Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur : कलेक्टर की तत्परता 24 घंटे में श्रमिक को मिला न्याय, ठेकेदार के चंगुल से मुक्ति

Published

on

कलेक्टर की संवेदनशीलता से 24 घण्टे के अंदर पीड़ित श्रमिक को मिला न्याय

ठेकेदार के चंगुल से मिली मुक्ति, सकुशल रवाना हुए अपने घर

एक दर्जन अपने घोड़े भी गाड़ी में साथ ले गए

बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण की संवेदनशील पहल से पीड़ित श्रमिक परिवार को तुरन्त न्याय मिला है। ठेकेदार के चंगुल से छुड़ाकर उसे सपरिवार गृह ग्राम सकुशल रवाना किया गया है।

गौरतलब है कि कलेक्टर अवनीश शरण के पास जनदर्शन में मुबारक खां नामक व्यक्ति द्वारा शिकायत किया गया कि वह ग्राम गुन्नौर तहसील गुन्नौर जिला पन्ना का निवासी है । उसने बताया कि ग्राम मंगला पासीद तहसील बिल्हा में ईटा भठ्ठा में काम करता हूं जहां मुझे ठेकेदार संतोष बंसल द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। मुझे मेेरे घर नहीं जाने दिया जा रहा और नहीं मुझे मेरी मजदूरी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने का वेदराम मनहरे के बाद बनाए गए नशा मुक्ति आंदोलन के प्रभारी

मेरे पास मेरे एवं परिवार के खाने-पीने के लिए पैसा नहीं है और न रहने को मकान है। करीब एक माह से ऐसी परिस्थिति से गुजर रहा हूं तथा मुझे बंधक बनाकर रखा गया है। उक्त व्यक्ति की व्यथा सुनकर कलेक्टर महोदय द्वारा तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए उक्त प्रकरण में एस.डी.एम. बिल्हा को निर्देशित किया गया। एसडीएम द्वारा तत्काल जांचकर आवश्यक कार्रवाई की गई।

एस.डी.एम. बिल्हा बजरंग वर्मा द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़ित व्यक्ति एवं ईट भठ्ठे के ठेकेदार को समक्ष में बुलाया गया जिसमें व्यक्ति से पूछताछ एवं जांच की जिसमें व्यक्ति की शिकायत सही पाई गई। उस व्यक्ति को तत्काल उसके घर गुन्नौर जिला पन्ना जाने की व्यवस्था की गई तथा वह व्यक्ति अपने परिवार सहित आज ही अपने घर रवाना हो गए। वाहन में अपने एक दर्जन घोड़े भी साथ में ले गए।कलेक्टर महोदय के त्वरित पहल एवं संवेदनशीलता के कारण 24 घण्टे के अंदर उस व्यक्ति को अपने मूल निवास जाने का तथा बंधक की जिंदगी जीने से छुटकारा मिल पाया।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने का वेदराम मनहरे के बाद बनाए गए नशा मुक्ति आंदोलन के प्रभारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Raipur: बूढ़ातालाब धरना स्थल में अब नहीं होगी प्रदर्शन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   विश्व योग दिवस के अवसर पर बिलासपुर पुलिस द्वारा कराया गया योग शिविर का आयोजन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending