Connect with us

बिलासपुर

मुख्यमंत्री की तखतपुर में बड़ी घोषणाएं: स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास को मिलेगा बढ़ावा

Published

on

बिलासपुर जिले के तखतपुर में विकास की नई लहर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की  महत्वपूर्ण घोषणाएं... - ताज़ाखबर36गढ़.कॉम

तखतपुर: मुख्यमंत्री ने तखतपुर में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का वादा किया।

उन्होंने तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की क्षमता बढ़ाने की घोषणा की। अब यह केंद्र 30 बेड से बढ़कर 50 बेड का अस्पताल बनेगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

वहीं, तखतपुर में चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही नगरपालिका को एक नई फायर ब्रिगेड देने की घोषणा की गई है, जिससे आपातकालीन सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें   महाराष्ट्र में चुनाव के नाम पर कर्नाटक में वसूली.पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

शिक्षा के क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणाएं की। करन कांपा हाई स्कूल का उन्नयन कर उसे हायर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा दिया गया है। साथ ही मोछ गांव में हाई स्कूल भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिससे ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा।

बाबा गुरु घासीदास जयंती उत्सव के लिए मुख्यमंत्री ने 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। यह कदम समाज के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास को प्रोत्साहित करेगा।

इसके अलावा, बेलतरा तहसील के ग्राम नगोई में तहसील का लिंक कोर्ट लगाने की घोषणा की गई है, जिससे ग्रामीणों को न्यायिक सेवाओं का लाभ उनके नजदीक ही मिलेगा।

यह भी पढ़ें   यूक्रेन का मॉस्को पर अब तक का सबसे घातक हमला, जानें आगे की घटनाएं

मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से तखतपुर क्षेत्र के स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: आपरेशन प्रहार के तहत नशा के विरूद्ध सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   बिलासपुर को मोडिफाइड साइलेंसर मुक्त शहर बनने ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई जारी

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   राजधानी ट्रेवल्स ऑफिस के सामने में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के फिराक में ग्राहक तलास रहा था

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   दो दिवसीय जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम का उद्घाटन आज, सीएम भूपेश बघेल करेंगे उद्दघाटन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending