छत्तीसगढ़
सीएम अरविन्द केजरीवाल छत्तीसगढ़ के लोगों को दे रहे है ये 10 गारंटी!
रायपुर: आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल आज छत्तीसगढ़ की राजधानी में है। यहाँ वे आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी के घोषणाओं का ऐलान कर रहे है। (AAP Ki 10 Guarantee CG Assembly Election 2023) सीएम केजरीवाल के मुताबिक़ वह घोषणा पत्र जारी के करने के बजाये प्रदेश के लोगों को 10 गारंटी दे रहे है। इस गारंटी में बिजली, शिक्षा और सभी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े बड़े ऐलान शामिल है।
केजरीवाल ने कहा की आने वाले चुनाव में अगर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो उनकी सरकार प्रदेश के लोगो के लिए 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त में देगी। इसके अलावा बकायादारों का नवम्बर तक बिजली बिल बकाया भी माफ़ किया जाएगा।
अरविन्द केजरीवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में रोजगार की गारंटी भी लागू होगी जिसके तहत बेरोजगारों को प्रतिमाह 3000 रूपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। (AAP Ki 10 Guarantee CG Assembly Election 2023) इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी का ऐलान सीएम केजरीवाल ने किया है।
केजरीवाल की 10 गारंटी
- फ्री बिजली की गारंटी- राज्य में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी. इसी के साथ केजरीवाल ने कहा है कि नवंबर तक के सभी बकाया बिल माफ किए जाएंगे और राज्य में 24 घंटे बिजली आएगी.
- शिक्षा की गारंटी-केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्कूलों की बुरी हालत है, इन्हें सुधारा जाएगा और छत्तीसगढ़ वासियों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराई जाएगी.
- स्वास्थ्य की गारंटी- छत्तीसगढ़ में भी दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक खोलने का वादा केजरीवाल ने किया है. उन्होंने कहा कि यहां के अस्पतालों को भी सुधारा जाएगा. ताकि बड़ी बीमारी के लिए लोग अस्पताल और छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज मोहल्ला क्लीनिक में करवा सकेंगे.
- रोजगार की गारंटी- केजरीवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ ही सूबे के लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा. अगर रोजगार नहीं मिलता है तो हर महीने तीन हजार रुपए दिए जाएंगे.
- महिलाओं को गारंटी- आम आदमी पार्टी प्रमुख ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को गारंटी दी है कि अगर सूबे में उनकी सरकार बनती है तो 18 साल से ऊपर की महिला को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे.
- तीर्थ की गारंटी- केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली की ही तरह छत्तीसगढ़ के बुजुर्गों को भी तीर्थ यात्रा कराई जाएगी. 12 धार्मिक स्थलों पर उनका आना-जान, रहना-खाना पूरी तरह मुफ्त होगा.
- भ्रष्टाचार से मुक्ति की गारंटी- अरविंद केजरीवाल ने सातवीं गारंटी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई जाएगी और पूरे सिस्टम को ऑनलाइन किया जाएगा.
- शहीदों को गारंटी- पुलिस या फौज में शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद की जाएगी.
- संविदा-ठेका प्रथा बंद करने की गारंटी- केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ की जनता से वादा करते हुए कहा कि सविंदा और ठेका प्रथा को बंद किया जाएगा. संविता कर्मियों और अनियमित कर्मचारियों को रेगुलर और नियमित किया जाएगा.
- किसानों-आदिवासियों को गारंटी- केजरीवाल की दसवीं गारंटी किसान और आदिवासी समाज के लोगों के लिए होगी, जिसका ऐलान बाद में किया जाएगा.
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized4 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
