Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ रीजनल साईंस सेन्टर में आगन्तुकों की उमड़ी भीड़

Published

on

Crowd of visitors gathered at Chhattisgarh Regional Science Center

रायपुर| छत्तीसगढ़ रीजनल साईंस सेन्टर रायपुर में 10 दिसंबर को हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दिन के सुहावने मौसम में कवर्धा जैसे दूर-दराज स्थानों में से छात्र-छात्राओं द्वारा सेन्टर का भ्रमण किया गया। एक ही दिन का आगंतुक आंकड़ा 1000 से अधिक हो गया। दिसम्बर माह के 10 दिनों में 23 विद्यालयों से 2000 से अधिक छात्रों सहित प्रयास और एकलव्य विद्यालयों से विभिन्न जनजातियों के विद्यार्थियों के साथ विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के छात्रों द्वारा भी रायपुर के छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेन्टर का भ्रमण किया गया।

साईंस सेन्टर

छत्तीसगढ़ रीजनल साईंस सेन्टर में कई आकर्षक गतिविधियाँ जैसे 3-डी शो, तारामण्डल लगातार आगंतुकों को आकर्षित करता है। साथ ही 3 डी शो में दिखाई जाने वाली नासा पर आधारित 3 डी फिल्म एवं तारामण्डल में दिखाया जाने वाला रात्रिकालीन आकाश के साथ विज्ञान के प्रदर्शों से सुसज्जित विशालकाय हरा-भरा साईंस पार्क भी आगंतुकों की भीड़ को परिसर में आने के लिए आकर्षित करता है। साथ ही साईंस सेन्टर में प्रत्येक शनिवार को विभिन्न दीर्घाओं पर आधारित साईंस क्विज भी आज विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों के लिए बहुत ही आकर्षण का केन्द्र रहा है।

यह भी पढ़ें   CG: आज से सरकारी दफ्तरों में नहीं होंगे काम, पढ़ें पूरी खबर
साईंस सेन्टर

10 दिसम्बर अंतर्राष्ट्रीय मानव दिवस होने के उपलक्ष्य पर वैज्ञानिक एवं इंजीनियर डॉ. शिरिष कुमार सिंह, वैज्ञानिक श्री अमित कुमार मेश्राम द्वारा विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों को एक जागरूकता व्याख्यान दिया गया। व्याख्यान में मानव अधिकार एवं विज्ञान के बीच संबंध केन्द्रित करने और उन तरीकों का विश्लेषण करने जिसमें विज्ञान के क्षेत्र में किए जाने वाले अनुसंधान में आम जनमानस के अधिकार जैसा कि- International Covenant on Economic and Cultural Rights (ICESCR) द्वारा व्यक्त किया गया है कि वैज्ञानिक प्रयास के लिए महत्वपूर्ण निहितार्थ है कि इसमें शिक्षा, वित्त पोषण और सहकर्मी समीक्षा शामिल हो। साथ ही साथ वैज्ञानिक जानकारी तथा उत्पादों का आम जनमानस तक पहुँच हो। व्याख्यान के दौरान प्रज्ञा कदम, वैज्ञानिक अधिकारी, वरूण कुमार मिश्रा, तारिणी वर्मा, श्रेया मिश्रा, सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CGPSC ने बिना आरक्षण रोस्टर जारी किया सिविल जज के 48 पदों के लिए विज्ञापन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बस्तर के 7 जवानों को मिलेगा 'छत्तीसगढ़ शौर्य पदक'
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायपुर एयरपोर्ट से आज भी 8 फ्लाइट रद्द
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending