कांकेर (उत्तर बस्तर)
26 दिसंबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष (Mesh)
आज आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय पर पूरा होगा। आप घर पर ही किसी धार्मिक कार्य का आयोजन करने की सोच सकते है आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही परिवार वालों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते खुले नज़र आयेंगे। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। नव विवाहित के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, साथी आपको कोई रिंग उपहार में दे सकते है।
वृषभ (Vrushabh)
आज आपको सबके साथ अपने रिश्ते बेहतर बनाकर रखने चाहिए। खासकर कि अपने दोस्तों के साथ रिश्तो में मजबूती लाने की जरूरत है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जल्द ही जॉब का कोई अच्छा अवसर मिलेगा। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए आज का दिन ठीक रहेगा| शाम को परिवार के साथ मिलकर समय बितायेंगे, माता पिता की सलाह से आपके साथ सब अच्छा होगा। कारोबार में बरकत होगी। महिलाओं का दिन आज शॉपिंग करने में बितेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
मिथुन (Mithun)
आज आप अपना ध्यान पूजा-पाठ में लगायेंगे, तो आपको जल्द ही अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आपको किसी तरह की टेंशन लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को भी अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिये मेहनत करनी होगी। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति हो सकती है। आपको अपने साथ ही अपने बच्चों की सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। साथ ही अपने मन को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।
कर्क (Kark)
आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आया है। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी विषय में आ रही समस्याएं दूर हो जायेगी। घर वालों के साथ गुड टाइम स्पेंड करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। जूनियर आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा, आप उनके साथ डिनर पर जाने का प्लान बनायेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
सिंह (Sinh)
आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। घर मे धार्मिक कार्य होने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपसे खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने का विचार बना सकते हैं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो आज उनसे अपने दिल की बात कह सकते हैं। व्यापारियों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन समान्य रहेगा| आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे । नौकरीपेशा वाले लोगो की आय में वृद्धि होगी।
कन्या (Kanya)
आज आपको किसी खास व्यक्ति से कोई प्रेरणा मिल सकती है जो भविष्य में अपको फयदा दिलायेगी। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। दोस्त बिजनेस के लिये आपको कुछ नये आइडिया दे सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। कुछ बड़े लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम बना रहेगा। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी , रिश्ते बेहतर होंगे। सभी काम समय से पूरें होंगे।
तुला (Tula)
आज अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा।आज माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।अनियमित दिनचर्या के कारण आज आप आलस्य और थकान महसूस होगा। व्यापार में आपको मुनाफा होगा|आज ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति बन सकती है, इससे आपको बचकर रहना चाहिए| किसी से बात करते समय वाणी पर संयम रखे। लवमेटस के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, साथ में कहीं घुमाने जायेंगे। परिवार सहित देवी लक्ष्मी की आरती करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृश्चिक (Vrushchik)
आज आपका कोई कार्य पेपर वर्क पूरा न होने से रुकेगा। आप अपने काम को अच्छी दिशा देने के लिये जितना प्रयास करेंगे, आपके लिये उतना ही बेहतर होगा। आज आपको धैर्य से काम लेना चाहिए।कार्यालय में अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बनायेंगे।इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे आपके रिश्तों में और मधुरता आएगी। जरुरतमंद को भोजन करायें,रोजगार के अवसर प्रप्त होंगे।
धनु (Dhanu)
आज कारोबार में अचानक से आपको फायदा होगा। आज ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। रोजमर्रा के काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। पार्टनर के साथ ईमानदारी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। आज विद्यार्थियों को अपने सीनियर्स से मदद मिलेगी| गाय को रोटी खिलाएं,लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
मकर (Makar)
आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप सभी काम मेहनत से करेंगे। आपकी मेहनत रंग भी लायेगी। आज जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान करेंगे|रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को फायदा होगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी| आज आप वाहन लेने का मन बनायेंगे। लवमेटस मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे| आपके कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा| आज जीवनसाथी से कोई उपहार मिलेगा। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे|
कुंभ (Kumbha)
आज घर में किसी मित्र के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा| जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में और मधुरता आयेगी। आज आप कुछ नया करने की सोचेंगे|इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा दिलायेगी। आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आज शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। लवमेटस शोपिंग करने जायेंगे। दुर्गा मंदिर में नारियल दान करें,समस्त समस्याओं का समाधान निकलेगा।
मीन (Meen)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। घर के मामले में दूसरों की राय लेने से बचें। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देगी। आज पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनाथी के साथ समय बिताकर आपको अच्छा महसूस होगा। आज आप बिजनेस को बढ़ाने के नये तरीके सोचेंगे। सेहत के लिहाज से आप तंदुरुस्त रहेंगे। आज आपको व्यापार में अचानक धन लाभ होगा।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
14 अक्टूबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष राशि
आज किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। विवाहित लोगों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगें। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे वे बहुत खुश होंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट्स के रिश्तें में और मधुरता बढ़ेगी। माता को पुष्प अर्पित करें, बच्चों की तरक्की होगी।
वृष राशि
आज आपका मन आनंदित रहेगा। जो लोग स्टेशनरी का कार्य करते हैं उनको उम्मीद से अधिक लाभ होने वाला है। लवमेट अपने साथी से अपने दिल की बाते शेयर करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस के काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे। छात्रों को कुछा नया सीखने का मौका मिलेगा। आपका दिन बडें बुजुर्गों के साथ बीतेगा। मां दुर्गा की आरती करें, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
मिथुन राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को बड़ा लाभ होगा । लवमेट के लिए आज का दिन रिश्तों में मिठास बढ़ाने वाला रहेगा। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते हैं उनको मुनाफा होगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क राशि
आज आपको संभलकर फैसले लेने की जरूरत है। अगर खुद का बिजनेस करते हैं तो किसी से भी बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान देना चाहिए। किसी नई डील में पैसा लगाने जा रहे हैं तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले लें । किसी काम में भाई का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। माता के सामने घी का दीपक जलाएं, करोबार में बरकत होगी।
सिंह राशि
आज के दिन आप हर तरह से चिंतामुक्त रहेंगे। महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा। कॉमर्स की फील्ड से जुड़े छात्रों को कुछ अच्छा सीखने का मौका मिलेगा । नौकरी कर रहे लोगों के पदोन्नति होने के योग बने हुए है। आपको व्यापार में आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है। अगर आप वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो दिन अच्छा है। कन्या का आशीर्वाद लें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
कन्या राशि
आज हर कोई आपके साथ चलने की कोशिश करेगा। जो लोग कोर्ट-कचहरी के मामलो से जुड़े हैं, उनके कार्य आज समय से हो जाएंगे। आपको ऑफिस में मिले नए प्रजेक्ट को पूरा करने में जूनियर्स का सहयोग मिलेगा। घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। विद्यार्थी कोई प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे। लवमेट्स एक दूसरे को अपनी बात समझाने में सफल होंगे। ॐ नमः शिवाय मन्त्र का 11 बार जप करे, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
तुला राशि
आज आपके रुके हुए जरूरी काम समय से पूरे हो जाएंगे । जो लोग थियेटर से जुड़े हैं उन्हें सुनहरे अवसर मिलाने वाले है । वहीं राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिलाने वाली हैं। आपके दाम्पत्य रिश्तें में मधुरता आएगी। जो लोग नौकरी कर रहें हैं, उनके प्रमोशन होने के योग बने हुए हैं । बच्चों के साथ शाम को घर पर गेम खेलकर समय व्यतीत करेंगे । लवमेट्स से उपहार मिलेगा। हल्दी का तिलक लगाने से भाग्य का साथ मिलता रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज दिनभर आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं उन्हें कोई खुशखबरी मिलेगी। कोई नया करोबार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो परिवार वालों का सहयोग मिलेगा । आपका ध्यान किसी घरेलू कार्य को पूरा करने पर लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी स्वास्थ सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। माता के दर्शन करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी ।
धनु राशि
आज आपको जीवन में नया मुकाम हासिल होगा । जो लोग फैशन डिजाइनर हैं उनके दिमाग में अच्छे क्रिएटिव आइडिया आएंगे। आपके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा होगी। ट्रांसपोर्ट के कार्यों से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा। महिलाओं को रसोईघर के काम में थोड़ी राहत मिलेगी। परिवार वाले आपकी साहयता करेंगें । दाम्पत्य जीवन में चल रही नोक-झोंक आज समाप्त हो जाएगी। लवमेट्स एकसाथ लंच करने का प्लान बनाएंगे। माता को नारियल अर्पित करें, जमीन जायदाद से सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग बिजनेसमैन हैं उन्हें आर्थिक उतर-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे जीवनसाथी के साथ शेयर करें, मन को शांति मिलेगी। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से बचें। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है । आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। गाय को रोटी खिलाएं, कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि
आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग लेखक हैं उनके विचारों का सम्मान होगा । सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। आपकी बात किसी पुराने दोस्त से होगी। अविवाहितों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे । पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई से ज्यादा खेलने में ध्यान लगाएंगें । धर्मस्थल पर रुई के बत्ती का दान करें, तरक्की के नए मार्ग मिलेंगे।
मीन राशि
आज आप अपने सोचे हुए कार्यों को जल्दी पूरा करने में सफल होंगे। इस राशि के जो लोग लोहे का बिज़नेस करते हैं उनको उम्मीद से अधिक मुनाफा होगा । भाई से आज आपको कोई उपहार मिलेगा। जीवन में आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा । घर के बुजुर्गों के सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का समाधान निकलेगा। बड़ों का आशीर्वाद लें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
खेल4 days agoIPL 2026: रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला
देश4 days agoकल सुबह 11 बजे शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक बनेंगे डिप्टी सीएम
खेल24 hours agoRCB vs KKR IPL 2026: रायपुर आएंगे बॉलीवुड किंग शाहरुख खान, कोलकाता नाइट राइडर्स का बढ़ाएंगे हौसला, मुकाबले की तैयारियां जोरों पर

















