Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : कोरोना संकट अभी टला नही है, हमे और अधिक सतर्क होकर काम करने की जरुरत

Published

on

बेमेतरा| कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने जिला चिकित्सालय के स्टाॅफ की बैठक लेकर उनकी समस्याओं से रु-ब-रु हुए। कलेक्टर ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य अमले के कार्याें की सराहना की। स्वास्थ्य विभाग के डाॅक्टरों सहित तृतीय एवं चतुर्थ कर्मचारियों ने कोविड-19 से निबटने अनवरत सेवा की। कलेक्टर ने कहा कि हालांकि कोरोना संकट अभी टला नही है, फिर भी हमें और भी अधिक सतर्क होकर कार्य करने की जरुरत है।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने डाॅक्टरों, स्टाॅफ नर्स, लैब टेक्निशियन, एक्सरे टेक्निशियन, लेखापाल सहायक ग्रेड, डिमास्टेटर आदि से बारी-बारी चर्चा कर कार्य निष्पादन मे आ रही व्यवहारिक दिक्कतों के संबंध मे जानकारी ली और उसे यथा संभव दूर करने का भरोसा दिलाया। कलेक्टर को अपने बीच पाकर चिकित्सकीय स्टाॅफ को गर्व की अनुभूति हुई। कलेक्टर ने क्वारंटाइन सेन्टर मे चिकित्सकीय स्टाॅफ के कार्यों की सराहना की और उनका मनोबल बढ़ाया। बैठक मे जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सतीश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर एवं कोविड के नोडल अधिकारी संदीप ठाकुर, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. वन्दना भेले, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनुपमा तिवारी, आरती दत्ता, शोभिका गजपाल उपस्थित थे।  

यह भी पढ़ें   छत्तीगसढ़ : BCG के टीके वाले वॉयल में मिला काला पदार्थ, टीकाकरण बंद
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान- रायपुर में शुरू होगी बैडमिंटन अकादमी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीगसढ़ : BCG के टीके वाले वॉयल में मिला काला पदार्थ, टीकाकरण बंद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल कांग्रेस के स्टार प्रचारक, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending