Connect with us

छत्तीसगढ़

कोविड सेंटरों एवं अस्पताल में सभी जरूरी दवाईयों की उपलब्धता करें सुनिश्चित: मुख्य सचिव अमिताभ जैन

Published

on

बिलासपुर| मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में शनिवार को वर्चुअल बैठक के माध्यम से कोरोना संक्रमण और नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने प्रदेश के कलेक्टरों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगर निगम आयुक्तों को बैठक में प्रदेश में कोविड संक्रमण के नियंत्रण के लिए बेहतर प्रबंधन के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों एवं कोविड सेंटरों में सभी जरूरी दवाईयां उपलब्ध होना सुनिश्चित करवाएं। अमिताभ जैन ने वर्तमान में कोरोना संक्रमण की प्रतिशत कम होने पर कलेक्टरों के बेहतर कार्य की सराहना की।बैठक में खरीफ फसल 2020-21 में उपार्जित धान के उठाव एवं मिलिंग की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव जैन ने कहा कि बारिश के मौसम के मद्देनजर समितियों और धान संग्रहण केन्द्रों में उपलब्ध धान का उठाव और शीघ्र मिलिंग करवाएं।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप वैक्सीनेशन में अंत्योदय और बीपीएल परिवारों को भी फ्रंटलाइन वारियर तथा अन्य लोगों के साथ प्राथमिकता देने के लिए कलेक्टरों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सीजी टीका एप तैयार किया गया है। इसके माध्यम से टीकाकरण के लिए सभी वर्गों का पंजीयन कराया जाना है। कल से होने वाले टीकाकरण को सीजी टीका एप के माध्यम से किया जाए। साथ ही वेब पोर्टल पर सभी आवश्यक जानकारी अपलोड किया जाना भी सुनिश्चित करें ताकि आम लोगों को टीकाकरण के लिए अनावश्यक रूप से लाइन लगना न पड़े। बैठक में प्रदेश में वैक्सीनेशन की स्थिति की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें   Raipur: ऑटो एक्सपो 2023 अब 18 अप्रेल तक, रोड टैक्स पर मिल रहा है 50 फीसदी तक की छूट!

वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।मुख्य सचिव जैन ने कहा कि वर्तमान में कोरोना प्रकरणों का ट्रेंड डाउनवर्थ हो रहा है। विगत एक सप्ताह के कोरोना रिपोर्ट से कोरोना संक्रमण की दर में काफी कमी आई है। उन्होंने टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने कोविड के साथ-साथ सभी शासकीय अस्पतालों में स्थायी रूप से वेंटिलेटर, आईसीयू और ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाया जाए, ताकि भविष्य में भी इसका उपयोग किया सके। उन्होंने शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने और शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने पर बल दिया।

यह भी पढ़ें   CG: 50% क्षमता के साथ स्कूल खोलने का आदेश जारी

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला ने कि ऐसे बताया कि सीजी टीका ऐप में पंजीयन के अनुरूप टीकाकरण के लिए सभी जिलों को पर्याप्त वैक्सीन भेज दी गई है।ऐसे परिवार जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है या एप में जानकारी दर्ज कराने के लिए सक्षम नहीं है, उनके लिए सभी टीकाकरण केन्द्रों में टीकाकरण पंजीयन के लिए हेल्पडेस्क स्थापित किया जा रहा है। टीकाकरण के प्रति जागरूकता के लिए इन केन्द्रों में सेल्फी जोन भी स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अभी समाप्त नहीं हुई है, हमें सतत् रूप से कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के साथ-साथ सभी आवश्यक सावधानियां बतरना भी आवश्यक है। उन्होंने कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के लिए भी कलेक्टरों को सभी आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए।मंथन सभाकक्ष से वर्चुअल बैठक में कलेक्टर डॉ सारांश मितर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैरीश एस,एडीएम बी एस उइके, नूपुर राशि पन्ना, नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी, एसडीएम देवेन्द्र पटेल सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने प्राप्त किया सत्यनारायण बाबा का आशीर्वाद

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : एमजी हेक्टर में सवार जिला महामंत्री की हत्या? सकरी ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या...

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading

news

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

Published

on

State President of Helping Hands Club Foundation Women's Wing Babita Agarwal received the National Agra Jyoti Alankaran Samman

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें   भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला महिला मोर्चा की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक आज दोपहर 1 बजे होगी

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending