Connect with us

छत्तीसगढ़

जमीन कब्जा करने एवं पूर्व में हुई घटना का बदला लेने की नीयत से हेतु 06 माह के बच्चे पर प्राणघातक हमला ।

Published

on

घटना के मुख्य आरोपी सहित दो अन्य आरोपियों को सकुनत से कुछ ही घंटो में गिरफ्तार

घटना के मुख्य आरोपी अमन रात्रे से घटना मे प्रयुक्त एक लोहे का फरसा जप्त

गिर0 आरोपी का नाम:-
01 अमन रात्रे पिता रामेश्वर रात्रे उम्र 23 साल साकिन भदौरा थाना मस्तूरी

  1. बाबूलाल सुमन पिता कृपाराम उम्र 41 साल साकिन भदौरा थाना मस्तूरी
  2. पार्वती सुमन पति कृपा राम उम्र 60 साल साकिन भदौरा थाना मस्तूरी

मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रार्थिया वर्षा रानी राठौर पति रवि राठौर उम्र 21 साल निवासी ग्राम भदौरा थाना मस्तूरी द्वारा दिनांक 26.06.224 को थाना उपस्थित आकर रिपेार्ट दर्ज कराई कि इसके पिता केजऊ राम राठौर एवं उनके परिवार के अन्य लोग जो भूरी बाई के हत्या के जूर्म मे जेल में बंद है। उस समय सेे परिवार के लोग आरोपियों के भय से बाहर जिला कोरबा में किराये के मकान ले रहकर गुजारा कर रहे थे

यह भी पढ़ें   रायगढ़: तीन गांवों में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण सर्वे पूरा

कि खेती करने का दिन होने से वापस गांव लौटने पर भूरी बाई के रिश्तेदार अमन रात्रे , बाबू लाल सुमन, पार्वती सुमन एवं रवि शंकर सुमन द्वारा एक राय होकर प्रार्थी पक्ष में भय पैदा कर इनके जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आरोपियों द्वारा इनके घर में घुस कर धारदार फरसा से 06 माह के अबोध बालक पर प्राणघातक हमला कर सिर मे वार कर गंभीर चोट पहुचाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल द्वारा अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदयन बेहार, सीएसपी चकरभाठा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में मौके पर पहुंच कर त्वरित कार्यवाही कराते हुए थाना मे अपराध पंजीबद्ध करवाते हुए

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश ने नक्सलियो के साथ शांति वार्ता को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- पहले संविधान मानो, फिर सरकार नक्सलियों से बात करने को तैयार

थाना प्रभारी मस्तूरी अवनीश पासवान, निरीक्षक रविन्द्र अनंत , निरीक्षक राहुल तिवारी एवं संबंधित स्टाफ की संयुक्त टीम द्वारा घटना मे शामिल आरोपी अमन रात्रे, बाबू लाल सुमन और पार्वती सुमन सभी निवासी भदौरा थाना मस्तूरी को चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर आरोपी अमन रात्रे से एक लोहे का धारदार फरसा को जप्त करने में कामयाबी मिली है तथा घटना का एक अन्य आरोपी रवि शंकर घटना के बाद से फरार है जिसकी पता तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियो का न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान का रिलेशनशिप कंफर्म! मालदीव वेकेशन की तस्वीरें देख फैंस ने कही ये बात
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छत्तीसगढ़ के दिव्यांग राकेश के हुनर को किया सम्मानित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल का उत्तरप्रदेश दौरा, 5 अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे चुनाव प्रचार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending