Connect with us

छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया बैगा आवासीय कन्या परिसर का निरीक्षण

Published

on

आदिवासी बच्ची के साथ कैरम खेल में हाथ आजमाया

प्रतियोगी परीक्षाओं के किताब एवं नोट्स भी रखें हॉस्टलों में

जलभराव रोकने नाली की सफाई एवं सुधार करने दिए निर्देश


बिलासपुर, 06 अगस्त 2024/कलेक्टर अवनीश शरण एवं निगम आयुक्त अमित कुमार ने आज जरहाभांठा स्थित बैगा कन्या परिसर एवं प्री मेट्रिक आदिवासी छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों से मुलाकात कर व्यवस्था की जानकारी ली। उनसे पूछताछ कर उनकी पढ़ाई की गुणवत्ता परखी। उन्होंने हास्टलों में संचालित लाईब्रेरियों में प्रतियोगी परीक्षाओं के किताब एवं नोट्स भी रखने के निर्देश दिए। आदिवासी बच्ची के साथ कैरम खेल में हाथ आजमाया। सहायक आयुक्त आदिवासी श्री सीएल जायसवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: 78 पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, SI से बनाए गए टीआई

कलेक्टर ने प्री मेट्रिक हास्टल परिसर के किनारे से होकर गुजर रहे नाले की सफाई और इसमें आवश्यक सुधार के निर्देश निगम आयुक्त को दिए। इस नाले में अक्सर ओव्हरफ्लों हो जाने के कारण हास्टल परिसर में पानी भर जाता है जिससे बच्चों को काफी दिक्कत होती है। पानी को डायवर्ट करने के लिए कोई अन्य वैकल्पिक उपाय पर भी विचार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने रसोई घर में बन रहे भोजन का भी अवलोकन किया। बच्चों की संख्या के अनुरूप भोजन एवं सब्जी पर्याप्त मात्रा में परोसने के निर्देश अधीक्षक को दिए। इस हॉस्टल में आदिवासी परिवार के 100 बच्चे रहते हैं। शहर की विभिन्न स्कूलों में कक्षा छठवीं से 10 वीं तक की पढ़ाई करते हैं। कलेक्टर इसके बाद बैगा आवासीय कन्या परिसर पहुंचे।

यह भी पढ़ें   पेंड्रा : आज से समस्त विद्यालय और छात्रावास खुलेंगे, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..

छठवीं से 10 वीं तक एक सौ बैगा सहित आदिवासी बच्चियां इसमें रहकर पढ़ाई करती हैं। कलेक्टर ने आदिवासी बच्चियों को कैरियर मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने कन्या हास्टल में संचालित स्मार्ट क्लास एवं इण्टोर गेम कक्ष का भी निरीक्षण किया। आदिवासी बच्ची चन्द्रमणि पैकरा के साथ कैरम खेल में भी हाथ आजमाया। उन्होंने पोस्ट मेट्रिक छात्रावासों के लिए स्मार्ट क्लास बनाने के प्रस्ताव देने के निर्देश भी सहायक आयुक्त को दिए।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur : सिम्स में बढ़ता हुआ सर्विलेंस का दायरा, सुरक्षित हाथों से मरीजों का इलाज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   थाना कोटा पुलिस टीम द्वारा साइकिल चोर के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बालोद: पेड़ से लटका मिला दंपति का शव, दोनों ने किया था प्रेम विवाह...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending