छत्तीसगढ़
किसानों के दम पर बनी कांग्रेस की सरकार किसान कर रही हैं वादाखिलाफी : भाजपा
मुंगेली| जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व खाद्यमंत्री श्री मोहले ने कहा कि वर्तमान में किसान खाद की कमी,यूरिया खाद के साथ अन्य खाद लेने की बाध्यता,गोबर खाद 10 रुपए किलो में जबरिया बेचा जा रहा है जिसे खरीदने की मजबूरी है,बीज की कमी है, अघोषित बिजली कटौती हो रही है ,भुगतान में देरी किया जाता है रकबा की कटौती कर दी गई थी,बारदाना नहीं था किसानों ने अपना बारदाना दिया जिसका पैसा नहीं मिला है,शासकीय तौर पर गलत आंकड़े पेश किए जा रहे है,किसानों के खाते का एटीएम नहीं दिया जा रहा है। अतः इन सब वादाखिलाफी व गलत नीतियों के विरोध में 26 जुलाई को पूरे प्रदेश में हो रहे विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील किसानों से की। जिले के प्रभारी शंकर अग्रवाल ने संगठनात्मक घुट्टी पिलाते हुए जिला व मंडलवार जानकारी लेकर लक्ष्य के अनुरूप उपस्थिति की अपील किसानों व कार्यकर्ताओं से की तथा 24 जुलाई को विधानसभा स्तरीय बैठक हेतु निर्देशित किया। पूर्व विधायक तोखन साहू ने कहा कि किसानों को बरगला कर सत्ता में आयी कांग्रेस सरकार को किसान ही धूल चटाएंगे।

जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने कहा कि किसानों को न्याय दिलाने हेतु 26 जुलाई को धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक उपस्थिति हो यह हम सभी सुनिश्चित करें। संचालन जिला महामंत्री निश्चल गुप्ता ने तथा आभार जिला महामंत्री गुरमीत सलुजा ने किया। बैठक में जिला के सह प्रभारी राजेन्द्र शर्मा के साथ ही प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, नरेंद्र शर्मा, राकेश तिवारी,जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक,नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामधुन साहू,जिला महामंत्री किसान मोर्चा श्रीकांत पाण्डेय,वीरेंद्र केशरवानी,जिला उपाध्यक्ष धनीराम यादव,शिवप्रताप सिंह,धनेश साहू,दीनानाथ केशरवानी,अशोक सिंह ठाकुर,मण्डल अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह,शंकर सिंह,सोम वैष्णव,प्रदीप मिश्रा, दिनेश साहू,हरिशंकर राजपूत, अश्विनी कश्यप,सुशील यादव,कोटूमल दादवानी,प्रदीप पाण्डेय,नंदकिशोर सिंह ,मानस सिंह बैस,अंजना जायसवाल, अमितेष आर्य,डॉ उदयराम जायसवाल, भवानी शंकर साहू,राजा चक्रधर,गोवर्धन जांगड़े,जीवन पटेल,किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष गण वीरेंद्र दीक्षित, अरुण राजपूत,जगन्नाथ साहू,विजय दीवान,रघुनाथ साहू,गणेश साहू,भवानी शंकर साहू,नंदकुमार ठाकुर,वीरेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized5 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized4 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized3 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized2 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized9 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
