Connect with us

छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने की टीएल में योजनाओं में प्रगति की गहन समीक्षा

Published

on

गणतंत्र दिवस समारोह का फाइनल रिहर्सल 24 को

कलेक्टर ने की टीएल में योजनाओं में प्रगति की गहन समीक्षा

बिलासपुर, 23 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज समय-सीमा की बैठक में शासन की तमाम प्राथमिकता वाली योजनाओं में प्रगति की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्थित तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह का फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउंड में सवेरे 9 बजे होगा।

कलेक्टर ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव होंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, डीएफओ श्री संजय यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन श्री अजय अग्रवाल, एडीएम द्वय श्री आर. ए. कुरूवंशी, श्री शिव कुमार बनर्जी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने नारायणपुर में नक्सली हमले की निंदा की, कहा- जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी

बैठक में कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सभी विभागो को समसामयिक विषयों और योजनाओं में उपलब्धियों पर आधारित झांकियां निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने समारोह के लिए मुख्य मंच की साज-सज्जा, विशिष्ट अतिथियों के लिए बैठक व्यवस्था, आमंत्रण पत्र, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेयजल, जलपान, लाइट, माइक, पार्किंग सहित सभी आवश्यक तैयारी करने के आदेश संबंधित अधिकरियों को दिए। गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देने के लिए प्रविष्टियां भेजने कहा।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए की प्रत्येक शुक्रवार को सभी पटवारी तहसील कार्यालय में 1 बजे से 5 बजे तक बैठकर लोगो के राजस्व मामलों का निराकरण करेंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग को दो टूक कहा कि मध्यान्ह भोजन का संचालन स्व-सहायता समूह की महिलाएं ही करेंगी। डीएमएफ की बैठक में जिन कार्यांे का अनुमोदन हुआ है उन कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति के प्रस्ताव तत्काल भेजने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वापस ली हड़ताल

कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना की समीक्षा करते हुए बैगा एवं बिरहोर जनजाति के लोगो का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड एवं आधार कार्ड बनाने लगातार शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उज्वला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य फ्लैगशिप योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने कहा। कलेक्टर ने इसके अलावा टीएल के लंबित मामलों की गहन समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नाबलिग से छेड़छाड़ कर 03 माह से था फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Politics: पहले विधानसभा से निकाला, फिर मंत्रिमंडल से... बृजमोहन के लिए दुखी हुए बघेल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   विश्व पर्यटन दिवस पर टूरिज्म कान्क्लेव 2022 में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल, कहा- छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दुनिया को बताने की आवश्यकता
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending