Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: भाजपा में अलग-अलग विभागों का गठन, देखिए किसे कौन सी जिम्मेदारी मिली

Published

on

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार विभिन्न स्तर पर विभागों का गठन किया है।

देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

जिला कार्यालय निर्माण के लिए – प्रभारी सुभाष राव, सदस्य – राजेश मूणत, विकास महतो।

कार्यालय आधुनिकीकरण और रख रखाव हेतु – प्रभारी सुभाष राव, सदस्य – भूपेन्द्र सवन्नी, श्रीनिवास राव मद्दी।

ग्रंथालय और ई-ग्रंथालय के लिए – प्रभारी संतोष पाण्डेय, सदस्य – अशोक बजाज, पंकज झा, दीपक म्हस्के।

स्वच्छ भारत अभियान के लिए – प्रभारी शंभू गुप्ता, सदस्य – अजय गोयल, प्रबोध मिंज, राजेश सिंह, संग्राम सिंह राणा।

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के लिए – प्रभारी अंजय शुक्ला, सदस्य – चंपादेवी पावले, डाॅ. नंदकुमार अग्रवाल, अजय तिवारी, संध्या परगनिया, मोना सेन, प्रियदंबा सिंह जुदेव।

नमामि गंगे – प्रभारी अशोक राजपूत, सदस्य – कमलेश ठोकने, जितेन्द्र वर्मा, बी. जयराम।

राष्ट्रीय सदस्यता अभियान – प्रभारी किरण देव, सदस्य- श्रीनिवासराव मद्दी, प्रबल प्रताप सिंह, राकेश यादव, निरंजन सिंहा, जोगेश लाम्बा।

राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान – प्रभारी नारायण चंदेल, सदस्य – चंदूलाल साहू, कोमल जंघेल, लच्छूराम कश्यप, पूजा विधानी।

राष्ट्रीय प्रशिक्षण महाभियान – प्रभारी दीपक पटेल, सदस्य – अवधेश जैन, संजय पाण्डे, प्रशांत सिंह ठाकुर, अनिल केशरवानी।

यह भी पढ़ें   आॅनलाईन सायबर ठगी करने वाले बांगलादेशी व कैमरून मूल के 02 अंतराष्ट्रीय ठगो सहित कुल 04 शातिर जालसाजो पर बडी कार्यवाही।

सुशासन और केन्द्र-राज्य समन्वय विभाग – प्रभारी अरूण साव, सदस्य – सच्चिदानंद उपासने, मोतीलाल साहू, अभिषेक सिंह।

नीति अनुसंधान विभाग – प्रभारी प्रेमप्रकाश पाण्डेय, सदस्य – अमर अग्रवाल, रामविचार नेताम।

मीडिया विभाग – प्रभारी नलिनीश ठोकने, सदस्य – पंकज झा, मुकेश शर्मा, अमित चिमनानी, राम त्रिपाठी।

मीडिया संपर्क विभाग – प्रभारी रसिक परमार, सदस्य – सुश्री सरोज पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव, नरेशचंद्र गुप्ता, केदार गुप्ता।

राजनीतिक प्रतिपुष्टि एवं प्रतिक्रिया विभाग – प्रभारी शिवरतन शर्मा, सदस्य – अजय चंद्राकर, संतोष पाण्डेय, केदार कश्यप।

राष्ट्रीय कार्यक्रय एवं बैठक विभाग – प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी, सदस्य – विजय शर्मा, रजनीश सिंह, डाॅ. अजय राव।

डाॅक्यूमेंटेशन एवं ग्रंथालय विभाग – प्रभारी अनुराग सिंहदेव, सदस्य – ओपी चैधरी, अमित चिमनानी।

आपदा राहत और सहायता विभाग – प्रभारी लोकेश कावड़िया, सदस्य – प्रफुल्ल विश्वकर्मा, जयंती पटेल, किशोर महानंद, प्रीतेश गांधी, संजूनारायण ठाकुर, अमरजीत छाबड़ा।

अध्यक्षीय कार्यालय, प्रवास एवं कार्यक्रम विभाग – प्रभारी राजेश शर्मा, सदस्य – अशोक पाण्डेय, इन्दजीत सिंह गोल्डी।

प्रचार-प्रसार निर्माण विभाग – प्रभारी छगनलाल मूंदड़ा, सदस्य – राजेश मूणत, आशीष अग्रवाल।

यह भी पढ़ें   CG: निलम्बित IPS जीपी सिंह ने बिलासपुर हाईकोर्ट में लगाई जमानत याचिका

ट्रस्ट समन्वय विभाग – प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल, सदस्य – सुभाष राव।

चुनाव प्रबंधन विभाग – प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल, सदस्य – अमर अग्रवाल, रामप्रताप सिंह, केदार कश्यप।

चुनाव आयोग संपर्क विभाग – प्रभारी नरेशचंद्र गुप्ता, सदस्य – राजकुमार शुक्ला, जयप्रकाश चंद्रवंशी।

कानून और विधि विषय विभाग – प्रभारी मोहन पवार, सदस्य – आशुतोष कछवाहा, केशव गुप्ता, सुभाष पाण्डेय, अनिल गोयल।

पार्टी पत्रिकाएं और प्रकाशन विभाग – प्रभारी पंकज झा, सदस्य – राजेश मूणत, ओ.पी. चैधरी।

सोशल मीडिया प्रबंधन विभाग – प्रभारी पंकज झा, सदस्य – दुर्गेश सिंह, राकेश चंद्राकर।

विदेश संपर्क विभाग – प्रभारी चंद्रशेखर साहू, सदस्य – सोमेश पाण्डेय, ललित सिंघानिया, कैलाश गुप्ता।

आजीवन सहयोग निधि विभाग – प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल, सदस्य – राजीव अग्रवाल, नंदन जैन।

आईटी विभाग – प्रभारी दीपक म्हस्के, सदस्य – मितुल कोठारी, आदित्य कुरिल, मनु नाहर।

एफ.पी.ओ (कृषि उत्पादक कंपनी) – अशोक बजाज, संदीप शर्मा, निर्मल सिन्हा।

वन धन योजना – महेश गागड़ा सत्यानंद राठिया।

पोषण आहार – हर्षिता पाण्डेय, चन्नी वर्मा।

पर्यावरण – गणेश शंकर मिश्रा

समरसता – प्रहलाद रजक

कुटुम्ब प्रबोधन – रूपनारायण सिन्हा

छत्तीसगढ़

केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

Published

on

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.

यह भी पढ़ें   बिलासपुर जिले में अब तक 220.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.

जा सकती थी नवजात शिशु की जान

डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,

सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.

यह भी पढ़ें   रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे में भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद 4 ट्रकों में लगी आग

परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद

शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.

पहली बार आया अनोखा केस

सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें   7 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार

इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Continue Reading

कैरियर

कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Published

on

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।

यह भी पढ़ें   रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे में भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद 4 ट्रकों में लगी आग

बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।

लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार

इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: रिश्वतखोर ASI पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट

पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending