Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: सदन में ‘धक्कामुक्की’…सड़क पर धरना! Congress का नया पब्लिक स्टंट!

Published

on

रायपुर: देश की संसद में विपक्ष का हंगामा, शोर-शराबा, नोंक-झोंक कोई नई बात नहीं है। लेकिन बीते दिनों वक्त के पहले खत्म हो चुके मॉनसून सत्र को लेकर वार-पलटवार की बौछार अब तक जारी है।

बीजेपी ने संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के बर्ताव को लेकर गंभीर आरोप लगाए, एक नहीं 8-8 केंद्रीय मंत्रियों ने मोर्चा संभालते हुए विपक्षी पर निशाना साधा।

सदन के भीतर के CCTV फुटेज देश को दिखाते हुए छत्तीसगढ़ की महिला कांग्रेस सांसदों को भी कटघरे में खड़ा किया, जिसके जवाब में छत्तीसगढ़ से दोनों महिला कांग्रेस सांसदों ने उल्टे मार्शल्स के जरिए दुर्व्यवहार कराने का गंभीर आरोप लगाया।

अपना पक्ष रखते-रखते महिला सांसदों के मीडिया का सामने आंसू तक छलक पड़े।

बीजेपी ने बार-बार महिला सांसदों पर कार्रवाई की मांग की तो प्रदेश के मुखिया समेत पूरी कांग्रेस अपनी महिला सांसदों के साथ खड़ी नजर आई। सीएम ने मौन धरना देकर घटना को छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान बताया।

संसद से शुरू हुई सियासी लड़ाई और धक्का-मुक्की अब सड़क पर उतर आई है। 11 अगस्त को राज्यसभा में हुई जिस खींचतान ने लोकतंत्र के मंदिर को शर्मसार किया।

यह भी पढ़ें   निजात अभियान के तहत कार्यवाही जारी, अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार

अब उसी शर्मनाक वाकये पर सड़क पर संग्राम की स्थिति है, जिस कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम और छाया वर्मा पर बीजेपी ने संसद की मर्यादा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया वो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक हफ्ते पहले की घटना को याद कर रो पड़ीं।

एक दिन पहले कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फूलो देवी और छाया वर्मा पर आरोप लगाने वाले छत्तीसगढ़ के बीजेपी सांसदों से भी माफी मांगने को कहा, तो दूसरे दिन खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोर्चा संभाला।

महिला सांसदों से दुर्व्यवहार मामले में सीएम बघेल गांधी चौक पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मौन धरने पर बैठे। धरने में सांसद फूलो देवी नेताम और छाया वर्मा भी शामिल हुई।

करीब एक घंटे तक मौन धरना देने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी सांसद और पदाधिकारियों ने महिला सांसदों का अपमान किया इसके लिये बीजेपी को माफी मांगनी होगी।

सीएम भूपेश बघेल के मौन धरने पर बीजेपी ने निशाना साधते हए कहा कि दुर्व्यवहार हुआ या नहीं, ये तो सदन के अंदर की बात है इसका फैसला सांसद नहीं बल्कि संसद करेगी।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: पूर्व मंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट फैला रहा संक्रामक बिमारियों का खतरा, भयभीत जनता ने लगाया शिकायतों का अंबार

ऐसे मामले में CM का इस तरह का धरना देना असंवैधानिक है। इससे पहले बुधवार को बीजेपी महिला मोर्चा ने सांसद छाया वर्मा और फूलोदेवी नेताम पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं की छवि को बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया, तो कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर उस घटना की भ्रामक जानकारी देने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

सड़क पर दोनों दलों ने एक दूसरे पर झूठ बोलने और शर्मसार करने के आरोप लगाए। लेकिन सड़क पर इस वार-पलटवार के बीच सच्चाई यही है कि एक हफ्ते पहले देश का उच्च सदन शर्मसार हुआ था। लोकतंत्र में लोगों का विश्वास कायम रखने के लिए उस घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई जरूरी है।

Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, India News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखें आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 19 लीटर महुआ शराब जप्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जनसूचना पर सिरगिट्टी पुलिस की कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से 1 नग लोहे का रिवाल्वर जब्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने रहे आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की मृत्यु पर PM मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending