कोरोना
Corona Crisis: ऑस्ट्रेलिया ने मदद के लिए वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स से लोड किया पहला विमान, भारत ने कहा- थैंक्यू

भारत में मेडिकल उपकरण की मदद भेजने वाला पहला देश यूनाइटेड किंगडम था, जिसके बाद लगातार भारत की मदद करने वाले देशों की संख्या बढ़ती जा रही है.
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के लिए लोड की पहली खेप
भारत में कोरोना की दूसरी लहर के संकट के बीच कई देश भारत की लगातार मदद को आगे आ रहे है. ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मैरिस पायने ने संकट की इस घड़ी में ट्वीट किया है कि मौजूदा कोरोना संकट के वक्त में ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ खड़ा है. आज वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के हमारे शुरुआती पैकेज को नई दिल्ली के लिए विमान में लोड किया गया है. उन्होंने ये भी लिखा कि इस चुनौती पूर्ण वक्त में भारत और ऑस्ट्रेलिया के झंडे साथ काम करेंगे.
ऑस्ट्रेलिया के सहयोग के इस ट्वीट का भारत की तरफ से धन्यवाद किया गया है. ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायोग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस संबंध में लिखा गया है कि वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में सही समय पर सपोर्ट करने के लिए प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और मिनिस्टर मैरिस पायने का धन्यवाद.
Thank you 🇦🇺Prime Minister Hon.@ScottMorrisonMP and AFM Senator @MarisePayne @dfat for the timely support to 🇮🇳 in the fight against the global pandemic. Deeply appreciate. #Dosti #TogetheragainstCOVID #TogetherForIndia @MEAIndia @DrSJaishankar @PMOIndia https://t.co/k4cSvTdLwO
— India in Australia (@HCICanberra) May 5, 2021
इन देशों ने की अब तक भारत की मदद
जर्मनी, अमेरिका, सऊदी अरब समेत कई देश लगातार भारत की मदद में जुटे हैं. 24 अप्रैल को भारत में मेडिकल उपकरण की अपनी खेप पहुंचाने वाला पहला देश यूनाइटेड किंगडम था. यूके ने 95 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, 20 लुमिस BiPAP मशीन, 20 वेंटिलेटर और संबद्ध उपकरण भारत भेजे थे. यूनाइटेड किंगडम के बाद सिंगापुर ने 28 अप्रैल को भारत मदद भेजी. सिंगापुर ने भारत को मदद के तौर पर 256 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे. रूस ने भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स , लंग्स वेंटिलेटर, बेडसाइड मॉनिटर और एंटी-वायरल दवा की कम से कम 200,000 पैक भेजकर भारत की मदद की. रोमानिया (Romania) ने भारत को कम से कम 75 ऑक्सीजन सिलेंडर और 80 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स देकर मदद की है.
सबसे बड़ी खेप अमेरिका और UAE ने भेजी
भारत को मेडिकल उपकरणों की अब तक की सबसे बड़ी खेप अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात से भेजी गई. अमेरिका ने भारत को 714,301 रैपिड डिटेक्शन किट, 125,000 रेमडेसिवीर वाइल, 994,800 N95 मास्क और ऑक्सीजन सिलेंडरों की मदद भेजी, वहीं संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 480 वेंटिलेटर, 170,7600 मास्क और PPE किट भारत भेजी हैं.
कोरोना
छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, जानिए पिछले 24 घंटे का हाल

रायपुर। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन में आ गई। राज्यों और स्वास्थ्य मंत्रालयों से जुड़े अधिकारियों के साथ मॉत ड्रिल से लेकर इसके रोकथाम को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।
इसी बीच सरकार ने 5 जांच उपकरणों के दाम पर कैपिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। ये कैपिंग अगले आदेश तक लागू रहेगा।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। गुरूवार को 15 नए मरीज मिले जिसमें से सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से 9 केस मिले। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 तक पहुंची। वहीं संक्रमण दर 2.18 प्रतिशत के करीब है।
कोरोना
पूर्व विधायक के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को एक पूर्व विधायक के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि गनीमत रही कि आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोला राम साहू के घर के रसोई में रखे नए सिलेंडर को बदलते समय गैस के जलते चूल्हे के संपर्क में आने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पास के माता तालाब में तालाब जीर्णोद्धार में कार्यरत मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही नगर पंचायत डोंगरगांव से फायर बिग्रेड को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया।
कोरोना
Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में 13 कोरोना मरीज मिले, बिलासपुर में 3 मरीज

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में आज 26 सितंबर को कुल सबी जिलों को मिलाकर 13 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि बिलासपुर में 3 मरीज मिले। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े नीचे देख सकते हैं।
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन




































