छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं

बिलासपुर, 26 फरवरी 2024/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में पहंुचे ग्रामीणों एवं आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए। आज लगभग सौ से ज्यादा लोगों ने कलेक्टर से मुलाकात कर निजी एवं सामुदायिक मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।
जनदर्शन में कोटा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत परसापानी की सरपंच श्रीमती लैला कोरवा ने प्राथमिक शाला बहरी झरिया एवं पूर्व माध्यमिक शाला परसापानी में शौचालय निर्माण कराने की मांग की। मस्तूरी ब्लाॅक के ग्राम लोहर्सी निवासी सेवानिवृत्त श्री मनहरण लाल साहू ने पेंशन प्रकरण के निराकरण करने और अंतिम राहत पेंशन एवं उपादान राशि जारी करने कलेक्टर से गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी के पद पर मस्तूरी ब्लाॅक में कार्य करते हुए 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त हुआ।
लेकिन आवेदन देने के उपरांत भी अभी तक राशि नहीं मिल पाई है। कलेक्टर ने सीईओ मस्तुरी के मामले को सौंपते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। पचपेड़ी तहसील के ग्राम भुरकुंडा निवासी श्री मनंशाराम ने किसान पुस्तिका बनवाने आवेदन दिया। खैरखुण्डी गांव के निवासी श्री मनमीत कुमार माथुर ने रोजगार सहायक द्वारा गलत तरीके से जाॅब कार्ड से नाम काटने की शिकायत की। कलेक्टर ने इस मामले को जिला पंचायत सीईओ को सौंपा।
जगमल चैक निवासी श्रीमती सीता देवी यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन दिया। ग्राम कड़ार निवासी श्री सुखीराम केंवट ने पशु शेड निर्माण की राशि स्वीकृति करने के उपरांत भी शेड नहीं बनाये जाने की शिकायत की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को मामले के निराकरण के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
