Connect with us

छत्तीसगढ़

CM भूपेश बघेल ‘महात्मा फुले समता’ पुरस्कार से होंगे सम्मानित

Published

on

पुणे : अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद की ओर से 28 नवंबर 2021 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को ‘समता पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष छगन भुजबल के मार्गदर्शन में उन्हें 1 लाख रुपए, फूले पगड़ी, मानद शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। ये कार्यक्रम समता भूमि, फुले वाडा, पुणे में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति के साथ-साथ राज्य भर से समता परिषद और समता सैनिक के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

महात्मा फुले पुण्यतिथि समता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद की ओर से सामाजिक, राजनीतिक, साहित्य, पत्रकारिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों को प्रतिवर्ष ‘महात्मा फुले समता पुरस्कार’ दिया जाता है।

यह भी पढ़ें   कैबिनेट ने दो प्रमुख व्यावसायिक केन्द्रों - मुंबई और इंदौर के बीच सबसे छोटा रेल सम्पर्क प्रदान करने के लिए 309 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन परियोजना को मंजूरी दी

बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस साल के पुरस्कार के लिए चुना गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल के दौरान समाज के उपेक्षित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। ओबीसी की स्वतंत्र जनगणना शुरू करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है और इसका सफल क्रियान्वयन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के साथ-साथ महात्मा जोतिराव फुले की सामाजिक विरासत को अपने काम के माध्यम से विकसित किया। उनके असाधारण कार्य के सम्मान में उन्हें अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद द्वारा वर्ष 2021 के प्रतिष्ठित ‘समता पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल विस्वभूषण हरिचंदन से सौजन्य मुलाकात करने राजभवन पहुंचे भूपेश बघेल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के 12 शोधार्थी पीएचडी, 23 मेधावी स्वर्ण पदक से हुए सम्मानित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बस्तर में लगेगा राम नवमी में राम दरबार, स्थापित की जाएगी प्रतिमा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending