Connect with us

Uncategorized

सीएम बघेल आज इन जिलों को देंगे लगभग 685 करोड़ रूपए की लागत के 244 कार्यों की सौगत

Published

on

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 जून को राजधानी रायपुर में अपने निवास कार्यालय में दोपहर 12 बजे आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में दुर्ग और बालोद जिले को लगभग 685 करोड़ रूपए की लागत के 244 कार्यों की सौगत देंगे। मुख्यमंत्री इसमें से दुर्ग जिले में 285 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत के 57 कार्यों का और बालोद जिले में 399 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत के 187 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन कार्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास के कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री दुर्ग जिले के लिए 261 करोड़ रुपए लागत के 30 कार्यों का भूमिपूजन तथा 24 करोड़ 78 लाख रुपए के 27 कार्यों का लोकार्पण तथा बालोद जिले के लिए 97 करोड़ 06 लाख रूपए लागत के 66 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 302 करोड़ 26 लाख रूपए लागत से बनने वाले 121 विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। दुर्ग जिले का कार्यक्रम वहां के बीआईटी सभागार तथा बालोद का कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल आमापारा के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री दुर्ग जिले के कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ भी हितग्राहियों को प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल दुर्ग जिले में जिन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे उनमें 100 करोड़ रुपए की लागत से अंडा से मिनीमाता चौक तक सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, 78 करोड़ रूपए की लागत के जामुल से नंदिनी-अहिवारा तक बनने वाली 21 किलोमीटर लंबी सड़क, 12 करोड़ रूपए की लागत का ननकट्टी-दनिया-बोरी-पुरदा-लिटिया मार्ग, 11 करोड़ रूपए की लागत के इंजीनियरिंग पार्क से एकता नगर मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण के कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जलजीवन मिशन के तहत 12 करोड़ 49 लाख की लागत के पाइपलाइन विस्तार के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 142 नए पॉजिटिव मरीज, 177 हुए स्वस्थ

मुख्यमंत्री बघेल डूंडेरा, भिलाई-3 एवं बटरेल में 47 लाख रुपए की लागत से निर्मित 3 नवीन औषधालय भवनों का, पथरिया और रौंदा में 68 लाख रुपए की लागत से बने हाईस्कूल भवनों का लोकार्पण, दुर्ग के 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का लोकार्पण, भिलाई में पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, कन्या छात्रावास तथा पिछड़ा वर्ग के बालक तथा कन्या छात्रावास का भूमिपूजन करेंगे। शिक्षा विभाग से संबंधित इन कार्यों की लागत लगभग 9 करोड़ रुपए है। भिलाई-चरौदा में अधोसंरचना विकास- मुख्यमंत्री श्री बघेल नगर पालिक निगम चरौदा में 5 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से जीई रोड से श्रीराम सिटी पदुम नगर तक सड़क चौड़ीकरण, साथ ही विश्व बैंक कालोनी में मिनी स्टेडियम निर्माण, हथखोज ट्रांसपोर्ट नगर में आश्रय स्थल निर्माण एवं उमदा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री दुर्ग जिले में विद्युत कंपनी के 51 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन भी करेंगे। इसमें 36 लाख रुपए के अमलेश्वर में 132/33 के.वी. उपकेन्द्र के कार्य का भूमिपूजन और पाटन उपकेन्द्र में अतिरिक्त ट्रासफार्मर की स्थापना, पाटन में फीडर बे के कार्य तथा पुलगांव में अतिरिक्त ट्रासफार्मर की स्थापना एवं खम्हरिया में 33/11 उपकेन्द्र की स्थापना जैसे 14 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण करेंग।  मुख्यमंत्री बघेल बालोद जिले में 97 करोड़ 06 लाख रूपए लागत के 66 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 302 करोड़ 26 लाख रूपए लागत से बनने वाले 121 विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद जिले के लिए जिन कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उसमें 24 करोड़ 25 लाख रूपए लागत की बालोद आवर्धन जलप्रदाय योजना, 16 करोड़ 01 लाख रूपए लागत की लागत से निर्मित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी, 13 करोड़ 74 लाख रूपए लागत के 12 जी टाईप, 96 एच टाईप क्वाटर्स, 04 करोड़ 80 लाख रूपए लागत से निर्मित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल आमापारा बालोद, 02 करोड़ 60 लाख रूपए लागत के ग्राम पटेली के तांदुला नदी पर निर्मित एनीकट आदि कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं।

यह भी पढ़ें   इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली के 15 साल पूरे, जानिए उनके 15 बेहतरीन रिकॉर्ड

    मुख्यमंत्री बघेल बालोद जिले के लिए जिन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उसमें 40 करोड़ 74 लाख रूपए लागत से अवारी कुंआगोंदी आमाडुला मार्ग का उन्नयन, 23 करोड़ 15 लाख रूपए लागत के गुण्डरदेही बायपास मार्ग (खल्लारी) से मड़ियापार मार्ग का निर्माण, 13 करोड़ 01 लाख रूपए लागत के भंवरमरा से मंगचुवा-कर्रेझर सड़क निर्माण, 11 करोड़ 05 लाख रूपए लागत के आमाडुला-सिंघोला से बेलोदा-गोड़पाल-मुल्लेगुड़ा सड़क निर्माण, 10 करोड़ 57 लाख रूपए लागत के कुसुमकसा से पण्डेल सिंघनवाही सड़क निर्माण आदि कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

Maharashtra चुनाव: इन 49 सीटों पर कांटे की टक्कर, उद्धव और शिंदे में कौन किस पर रहेगा भारी?

Published

on

Maharashtra Assembly Election 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रदेश में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। इस बार की चुनावी जंग महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच होने जा रही है, जहाँ दोनों गठबंधनों के नेता एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं।

चुनावी स्थिति
शिवसेना के दो धड़ों के बीच भी मुकाबला देखने को मिल रहा है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला गुट और एकनाथ शिंदे का गुट दोनों ही खुद को असली शिवसेना बताकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। खासकर 49 सीटों पर यह कांटे की टक्कर देखी जा रही है, जिनमें 19 सीटें मुंबई के मेट्रोपोलिटन इलाकों में आती हैं और 12 सीटें शहर की हैं।

2022 में शिवसेना का विभाजन
जून 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद, एकनाथ शिंदे ने कई विधायकों के साथ एनडीए में शामिल होकर मुख्यमंत्री बनने में सफलता प्राप्त की थी। वहीं, उद्धव ठाकरे और कुछ विधायक महा विकास अघाड़ी में बने रहे। अब कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर उद्धव सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   हाईकोर्ट बिलासपुर ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत द्वारा दायर जनहित याचिका किया खारिज

उद्धव ठाकरे पर अपने पिता बालासाहेब ठाकरे की विरासत को बचाने का दबाव भी है। शिंदे का आरोप है कि उद्धव ने कांग्रेस के साथ जाकर अपने पिता के विचारों को धोखा दिया है। इस चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना समर्थन देती है।

चुनावी रणनीतियाँ
उद्धव ठाकरे: उद्धव ने उन 40 सीटों पर जीतने की रणनीति बनाई है, जहां से विधायक जीत के बाद शिंदे के साथ चले गए थे। उनके लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे अपने गढ़ को सुरक्षित रखें।

एकनाथ शिंदे: शिंदे का दावा है कि यदि महायुति की जीत होती है, तो मुख्यमंत्री वे ही होंगे। उन्हें अपनी पार्टी का जनाधार बढ़ाने और पिछली जीत को दोहराने की चुनौती का सामना करना होगा।

यह भी पढ़ें   इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली के 15 साल पूरे, जानिए उनके 15 बेहतरीन रिकॉर्ड

प्रमुख मुकाबले
ठाणे की कोपरी पांचपखाड़ी सीट: यहाँ शिंदे को कड़ी टक्कर मिल रही है, जहाँ उद्धव गुट ने आनंद दिघे के भतीजे केदार को मैदान में उतारा है।
वर्ली सीट: उद्धव ने यहाँ अपने बेटे आदित्य को चुनावी मैदान में उतारा है, जो मिलिंद देवड़ा से मुकाबला कर रहे हैं।
निष्कर्ष
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में यह 49 सीटें न केवल उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इन सीटों पर जीत या हार दोनों ही नेताओं के भविष्य का निर्धारण करेगी। सियासी दांव-पेंच और जनता की सोच इस बार के चुनाव में निर्णायक साबित होगी।

Continue Reading

Uncategorized

अवैध शराब विक्रेताओं पर थाना कोटा पुलिस की कार्यवाही

Published

on

बिलासपुर: थाना कोटा पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गनियारी स्थित कपूर तालाब से 1000 किलो से अधिक महुआ लहान को नष्ट कर दिया है और 10 लीटर कच्ची महुआ शराब भी जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपियों में गौरी वर्मा, निवासी गनियारी, और जयप्रकाश रात्रे, निवासी लोकबंद शामिल हैं। जिला पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भापुसे) ने ऑपरेशन चेतना के तहत नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गनियारी में एक महिला अवैध रूप से हाथभट्ठी से कच्ची महुआ शराब बना रही है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गौरी वर्मा से 3 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 600 रुपये थी, जब्त की और धारा 34(01) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें   इस साल किसानों को समितियों से घटी हुई नयी दरों पर मिलेगी खाद, जिन्होंने पहले ही खरीद ली उन्हें नयी-पुरानी दर के अंतर की राशि लौटाई जाएगी

वहीं, ग्राम लोकबंद निवासी जयप्रकाश रात्रे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 1400 रुपये थी, जब्त की गई और उन्हें धारा 34(02) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

रेड कार्यवाही के दौरान गनियारी के कपूर तालाब में शराब बनाने के लिए रखे 1000 किलो से अधिक महुआ लहान/पाश को मौके पर ही नष्ट किया गया। बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और आम जन से नशा उन्मूलन में सहयोग की अपील की है।

Continue Reading

Uncategorized

बिलासपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर किया प्रहार, 31 लाख रुपये की नशीली सामग्री बरामद

Published

on

बिलासपुर: पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नशीले इंजेक्शन और टेबलेट सप्लाई करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कुल 31 लाख रुपये की नशीली सामग्री बरामद की गई है।

गिरफ्तारी और बरामदगी:

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कल्पना कुर्रे, सृष्टि कुर्रे, और गोदावरी कुर्रे शामिल हैं, जो बिलासपुर की मिनीबस्ती में अपने परिवार के सदस्यों के साथ नशे का कारोबार कर रही थीं। उनके कब्जे से 2150 नग नशीले एम्पुल (कीमत लगभग 11 लाख रुपये) और 23648 नग टैबलेट (कीमत लगभग 20 लाख रुपये) बरामद किए गए हैं। इस तरह, कुल जप्त की गई सामग्री की कीमत लगभग 31 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें   धमतरी : बिना अनुमति के अधिकारी, कर्मचारी नहीं जा सकेंगे अवकाश पर

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड:

गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इनके खिलाफ नशे के कारोबार में संलिप्तता के कई मामले दर्ज हैं। इस गिरोह में शामिल कुल 09 सदस्य जेल में निरूद्ध हैं।

कार्रवाई की विस्तृत जानकारी:

पुलिस ने बताया कि 26.09.24 को अवैध रूप से नशीली सामग्री बेचने के आरोप में पहले भी कल्पना कुर्रे और एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, जिसमें 896 नग नाइट्राज़ेपम टैबलेट जब्त की गई थीं। इसके बाद, 22.10.24 को सृष्टि कुर्रे के कब्जे से 150 नग बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन और रेक्सोजेसिक एम्पुल बरामद हुए।

आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि वे रायपुर निवासी विक्रांत सरकार और रविशंकर मरकाम के माध्यम से नशीली सामग्री का ऑर्डर देते थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर इनकी गिरफ्तारी के लिए एक रेड कार्यवाही की, जिसमें विक्रांत और रविशंकर को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें   रायगढ़ : नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 31 मई तक कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन

आगे की कार्रवाई:

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से नशे की सामग्री के संबंध में पूछताछ की जा रही है, और उनके खिलाफ वित्तीय जांच भी की जाएगी ताकि नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति की जानकारी एकत्र की जा सके। नशे के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में पुलिस की टीम को सराहा गया है, और उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending