निर्वाचित होने वाले बद्री धर दीवान की सेहत लंबे अरसे से खराब थी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरोना

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, जानिए पिछले 24 घंटे का हाल

Published

on

रायपुर।  देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन में आ गई। राज्यों और स्वास्थ्य मंत्रालयों से जुड़े अधिकारियों के साथ मॉत ड्रिल से लेकर इसके रोकथाम को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी बीच सरकार ने 5 जांच उपकरणों के दाम पर कैपिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। ये कैपिंग अगले आदेश तक लागू रहेगा।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। गुरूवार को 15 नए मरीज मिले जिसमें से सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से 9 केस मिले। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 तक पहुंची। वहीं संक्रमण दर 2.18 प्रतिशत के करीब है।

यह भी पढ़ें   मदन महल रेलवे स्टेशन में एनआई कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का ठहराव कुछ दिनो के लिए बंद किया गया

Continue Reading

कोरोना

पूर्व विधायक के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को एक पूर्व विधायक के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि गनीमत रही कि आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोला राम साहू के घर के रसोई में रखे नए सिलेंडर को बदलते समय गैस के जलते चूल्हे के संपर्क में आने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पास के माता तालाब में तालाब जीर्णोद्धार में कार्यरत मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही नगर पंचायत डोंगरगांव से फायर बिग्रेड को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें   मदन महल रेलवे स्टेशन में एनआई कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का ठहराव कुछ दिनो के लिए बंद किया गया
Continue Reading

कोरोना

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में 13 कोरोना मरीज मिले, बिलासपुर में 3 मरीज

Published

on

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में आज 26 सितंबर को कुल सबी जिलों को मिलाकर 13 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि बिलासपुर में 3 मरीज मिले। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े नीचे देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: पापड़, अगरबत्ती, मसाला निर्माण, बोरी सिलाई से महिलाएं कर रहीं लाखों की कमाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending