Connect with us

क्राइम

Crime: सुहागरात पर दुल्हन के साथ पति, जेठ और ननदोई ने किया गैंगरेप

Published

on

(सांकेतिक फोटो)

अलवर: राजस्थान के अलवर में नई नवेली नाबालिग दुल्हन के साथ सनसनी फैला देने वाली वारदात सामने आई। वारदात सुहागरात के दिन हुई। नई नवेली दुल्हन के साथ सुहागरात पर गैंगरेप की घटना हुई। यह वारदात करने वाला और कोई नहीं उसका पति है। जिसने अपने बड़े भाई और जीजा के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया।

इस दौरान नाबालिग दुल्हन ने आरोप लगाते हुए अपने ससुर के खिलाफ भी छेड़खानी की शिकायत की है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह वारदात अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में सामने आई है, जहां 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। इसमें बताया कि उसका पिछले महीने 11 जून को रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाह हुआ। इसके बाद उसके साथ सुहागरात पर उसके पति, जेठ और ननदोई ने मिलकर गैंगरेप किया। इससे पहले उसके ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। फिलहाल पुलिस ने पोक्सो एक्ट और गैंगरेप की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें   जीजा ने साली का बनाया अश्लील Video, फिर लगातार करता था रेप, ब्लैकमेल से परेशान होकर पीड़िता पहुंची थाने

सुहागरात के दिन पीड़िता के साथ ससुर ने की छेड़छाड़
पुलिस ने बताया कि नाबालिग पीड़िता की रिपोर्ट में उसने बताया कि निकाह के बाद वो ससुराल गई। वहां उसे एक कमरे में सुहागरात के लिए बैठाया गया था। इस दौरान तीन महिलाएं भी कमरे में मौजूद थी। तभी उसका ससुर कमरे में आया। इस पर तीनों महिलाएं बाहर चली गईं। इस दौरान उसके ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। इस पर पीड़िता ने विरोध किया तो वो बाहर चला गया।

पति ने परिजनों के साथ मिलकर किया गैंग रेप
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के साथ अश्लील हरकत करने के बाद उसका ससुर चला गया। इसके बाद उसका पति, जेठ और ननदोई तीनों कमरे में आए और उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया की दूसरे दिन भी तीनों ने मिलकर उसके साथ फिर गैंगरेप किया। इससे पीड़िता बेसुध हो गई। इस पर ससुराल वालों ने पीहर पक्ष के लोगों को पीड़िता की तबीयत खराब होने की सूचना दी। इस पर पीहर पक्ष के लोग पीड़िता के ससुराल पहुंचे।

पीड़िता ने अस्पताल में दी गैंगरेप की जानकारी
नाबालिग की तबीयत खराब होने के बाद ससुराल के लोगों ने उसकी पीहरवालों को बुलाकर कहा कि उनकी बेटी पर भूत प्रेत का असर है। इसको लेकर पीहर पक्ष के लोग पीड़िता को लेकर नीम हकीम और मौलवियों के पास लेकर गए। लेकिन वह ठीक नहीं हुई। इसके बाद उसे अलवर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पीड़िता ने अपने साथ हुए गैंगरेप की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने रामगढ़ पुलिस थाने में पीड़िता के ससुराल के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें   Crime: चाचा ने भतीजी से किया रेप, अर्धनग्न अवस्था में शहर की ओर भागी युवती...

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला कुछ और: SP
इस मामले को लेकर अलवर के एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच की है। इसमें सामने आया है कि लड़की का विवाह जिस लड़के से हुआ है, वो लड़का उसे पसंद नहीं है। इसके कारण यह विवाद सामने आ रहा है। लेकिन फिर भी पुलिस ने गैंगरेप की धाराओं और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्राइम

Murder Case: छत्तीसगढ़ में सनसनी, बोरे के अंदर मिला शव, मचा हड़कंप

Published

on

Surajpur Murder Case-Chhattisgarh

Surajpur Murder Case: छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा, प्रदेश में आए दिन मर्डर, रेप, मारपीट जैसी घटनाएं आते रहते है। इसी बीच सूरजपुर में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। यहां एक सफेद बोरे के अंदर बंद युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की स्थिति को देखकर हत्या के बाद उसे ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है।

शरीर पर मिले चोटों के निशान

Surajpur Murder Case दरअसल, रामानुजनगर थाना के तिवरागुड़ी में सुबह जब ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले तो गांव के समीप एक संदिग्ध सफेद बोरा दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर बोरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। जब बोरे को खोला गया तो सभी के होश उड़ गए। भीतर एक युवक का शव मिला। जिसे रस्सियों से बांधा गया था। मृतक के सिर, चेहरे और गले सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें   #INDvENG: विराट सेना ने ओवल में रचा इतिहास, देखें Memes में फैंस कैसे ले रहे इंग्लैंड की मौज

पुलिस आसपास के इलाकों (Surajpur Murder Case) में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। शव जिस तरह बोरे में बंद मिला है, उससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि आरोपी शव को किसी बांध या सुनसान स्थान पर ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन किसी वजह से अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। फिलहाल फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वॉयड और पुलिस इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी अपने अपने स्तर पर सुलझाने में जुटी हुई है।

Continue Reading

क्राइम

CG News: भतीजे-भतीजी ने की बड़ी मां की हत्या, मुर्गा-दारु पार्टी में विवाद के बाद जलाकर मारा

Published

on

अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: कलयुगी बाप बना हैवान, महीनों से बेटी के साथ करता रहा बलात्कार, 4 माह की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Continue Reading

क्राइम

Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ₹1 करोड़ की ठगी,15 दिन तक घर में किया ‘डिजिटल अरेस्ट’

Published

on

Digital Arrest Scam: गुजरात के सूरत से एक 90 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने अपने जीवनभर की जमापूंजी कुल ₹1.15 करोड़ गंवा दिए।

Digital Arrest Scam: देशभर में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest ) स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन किसी न किसी के साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इस स्कैम का शिकार बनकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी को गवां चुके हैं। इसी बीच, डिजिटल अरेस्ट का एक नया मामला सामने आया है। जिसके चलते ठगों ने गुजरात के एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम का शिकार बनाया और उन्हें उनके ही घर में 15 दिनों तक वर्चुअली रूप से डिजिटली अरेस्ट किया। जिसमें बुजुर्ग ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे गंवा दिए।

क्या था पूरा मामला
दरअसल, साइबर अपराधियों ने गुजरात के 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी की शुरुआत की। धोखेबाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल करके सबसे पहले खुदको एक CBI अधिकारी बताया और उन्होंने कॉल पर कहा कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से चीन भेजा गया है, जिसमें कथित तौर पर 400 ग्राम MD ड्रग्स थे। फिर गिरोह ने बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी और दवाव बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का खेल शुरू किया।

यह भी पढ़ें   Rape : अकेली महिला के साथ 3 दिन में दो बार सामूहिक बलात्कार

धोखेबाजी का यह सिलसिला पीड़ित के साथ यही तक नहीं रुका बल्कि बुजुर्ग को पूरे 15 दिनों तक उनके ही घर में वर्चुअली तौर पर डिजिटल अरेस्ट पर रखा गया। फिर ठगों ने पीड़ित की बैंक डिटेल निकालकर ₹1.15 करोड़ की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।

इस पूरी घटना के बारें में जब बुजुर्ग के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने 29 अक्टूबर को सूरत की साइबर सेल में धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 डेबिट कार्ड, 23 चेकबुक, 28 सिम कार्ड, 9 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। धोखेबाजों ने कई बैंक खातों और कंपनियों के रबर स्टांप का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया था।

यह भी पढ़ें   Rape in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 16 साल की नाबालिग लड़की से कई दिनों तक हाथ पैर बांधकर किया बलात्कार, तालाब में फेंका

गिरोह का मास्टरमाइंड फरार
सूरत की क्राइमब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक उन्होंने 5 अपराधियों- रमेश सुराना, उमेश जिंजाला, नरेश सुराना, राजेश देवड़ा और गौरांग राखोलिया को पकड़ लिया है। हालांकि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पार्थ गोपानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कहना है कि यह अपराधी कंबोडिया में है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा रैकेट चीन की एक गैंग की मदद से चलाया जा रहा था। बता दें, गिरोह ने बुजुर्ग व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया और डरा-धमकाकर करोड़ों रुपए ऐठ लिए गए।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending