Connect with us

बिलासपुर

Bilaspur News: कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

Published

on

सीसीयू सहित अन्य सुविधाओं के लिए किया स्थल चिन्हांकन

हमर लैब एवं बर्न यूनिट का निर्माण दस दिनों में पूर्ण करने निर्देश
बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में जनसुविधाओं के विस्तार एवं इन्हें व्यवस्थित करने अधिकारियों को निर्देश दिए। अस्पताल के आस-पास की भूमि की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

गौरतलब है कि सरकार ने राज्य में एकमात्र जिला अस्पताल बिलासपुर के लिए 75 बेडयुक्त क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापना की स्वीकृति दी है। इसके निर्माण के लिए 10 हजार वर्गफीट भूमि की जरूरत है। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर भूमि का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल में निर्माणाधीन हमर लैब, बर्न यूनिट एवं आइसोलेशन वार्ड को अगले 10 दिन में पूर्ण कर अस्पताल प्रशासन को सौंपने को कहा है।

यह भी पढ़ें   Indian captive in Oman : 'पत्नी को ओमान में बंधक बना लिया है, बचा लें', छत्तीसगढ़ी युवक की PM मोदी से गुहार

हमर लैब के शुरू हो जाने से मरीजों के लिए 117 प्रकार के जांच सुविधा निःशुल्क मिलेगी। कलेक्टर ने जन औषधि, धन्वंतरी एवं रेडक्रास की दवाई दुकान को परिसर में एक जगह व्यवस्थित करने को कहा है। वर्तमान में ये दवाई दुकान अलग-अलग जगहों पर हैं, जिसके कारण मरीजों को भटकना पड़ता है। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में पिछले दो साल से बंद पड़े वाटर एटीएम को एक सप्ताह में चालू करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता, हॉस्प्टिल कंसल्टेन्ट डॉ. शेफाली, रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक श्री सौरभ सक्सेना,नगर निगम के जल प्रभारी श्री अनुपम तिवारी, जीवन दीप समिति के सदस्य अमित सिंह सहित अधिकारी गण उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: बेरोजगारों से लाखों की ठगी, RCDSP के संचालक गिरफ्तार

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   अम्बिकापुर: 34 आरक्षक बने हेड कॉन्स्टेबल

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur Newsदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा रेल गाड़ियों में चेन पुलिंग की रोक-थाम के लिए विशेष अभियान

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh News: में भारत स्काउट एंड गाइड की बढ़ेंगी गतिविधियां, राज्य इकाई के अध्यक्ष बने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending