Connect with us

छत्तीसगढ़

ED दफ्तर की ओर जाते सीएम बघेल गिरफ्तार

Published

on

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। दिल्ली में ही मौजूद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे, इसके बाद यहां से कांग्रेस के सभी नेता ED दफ्तर की ओर मार्च करने की तैयारी में थे। यहां से रास्ते में कांग्रेस के नेताओं को रोक लिया गया। जब मुख्यमंत्री और दूसरे नेता सड़क पर ही बैठ गए तो उन्हें पुलिस ने जबरिया गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को भी ऐसे ही प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को डिटेन किया था। बाद में उन्हें छोड़ा गया था।

यह भी पढ़ें   Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ की ये सीट है BJP का गढ़, 23 साल से जीत को तरस रही कांग्रेस, जानें समीकरण

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय की ओर जाने वाले अकबर रोड को बंद कर रखा है। कांग्रेस मुख्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उनके सलाहकार राजेश तिवारी और रायपुर विधायक विकास उपाध्याय भी मौजूद थे। दूसरे वरिष्ठ नेता भी वहां पहुंच गए हैं। ED ने राहुल गांधी से सोमवार को करीब साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ की थी। रात 10 बजे के बाद वे बाहर निकले।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, देश के भाजपा शासित एक भी राज्य में समर्थक दलों या उनके नेताओं पर केस दर्ज नहीं हुए हैं। भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष के आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, जब भी किसी नेता पर छापा पड़ता है तो कहा जाता है कि बहुत बड़ा मामला है, पर वह जैसे ही भाजपा में शामिल होता है, मामला रफा-दफा कर दिया जाता है। बघेल ने कहा, केरल से लेकर कश्मीर तक विपक्षी नेताओं पर केस दर्ज कर परेशान किया जा रहा है। लोकतंत्र में इस तरह आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पांडे द्वारा 04 सजग सुरक्षा गार्डों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य, जिसने भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए अनुदान देने लागू की योजना: सीएम बघेल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Raipur CG By-Election Exit Poll: रायपुर साउथ की सीट पर कांग्रेस और BJP के बीच टक्कर, कौन बनेगा विजेता
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending