Connect with us

छत्तीसगढ़

गरियाबंद : 16 माह बाद जब स्कूल खुले, उमंग और उत्साह के साथ बच्चे स्कूल चले

Published

on

गरियाबंद| लगभग 16 माह पश्चात जब स्कूल के दरवाजे आज खुले तो बच्चे उमंग और उत्साह के साथ स्कूल में प्रवेश किये। जिले में आज 1324 स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से बच्चों को कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। साथ ही पांच विकासखण्डों में शासन द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में भी शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से बच्चे कक्षाओं में दाखिल हुए। गरियाबंद के बालक प्राथमिक शाला परिसर में संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय विधायक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमितेश शुक्ल ने गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर और पुस्तकें देकर प्रवेश दिलाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नवाचारी सोच से अंग्रेजी माध्यम स्कूल का नींव रखा गया है। गरीब माता-पिता जो अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम और बड़े निजी स्कूलों में पढ़ाना चाहते है, उनके लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मील का पत्थर शाबित होगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानसभा : आरक्षण पर मचे बवाल के बाद दिनभर के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित

उन्होंने कहा कि आज इंग्लिश भाषा सबकी जरूरत बन गई है। उच्च शिक्षा जैसे आईआईटी, एमबीए और प्रशासनिक सेवाओं के लिए यह आवश्यक है। अब हमारे गांव के गरीब बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम में पढ़कर अपने सपने पूरा कर सकते है। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के विकास के लिए विधायक निधि से 5 लाख रूपये देने की घोषणा भी की। शाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन, पार्षद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि देवकरण मरकाम, प्रतिभा पटेल, नीतू देवदास, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल मौजूद थे।


Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   संवाद से समाधान का सिलसिला पहुंचा धरमजयगढ़, कलेक्टर ने लगायी जनचौपाल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   VIDEO: दूल्हे ने रोमांटिक अंदाज में अपनी पत्नी को खिलाया रसगुल्ला, फिर दुल्हन ने दिया ऐसा रिएक्शन वायरल हुआ वीडियो
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कोरबा: रामनारायण श्रीवास के सपनों को मिले पंख, ट्रेनिंग लेकर अब वह बढ़ेगा आगे
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending