Connect with us

बिलासपुर

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं

Published

on

बिलासपुर,12 फरवरी 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने इत्मीनान से एक-एक फरियादी से मिलकर उनसे आवेदन लिए और इनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जनदर्शन में पहुंची महिलाओं से चर्चा कर महतारी वंदन योजना की जानकारी दी और लाभ उठाने के लिए 20 तारीख तक आवेदन देने को कहा है। लगभग दो सौ लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपे।

जनदर्शन में शहर के बंधवापारा निवासी रामनाथ साहू ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर भरण पोषण अधिनियम के तहत अपने बच्चों से राशि दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने एसडीएम बिलासपुर को प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। खजुरी (तखतपुर) के सरपंच ने अपने गांव में बने पानी टंकी को चालू करने को कहा। उन्होंने बताया कि टंकी बने पांच साल हो चुके हैं। लेकिन अभी तक इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर ने पीएचई विभाग को परीक्षण कर जल्द चालू करने कहा है। बिल्हा के ग्राम बिटकुली निवासी 85 प्रतिशत दिब्यांगता वाले यश कुमार ने बैटरी चलित तिपहिया वाहन दिलाये जाने की मांग रखी। कलेक्टर ने संयुक्त संचालक समाज कल्याण को उनका नाम पंजीकृत कर वाहन आने पर प्रदान करने के निर्देश दिए। मस्तुरी के ग्राम पंचायत सुलौनी के आश्रित ग्राम बेल्हा के ग्रामीणों ने बेल्हा को अलग ग्राम पंचायत बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को उनका पत्र सौंपकर परिसीमन के समय विचार करने को कहा है।

यह भी पढ़ें   नाबालिक लड़की के साथ मारपीट कर जबर्दस्ती बाइक में बैठाकर अन्यत्र ले गया जहां उसके साथ घटना को अंजाम दिया गया

बिल्हा ब्लाॅक के ग्राम मोहरा की दुर्गा देवी साहू ने हाॅलर मिल को बेचने की सूचना और विद्युत विच्छेद की सूचना के बाद भी निरंतर बिजली बिल भेजने की शिकायत की है। कलेक्टर ने बिजली विभाग को उनका पत्र भेजकर समस्या के निराकरण के निर्देश दिए । सेमरताल के शिवकुमार साहू ने मनरेगा मजदूरी का 4 महीने का भुगतान नहीं मिलने की जानकारी देते हुए दिलाने की मांग की है। सीईटो जिला पंचायत को मामले का निराकरण करने कहा गया है। जूना बिलासपुर के पुष्पेन्द्र गुप्ता ने प्रधाममंत्री मुदा्र योजना के तहत बैंक से कारोबार के लिए वित्तीय सहायता के लिए अर्जी दी है। उद्योग विभाग को उनका आवेदन भेजते हुए आवश्यक पहल के निर्देश दिए गए हैं। गतौरा की मीनादेवी अग्रवाल ने लो वोल्टेज की समस्या के कारण अपने डेयरी फार्म संचालन में आ रही कठिनाईयों से कलेक्टर को अवगत कराया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   JCCJ को बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव लड़ चुके लखन लाल श्रीवास्तव भाजपा में शामिल

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   रायपुर पहुंचे कालीचरण महाराज, कोर्ट में पेश हुए, आगे बढ़ी तारीख...

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : निजी एक्स-रे एवं रेडियोलॉजी सेन्टरों से अनुबंध के लिए आवेदन आमंत्रित

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   रायपुर: खुद को आग के हवाले करने वाले प्रॉपर्टी डीलर की इलाज के दौरान मौत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending