कोरोना
होम आइसोलशन में रहते हुए भी कर्तव्य पथ पर डटे हुए हैं फ्रंट लाइन वर्कर कुम्हार
बिलासपुर, 5 मई 2021। कोविड महामारी के इस भीषण दौर में फ्रंटलाइन वर्कर लगातार योद्धाओं की भांति कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिये जंग लड़ रहे हैं। नगर निगम बिलासपुर के उपायुक्त खजांची कुम्हार इसकी एक मिसाल हैं जो स्वयं संक्रमित हैं लेकिन होम आइसोलेशन में रहते हुए अपने कर्तव्य पथ पर डटे हुए हैं।
कुम्हार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते बिलासपुर में नगर-निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों का दायित्व बढ़ गया है। वे बिना समय देखे दिन-रात काम कर रहे हैं।
कुम्हार कोरोना संक्रमण रोकने के लिये सैनेटाइजेशन के साथ होम आइसोलेशन और मेडिकल हॉस्पिटल के कोविड मरीजों के गार्बेज संग्रहण का काम देखते हैं, साथ ही कोरोना से होने वाली मृत व्यक्तियों की कोविड नियमों का पालन करते हुए अंत्येष्टि भी कराने का महती दायित्व भी उनके ऊपर है।
उन्होंने बताया कि इस कार्य में कई बार मुक्तिधाम भी जाना पड़ता है जिसके चलते वे संक्रमण का शिकार हो गये। सर्दी-खांसी होने पर उन्होंने अपना एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जिसमें वे पॉजिटिव पाये गये।
कुम्हार विगत 12 दिन से होम आइसोलेशन में रहकर अपना उपचार करा रहे हैं लेकिन इस दौरान भी वे अपना कर्तव्य नहीं भूले हैं और टेलीफोन के माध्यम से लगातार अपने अधीनस्थों को उनके दायित्वों के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश देते रहते हैं।
कुम्हार ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को नगर-निगम द्वारा भोजन के पैकेट एनजीओ के माध्यम से प्रदान किये जा रहे हैं। नया बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, उसलापुर स्टेशन, सिम्स अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन, जिनके लिये भोजन की व्यवस्था नहीं है तथा भारतमाता स्कूल के पास झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों के लिये भोजन के पैकेट पहुंचाने का महती दायित्व निभा रहे हैं। जिसके लिये वे अपने स्वास्थ्य की परवाह किये बगैर दिन भर व्यस्त रहते हैं।
कुम्हार ने बताया कि बहुत सावधानी रखने के बावजूद वे संक्रमित हो गये। वे जानते हैं कि उनका दायित्व ऐसा है कि वे कभी भी कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं इसलिये उन्होंने अपने को परिवार से अलग रखा है जिससे वे सुरक्षित रह सकें।
कुम्हार का कहना है कि महामारी के इस दौर में यह समय नहीं है कि अपने बारे में सोचें। अपना कर्तव्य उन्हें सबसे पहले दिखाई दे रहा है। जहां भी जो आवश्यकता दिखाई पड़ रही है उसे पूरा करने के लिये वे तत्पर रहते हैं।
कुम्हार ने लोगों से अपील की कि सभी लॉकडाउन व कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। हमें इसे हल्के में नहीं लेना है। जब तक संक्रमण का चेन नहीं टूटता तब तक पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है।
कोरोना
छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, जानिए पिछले 24 घंटे का हाल
रायपुर। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन में आ गई। राज्यों और स्वास्थ्य मंत्रालयों से जुड़े अधिकारियों के साथ मॉत ड्रिल से लेकर इसके रोकथाम को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।
इसी बीच सरकार ने 5 जांच उपकरणों के दाम पर कैपिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। ये कैपिंग अगले आदेश तक लागू रहेगा।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। गुरूवार को 15 नए मरीज मिले जिसमें से सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से 9 केस मिले। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 तक पहुंची। वहीं संक्रमण दर 2.18 प्रतिशत के करीब है।
कोरोना
पूर्व विधायक के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को एक पूर्व विधायक के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि गनीमत रही कि आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोला राम साहू के घर के रसोई में रखे नए सिलेंडर को बदलते समय गैस के जलते चूल्हे के संपर्क में आने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पास के माता तालाब में तालाब जीर्णोद्धार में कार्यरत मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही नगर पंचायत डोंगरगांव से फायर बिग्रेड को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया।
कोरोना
Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में 13 कोरोना मरीज मिले, बिलासपुर में 3 मरीज
Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में आज 26 सितंबर को कुल सबी जिलों को मिलाकर 13 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि बिलासपुर में 3 मरीज मिले। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े नीचे देख सकते हैं।
-
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
-
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
-
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
-
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
-
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
-
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
-
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
-
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन



