कैरियर
Factors to buy Share: शेयर बाजार से कमाना चाहते हैं पैसा तो समझ लें ये बारीकियां
Factors to buy Share: एक समय था जब शेयर बाजार में निवेश जुआ समझा जाता था. अब शेयर बाजार में पैसा लगाना बेहतर निवेश समझा जाता है. साथ ही नागरिक देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भी योगदान देता है. शेयर बाजार में समझादारी के साथ निवेश पर ज्यादा जानकार सलाह देते हैं. उनका कहना होता है कि बाजार के जानकारों की सलाह के साथ निवेश करना चाहिए. लेकिन बहुत से लोग स्वयं ही अपनी जानकारी के आधार पर बाजार में निवेश करते हैं. अच्छा होता है कि शेयरों में निवेश करने से पहले कुछ बारीकियों को समझ लिया जाए जिसे देखने के बाद जानकार लोग निवेश करने या न करने की सलाह देते हैं. आखिर यह क्या है.. किस कंपनी में निवेश करें, निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखें आज इन्हें बातों पर यहां बात करते हैं.
हर निवेशक एक विचार के साथ शेयर बाजार में निवेश करता है कि वो जिस स्टॉक में निवेश कर रहा है वह अच्छा रिटर्न देगा. वह यह मानता है कि उसने एक जबूत शेयर खरीदा है. किसी कंपनी का शेयर खरीदने से पहले उस कंपनी की कौन बातों पर नजर डालनी चाहिए यदि कोई समझ ले तो फिर आगे कोई टेंशन नहीं होगी. यह जरूरी है कि किसी स्टॉक को खरीने से पहले केवल उसका प्राइस जानना जरूरी नहीं है. जरूरी है कंपनी के बारे में कुछ अहम जानकारी जुटाना. यह करना क्यों जरूरी ताकि आपका पैसा सुरक्षित रहे और आपको भविष्य अच्छा रिटर्न दे. एक बात तो साफ है कि आपका पैसा तभी बढ़ेगा जब कंपनी तरक्की करेगी.
शेयर बाजार में कहा जता है कि जब कभी भी किसी स्टॉक में निवेश करना है तो निवेशक को कंपनी का फंडामेंटल एनालिसिस करना चाहिए.
फंडामेंटल एनालिसिस का तात्पर्य की कंपनी के कुछ फैक्टर्स पर ध्यान दिया जाए और समझा जाए कि कंपनी कैसी है. कितनी मजबूत है और कंपनी का भविष्य कितना सुरक्षित है.
सबसे पहले जरूरी है कि कंपनी का बिजनेस मॉडल समझना जाए. इसका अर्थ है कि कंपनी पैसा कैसे कमाती है. यह मॉडल भविष्य के लिए कितना कारगर है. ऐसा तो नहीं है कि कंपनी को आगे दिक्कतों का सामना करना होगा.
दूसरी सबसे जरूरी बात जिस पर निवेशक को ध्यान देना चाहिए वह है कंपनी के क्वार्टरली रिजल्ट. यानी हर 3 महीने में कंपनी जो तिमाही परिणाम घोषित करती है तो उसमें सेल्स और रिवेन्यू के बारे में बताया जाता है और उसके आधार पर ही यह देखा जा सकता है कि कंपनी का पहिया कैसा चल रहा है. कंपनी कैसा काम कर रही है.
देखा जाए तो कंपनी की ये हेल्थ अपडेट है. कोई भी जानकार निवेशक शेयर को खरीदने या होल्ड करने का निर्णय इस पर लेता है.
बाजार में जानकार बताते हैं और आप देख सकते हैं कंपनी के तिमाही परिणामों के साथ कंपनी के शेयरों के भाव में तेजी या नर्मी देखने को मिलती है. इसी के साथ कंपनी के वार्षिक निर्णयों पर भी नजर दौड़ानी चाहिए. ताकि कंपनी का पिछले कुछ वर्षों में कैसा काम और परिणाम रहा है यह पता लगाया जा सके.
तीसरी बात जो लंबी अवधि के निवेशकों को कंपनी के बारे में ज्यादा जानकारी लेनी चाहिए. उन्हें यह देखना चाहिए कि कंपनी कौन कौन से प्रोडक्ट यह कंपनी बनाती और बेचती है? सबसे ज्यादा मार्जिन किस प्रोडक्ट में है? कंपनी का कौन सा प्रोडक्ट इंडस्ट्री में नंबर वन है या किस स्तर पर है? साथ ही सरकार की कौन-कौन सी नीतियां कंपनी पर असर डाल रही हैं. अपने कंपीटीटर्स के मुकाबले कंपनी की क्या तैयारी है?
बिजनेस मॉडल और कंपनी के परिणामों पर नजर डालने के बाद चौथी जरूरी बात यह है कि कंपनी पर कर्ज कितन है. यह ध्यान देना चाहिए कि कंपनी पर ज्यादा कर्ज न हो.
कर्ज होना कोई गलत बात नहीं है. कर्ज का इस्तेमाल कैसे हो रहा है.यह कंपनी के चाल-चलन और प्रवत्ति को बताता है.
इसके बाद पांचवीं जरूरी बात है कि कंपनी के पास कैश कितना है. कैश रिजर्व कितना और कैश सरप्लस कितना है. इस सारी बातों को जानना भी जरूरी है. यह कंपनी के बैलेंस शीट को देखने से पता चलता है. यहां पर कंपनी की वित्तीय स्थित या कहें कि फाइनेंशियल हेल्थ के बारे में जानकारी मिलेगी. ये कंपनी का वित्तीय फंडामेंटल है.बैलेंस शीट देखने से कंपनी के पास कितने असेट्स ओर लायबिलिटीज हैं इसकी जानकारी मिल जाएगी. इस बारे में ज्यादा डिटेल से चर्चा अन्य लेख में..
छठी जरूरी बात कि अपना पैसा सुरक्षित निवेश के तौर पर रखने के लिए जरूरी है कि यह पता कर लिया जाए कि कंपनी कितनी पुरानी है. पुरानी कंपनी है तो बाजार में बने रहने के उतने ही चांसेस हैं. कंपनी जितनी पुरानी होगी उसके पास एक्सपीरियंस भी ज्यादा होगा.
नई कंपनी में निवेश के बजाय ऐसी कंपनी के निवेश करना चाहिए जो बाजार में सालों से बिजनेस कर रही है और मुनाफा कमा रही है.
सातवीं बात बाजार में पैसे को सुरक्षित तौर पर बढ़ाना है तो अच्छा रहेगा कि ऐसी कंपनी में निवेश न किया जाए जिसमें ज्यादा सर्किट लगा रहा है. बाजार में माना जाता है कि ज्यादा सर्किट लगने वाली कंपनी को आसाना से मैनिपुलेट किया जा सकता है.
कोई भी बड़ा निवेशक अपनी चालाकी से पैसा बना लेगा और छोटे निवेशकों का नुकसान हो जाएगा.
आठवीं बात : अब कुछ ऐसे पहलुओं के बारे में बात करते हैं जिसे देखना बेहद जरूरी हो जाता है. अभी तक हमने कंपनी के बारे में उसकी वित्तीय स्थिति के बारे में बात की लेकिन अब शेयर बाजार में स्थिति के बारे में बात करते हैं. इसमें कुछ वित्तीय अनुपात या फाइनेंसियल रेश्यो की बात है जो जरूरी देखना होता है. एक निवेशक को किसी शेयर के फंडामेंटल एनालिसिस में फाइनेंसियल रेश्यो को भी देखना चाहिए. इनमें पीई रेशियो (PE Price to earning ratio), पीबी रेशियो (PB Price to book value ratio), डीटीईआर (DTER Debt to Equity Ratio), ईपीएस अर्निंग पर शेयर (EPS Earning per share), बीवीपीएस (BVPS Book value per share) आदि शामिल हैं. इनके बारे में विस्तार से चर्चा बाद में…
नौवीं बात : एक बात जिस पर कम लोग गौर करते हैं कि वह है कंपनी का प्रबंधन किन हाथों में है. कंपनी के प्रमोटर कैसे हैं. सक्षम हाथों में कंपनी का मतलब कंपनी की तरक्की होता है. इसी के साथ यह भी जरूरी है कि देख लें कि कंपनी जिस सेक्टर में काम कर रही है उसके कंपीटीशन क्या कर रहे हैं.
यह देख लें कि इस सेक्टर की लीड कंपनी कौन सी है. इस क्षेत्र के मजबूत शेयर कौन से हैं. कंपनी के पास कितना एडवांटेज है. ये कुछ ऐसे फेक्टर है जिन पर गौर करने के बाद लंबी अवधि का निवेश करना चाहिए.
दसवीं बात : एक अन्य जरूरी फैक्टर जो लंबी अवधि के ध्येय के साथ शेयर बाजार में निवेशक देख सकते हैं उनमें है कि कंपनी का भविष्य को लेकर क्या एजेंडा है. उनकी योजनाओं के बारे में जानकारी देखनी चाहिए.
यदि भविष्य को कंपनी की प्लानिंग साफ है और आपको विश्वास है तो पैसा सुरक्षित है.
ग्यारहवीं जरूरी बात : किसी निवेशको किसी कंपनी के शेयर खरीदने से पहले यह भी देखना चाहिए कि उस कंपनी का मार्केट कैप कितना है. यदि कंपनी 1000 करोड़ या 500 करोड़ रुपये से भी छोटी है तो उसे माइक्रो कैप बोलते हैं. 1000 करोड़ से बड़ी है तो स्माल कैप और 30000 या 50000 करोड से बड़ी है तो मिड कैप कंपनी बोली जाती है. लेकिन अगर उसका साइज 1 लाख करोड़ से ज्यादा है तो वह लार्ज कैप कंपनी की कैटेगरी में आ जाती है.
शेयर निवेशकों ने गौर किया हो कि सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी और गिरावट दोनों ही वक्त सबसे ज्यादा स्मॉल कैप कंपनियों के शेयर ही भागते हैं या गिरते हैं. कुछ कंपनियां तो ऐसी होती हैं जो स्टॉक मार्केट में गिरावट के समय पूरी तरह से खत्म हो जाती हैं.
बारहवीं जरूरी बात : बाजार में कुछ कंपनियां डिविडेंड देती है. इन कंपनियों को देखना चाहिए. बाजार में निवेश करते समय यह भी देख लेना चाहिए कि कंपनी की डिविडेंड हिस्ट्री कैसी है. बता दें कि डिविडेंड वह पैसा होता है जो कंपनियां अपने शेयर होल्डर को अपने मुनाफे के कुछ हिस्से में से बांटती हैं. डिविडेंड पर विस्तार से चर्चा बाद में…
कैरियर
कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा
Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।
Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।
शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।
बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।
लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार
इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट
पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।
कैरियर
बिकनी पहनकर स्कूल पहुंची छात्रा, टीचर ने किया ऐसा काम …
स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है. स्कूलों में कपडों को लेकर कई बार विवाद होते रहते हैं. हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्रा बिकनी पहनकर अपने स्कूल पहुंची है. वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
क्लास में घुसते ही बिकनी गर्ल पर पड़ी टीचर की नजर तो हुआ हंगामा
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. यह वीडियो कुल एक मिनट 30 सेकंड की है. इस वीडियो में किसी फॉरेन कंट्री के स्कूल कही क्लास है. क्लास में बिकनी पहनें छात्रा फ्रंट रो में बैठी नजर आ रही है. वीडियो में लेडी टीचर छात्रा को बिकनी पहनने के लिए टोकती है.
क्या आपकी मां ऐसे कपड़ों में बाहर जाती हैं?
Viral Video में टीचर छात्रा से पूछती है क्या आपकी मां भी ऐसे कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलती हैं?, यह स्कूल आने के लिए उचित ड्रेस नहीं है’. इस पर छात्रा उनका विरोध करते हुए कहती हैं कि, ‘मैं अपना बैग और किताबें लेकर यहां पढ़ने आई हूं, मैं पढ़ने के लिए ही फ्रंट सीट पर बैठी हूं, अपनी मर्जी से यह ड्रेस पहनकर आई हूं’.
नेटिजन्स को पसंद आ रहा वीडियो
इंटरनेट पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है. कुछ घंटों के भीतर ही 3500 से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो को 4400 से अधिक लोग देख चुके हैं. करीब 700 लोगों ने इस पर कमेंट किया है. वहीं, 600 से अधिक लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं.
आसपास बैठे छात्रों का था यह रिएक्शन
वीडियो पर लोग कमेंट में अपनी राय दे रहे हैं. किसी ने छात्रा को गलत ठहराया तो कोई टीचर का पक्ष ले रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि क्लास में अन्य छात्र-छात्राएं भी बैठे हैं. कुछ लोग चुपचाप बैठे हैं तो एक छात्रा टीचर से अपनी पढ़ाई का नुकसान होने की बात कहता सुना जा सकता है.
कैरियर
Jobs 2023 : भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद में निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता
ICFRE Jobs : अगर आप सरकारी नौकरी (Government Job Alert 2023) करने के इच्छुक है और अच्छी सैलरी पाना चाहते है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है, भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद ने (ICFRE Recruitment 2023) लोअर डिवीज़न क्लर्क पदों पर सरकारी भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद (ICFRE Vacancy 2023) की आधिकारिक वेबसाइट www.icfre.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इन पदों पर भर्ती के आवेदन की तारीख 04 सितम्बर से शुरू होकर अंतिम तारीख 29 सितम्बर 2023 तक है।
भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों पर रिक्तियां जारी की गई है। भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
पदों की संख्या – 07 पद
पदों का नाम – लोअर डिवीज़न क्लर्क
योग्यता – इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12th, या इसके सामान उपाधि होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।
आयु सीमा – उम्मीदवार की आयु 18-27 वर्ष तक होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया – लिखित परीक्षा, में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा।
एप्लीकेशन फीस Fee Details
Fees: 500/-
जॉब में ऐसे करें अप्लाई
> सबसे पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें एवं सभी जानकारियां ध्यान से पढ़ें।
>आवेदन संबंधित सभी दस्तावेज तैयार कर लें।
> नीचे दिए गए ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
> सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें एवं मांगे गए डॉक्यूमेंट जैसे की फोटो/ सर्टिफिकेट इत्यादि अपलोड करें।
> यदि आवेदन फीस एप्लीकेबल हो तो ऑनलाइन फीस भरें एवं प्रिंट आउट ले लें।
-
Uncategorized4 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized2 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय की बड़ी घोषणा : ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ के तहत 6671 ग्रामीण स्कूलों में बनेंगे बालिकाओं के लिए नए शौचालय
-
Uncategorized2 days ago
सस्ता डेटा, AI स्किल ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग, ₹1 लाख करोड़ का फंड… लाल किले से Gen-Z के लिए पीएम मोदी ने ‘युवा मिशन’ का किया ऐलान
-
Uncategorized3 days ago
राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन: विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर, सिंधु जल संधि निलंबन को बताया राष्ट्रहित में
-
Uncategorized6 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized1 day ago
‘युवाओं को नहीं संभाला गया तो बोझ बन जाएंगे…’, मोहन भागवत ने चेताया
-
Uncategorized4 days ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
-
Uncategorized17 hours ago
BCCI में बड़े बदलाव की तैयारी, VVS लक्ष्मण बन सकते हैं ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’
