Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : यार्ड रिमॉडलिंग और दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द और रि-शेड्यूल की गईं..

Published

on

रायपुर, छत्तीसगढ़। रायपुर रेल मंडल के लखोली सेक्शन में यार्ड रिमॉडलिंग और लखोली-आरंग महानदी के बीच दोहरीकरण कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। आने वाले कुछ दिनों तक कई गाड़ियों को रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है।

दिनांक 26 एवं 27 जुलाई को प्री- नॉन इंटरलॉकिंग दिनांक 28 जुलाई 2021 से 4 अगस्त 2021 तक इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है, जिसके तहत रायपुर रेल मंडल के लखोली सेक्शन में यार्ड रि-मॉडलिंग एवं लखोली -आरंग महानदी के बीच दोहरीकरण कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा।

2 दिन रद्द रहने वाली गाड़ियां-

(1) गाड़ी संख्या 02857 विशाखापट्टनम -एलटीटी स्पेशल दिनांक 25 जुलाई एवं 1 अगस्त 2021 को रद्द रहेगी।

(2) गाड़ी संख्या 02858 एलटीटी- विशाखापटनम स्पेशल दिनांक 27 जुलाई 2021 एवं 3 अगस्त 2021 को रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 49.43 लाख से अधिक धान की खरीदी

(3) गाड़ी संख्या 02827 पूरी- सूरत स्पेशल दिनांक 25 जुलाई 2021 एवं 1 अगस्त 2021 को रद्द रहेगी।

(4) गाड़ी संख्या 02828 सूरत- पुरी स्पेशल दिनांक 27 जुलाई 2021 एवं 3 अगस्त 2021 को रद्द रहेगी।

(5)गाड़ी संख्या 07481 तिरुपति बिलासपुर स्पेशल दिनांक 29 जुलाई 2021 एवं 1 अगस्त 2021 को रद्द रहेगी।

(6) गाड़ी संख्या 07482 बिलासपुर तिरुपति स्पेशल दिनांक 31 जुलाई 2021 एवं 3 अगस्त 2021 को रद्द रहेगी।

(7) गाड़ी संख्या 09494 पुरी गांधीधाम स्पेशल दिनांक 26 जुलाई 2021 एवं 2 अगस्त 2021 को रद्द रहेगी।

(8) गाड़ी संख्या 09493 गांधीधाम पुरी स्पेशल दिनांक 30 जुलाई 2021 एवं 6 अगस्त 2021 को रद्द रहेगी।

(9) गाड़ी संख्या 02145 एलटीटी- पुरी सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 25 जुलाई 2021 एवं 1 अगस्त 2021 को रद्द रहेगी।

(10) गाड़ी संख्या 02143 एलटीटी सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 27 जुलाई 2021 3 अगस्त 2021 को रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें   संवाद से समाधान का सिलसिला पहुंचा धरमजयगढ़, कलेक्टर ने लगायी जनचौपाल

11 दिन रद्द रहने वाली गाड़ियां-

(11) गाड़ी संख्या 08527 रायपुर विशाखापट्टनम स्पेशल दिनांक 25 जुलाई 2021 से 4 अगस्त 2021 तक रद्द रहेगी।

(12)गाड़ी संख्या 08528 विशाखापट्टनम -रायपुर स्पेशल दिनांक 26 जुलाई 2021 से 5 अगस्त 2021 तक रद्द रहेगी।

रि-शेड्यूलिंग होने वाली गाड़ियां-

(1) दिनांक 28 जुलाई 2021 को गाड़ी संख्या 02887 विशाखापट्टनम निजामुद्दीन स्पेशल विशाखापट्टनम से 3 घंटे रीशेड्यूल की जाएगी।

(2) दिनांक 4 अगस्त 2021 को गाड़ी संख्या 02877 विशाखापट्टनम से 3 घंटे रीशेड्यूल की जाएगी।

(3) दिनांक 25 जुलाई 2021 को गाड़ी संख्या 07481 तिरुपति बिलासपुर स्पेशल तिरुपति से 6 घंटे रीशेड्यूल की जाएगी।

(4) दिनांक 25 जुलाई 2021 को गाड़ी संख्या 02844 अहमदाबाद पुरी स्पेशल अहमदाबाद से 3 घंटे रीशेड्यूल की जाएगी।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   होली खेलना पड़ गया भारी, ब्रेन हेमरेज के चलते दो की मौत..
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: 10वीं और 12वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, यहां 550 पदों पर निकली बंपर भर्ती
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 35 नए पॉजिटिव मरीज, 17 हुए स्वस्थ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending