Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर जिले के पुलिस कर्मचारियों को दिया गया फिंगरप्रिंट का प्रशिक्षण

Published

on

Fingerprint training given to police employees of Bilaspur district

बिलासपुर| दीपक कुमार झा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में रोहित कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर की उपस्थिति में आज बिलासा गुड़ी में विद्या जोहर निरीक्षक फिंगरप्रिंट स्पेशलिस्ट के द्वारा जिले के थानों में पदस्थ एम ओ बी आरक्षको व विभिन्न न्यायालयों में कार्यरत कोर्ट मुहर्रिर आरक्षक एवं पीसीडी तथा एपीसीडी को आरोपियों को पकड़ने का साइंटिफिक तरीका फिंगरप्रिंट साइंस के अंतर्गत फिंगरप्रिंट ट्रैकिंग में सर्च स्लीप का तरीका व रिकॉर्ड रखे जाने तथा फिंगरप्रिंट डेवलपिंग, चांस प्रिंट का प्रशिक्षण दिया गया ।

इस दौरान पूर्व केस स्टडी के जानकारी भी दी गई और उन्हें प्लेन पेपर में फिंगर प्रिंट लेने का तरीका तथा अन्य स्थानों से फिंगरप्रिंट लेने का तरीका समझा कर प्रैक्टिकल भी कराया गया ।रोहित कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल व विवेचना के दौरान साइंटिफिक तरीको का उपयोग के महत्व को बताया गया ।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: घर में घुसकर तोड़-फोड़ और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

साथ ही फिंगरप्रिंट के संबंध में दिए गए प्रशिक्षण का संपत्ति संबंधी अपराधों में उपयोग किए जाने पर काफी हद तक आरोपियों तक पहुंचने में सहायता मिलने की बात करते हुए इसका इसका उपयोग फील्ड में किए जाने कर्मचारियों को समझाइश दिया गया ।यह प्रशिक्षण लगातार जारी रखकर सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जावेगा । लगभग 50 से अधिक कर्मचारी इस प्रशिक्षण में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किए ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : अपराध कायमी के कुछ ही घंटे बाद बलात्कार का आरोपी सकरी पुलिस के गिरफ्त मे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे से होकर चल रही 02101/02102 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-हावड़ा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल सप्ताह में चार दिन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CM भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, सरपंचों का मानदेय 2000 से बढ़ाकर 4000 किया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending