Connect with us

छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू के लिए चलाया विशेष अभियान

Published

on

दंतेवाड़ा| जिले में आई भारी बारिश से नदी नालों में बढ़े प्रवाह के चलते अनेक लोग फंस गए थे। इन्हें निकालने के लिए प्रशासन ने विशेष दस्ते भेजे। होम गार्ड की टीम ने पेड़ों में रस्सी बांधकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। कलेक्टर विनीत नंदनवार ने रेस्क्यू अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ऐसे दस्तों को अलर्ट रहने और मौके पर रेस्क्यू कार्य करने के निर्देश दिए। इसके चलते बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से रेस्क्यू कार्य हुए और फंसे हुए लोगों को निकाल लिया गया। कई जगहों पर जलस्तर बढ़ने से पहले ही लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें   12 फ़रवरी राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

प्रशासन की तत्परता के चलते अनेक लोग बाढ़ की आपदा से सुरक्षित निकल गए।कलेक्टर ने रेसक्यू किये गए ग्रामीणजनों से बातचीत कर उनका हाल जाना।कलेक्टर ने पूरे समय बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लगातार स्थिति पर नजर रखें। जहां कहीं भी लोगों के फंसे होने की जानकारी मिलती है।

मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य करें। इसके साथ ही होमगार्ड की टीम भी पूरी तरह सतर्क रहें। जहां पर नदी नाले जोखिम के स्तर से ऊपर बढ़ रहे हैं। वहां सिक्योरिटी की विशेष व्यवस्था हो। पुलिस पूरे समय अलर्ट रहे ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत का कार्य भी तेजी से हो। कैंप में मेडिकल और राशन संबंधित सारी सुविधा मौजूद हो। अधिकारी पूरे समय इसकी मॉनिटरिंग करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बलौदाबाजार : बुआ ने ही भतीजे की हत्या कर कुएं में फेंक दी थी लाश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   थाना कोनी के आदतन बदमाश व पूर्व में चोरी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   19 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending