Connect with us

छत्तीसगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय डोंगरीपाली और गोड़म का निरीक्षण किया

Published

on

सारंगढ़| कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने सारंगढ़ और बरमकेला विकासखंड के स्कूलों का दौरा किया। डॉ. सिद्दीकी ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली में बीईओ बरमकेला नरेन्द्र कुमार जांगड़े, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ और प्राचार्य से स्कूल की गतिविधियों, शिक्षक व्यवस्था और भवनों के मरम्मत, जीर्णोद्धार कार्यों के प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्यों के लिए सुझाव दिए।

शिक्षकों के द्वारा स्कूल में सामान्य ब्लैकबोर्ड और प्रोजेक्टर दोनों माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही थी। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्कूली बच्चों से पूछा कि भविष्य में क्या बनना चाहते हैं’ डॉक्टर, इंजीनियर। छात्र-छात्राओं ने अपनी इच्छा कलेक्टर के सामने व्यक्त की। डॉ. सिद्दीकी ने छात्र-छात्राओं को कहा कि भविष्य में जो भी बनना चाहते हैं, उसको ध्यान में रखते हुए अभी से पढ़ाई शुरू करना होगा।

यह भी पढ़ें   रायपुर के इस कैफे में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने दबिश देकर 5 को किया गिरफ्तार


डॉ. सिद्दीकी ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय गोड़म में बीईओ सारंगढ़ रेशम लाल कोसले, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ खाण्डेकर और प्राचार्य से स्कूल भवन में किए जा रहे मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी ली और स्कूल के बुनियादी कक्षों पुस्तकालय, प्रयोगशाला, प्राचार्य कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, शौचालय आदि के जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्यों के संबंध में सुझाव दिए। दौरे में अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी भी शामिल थीं। उल्लेखनीय है कि जिले में स्कूल भवनों के मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्यों के लिए निर्माण एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के माध्यम से किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर जिले में अब तक 160.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   थाना सिरगिट्टी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, हत्या करने के नियत से चाकू से वार कर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रदेश सरकार पर लगाए ये आरोप
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending