Connect with us

छत्तीसगढ़

कुलपतियों की नियुक्ति पर घमासान : बघेल के आरोप पर डिप्टी सीएम साव बोले- आरोप निराधार, योग्य और अनुभवी कुलपति हो रहे नियुक्त

Published

on

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, RSS-BJP विचारधारा से जुड़े लोगों को कुलपति बनाया जा रहा है। डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि, भूपेश बघेल ऐसे अनर्गल आरोप लगाना बंद करें।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर घमासान मचा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, RSS-BJP विचारधारा से जुड़े लोगों को कुलपति बनाया जा रहा है। उनके इस आरोप पर डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार करते हुए कहा कि, भूपेश बघेल ऐसे अनर्गल आरोप लगाना बंद करें। सभी विश्वविद्यालयों में योग्य और अनुभवी लोगों की नियुक्ति की जा रही है।

यह भी पढ़ें   चुनाव से पहले जूनियर डॉक्टर्स पर सरकार मेहरबान, बढ़ा जूनियर डॉक्टर्स का स्टाइपेंड... अब PG फर्स्ट ईयर वालों को मिलेंगे 67500 रुपए

निर्वाचन प्रणाली को लेकर लिए जा रहे सुझाव

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सवाल पूछे जाने पर डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि, राज्य सरकार की ओर से सभी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति कर दी गई है। वार्डों के परिसीमन के लिए निर्देश दिए गए हैं और निर्वाचन की प्रणाली को लेकर सुझाव लिए जा रहे हैं। जल्द ही प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रणाली पर फैसला हो जाएगा।

दोनों प्रदेश के संवैधानिक मुखिया

सीएम विष्णुदेव साय आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से करेंगे। इसको लेकर डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि, दोनों प्रदेश के संवैधानिक मुखिया हैं। गवर्नर और सीएम साय के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चाएं होती हैं। मंत्रिमंडल में बदलाव मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। मुख्यमंत्री सही समय पर इस संबंध में सही निर्णय लेंगे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने एक साल पूर्ण होने पर बिलासपुर को दी 452 करोड़ की सौगात
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: कोटपा एक्ट के सख्त पालन के लिए संभागायुक्त ने कलेक्टरों और अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   लोहारीडीह कांड: शिवप्रसाद साहू की लाश का होगा दोबारा पोस्टमार्टम, परिजनों की मौजूदगी में कब्र से निकाला जाएगा शव
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending