Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में दोगुना हुआ कोरोना के केस

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। कल की तुलना में आज सामने आए नए मामलों में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। जिसे लेकर फिर से चिंता बढ़ गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर अलर्ट मोड पर आ गया है।

रायपुर में मिले 18 नए मरीज

CG corona Update today   : स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 24 घंटे में 43 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में सामने आए हैं। रायपुर में 18 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं बीते 24 घंटे में 12 मरीज स्वास्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 167 है। वहीं प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव दर की बात करें तो एक दिन में केस में 1.17 प्रतिशत हो गई है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही: 35 क्विंटल कबाड़ और 75,000 रुपये के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार

देश में भी बढ़ रहे केस

CG corona Update today  : कोरोना के मामले सभी राज्यों में बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली में एक बार फिर कोरोना ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिसके बाद फिर से वैक्सीनेशन पर ध्यान दिया जा रहा है। वहीं विशेषज्ञों की माने तो कोरोना का पीक जून में रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, आग लगने से 3 लोग जिंदा जले..
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का आयोजन, देश के विभिन्न राज्यों और विदेशी कलाकार भी होंगे शामिल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: लूट का फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending