Connect with us

छत्तीसगढ़

चाकू मारकर भागने वाले फरार आरोपी को सिविल लाइंस पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

धारा 147.148.149.294.324.506.307.427 आईपीसी 25 – 27 आमर्स एक्ट के आरोपी को ग्राम चोरभट्टी से किया गया गिरफ्तार

पूर्व में मुख्य अभियुक्त उदय चक्रधारी. मनीष यादव. पवन. प्रेम बाहिरे को गिरफ़्तार कर जेल भेजा जा चुका है

विवरण – प्रार्थी शहाबुद्दीन उर्फ चिराग ने रिपोर्ट दर्ज कराया की इसके साथी अरहान खान को आरोपी उदय चक्रधारी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चाकू मार कर हत्या करने की नीयत से घातक चोट पहुंचाकर घायल किया था तथा बीच बचाव करने पर अन्य लोगों के कार के कांच को तोड़फोड़ किए थे जिसमें उदय चक्रधारी. मनीष यादव.प्रेम डाहिरे को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया था जिसमें एक आरोपी साबिर खान पिता वाहिद खान घटना के बाद से फरार था मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी साबिर खान चोर भट्टी के पास छुपा हुआ है

यह भी पढ़ें   CG: खाद्य मंत्री की तबीयत अचानक बिगड़, अस्पताल में कराया गया भर्ती

सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु चोर भट्टी भेजा गया जहां पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया

उपरोक्त कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनीश सिंह द्वारा थाना सिविल लाइन टीम की प्रशंसा की है

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   BREAKING: छत्तीसगढ़ में तेजी से घट रहा कोरोना संक्रमण दर, आज मिले 600 नए पॉजिटिव मरीज, 1493 मरीज हुए स्वस्थ...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   'चला रईगढिय़ा,वोट देवईया' थीम के साथ जिले में वोटर्स को मतदान के लिए करेंगे जागरूक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कांकेर: 4 गांजा तस्करी गिरफ्तार, करीब 2 किवंटल गांजा बरामद
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending