Connect with us

बिलासपुर

आरोपीगण से सोना चांदी जेवरात साहित कांसा के बर्तन कुल कीमती 80,000 रूपये बरामद

Published

on

थाना कोनी पुलिस एवं एसीसीयु टीम सयुंक्त कार्यवाही चोरी के प्रकरण में आरोपी के कब्जे सोना चांदी कांसा बर्तन जप्त गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पेश
⏺️ चोरी करने के आरोपीगण के साथ सामाग्री की खरीदी करने वाले क्रेता कुल 05 आरोपीगण के विरूद्ध धारा 457, 380, 411, 34 भादवि के तहत कार्यवाही

⏺️ आरोपीगण से सोना चांदी जेवरात साहित कांसा के बर्तन कुल कीमती 80,000 रूपये बरामद

नाम आरोपी- (1) तुलेश यादव पिता लक्ष्मण यादव उम्र 30 वर्ष साकिन तोरवा थाना तोरवा, जिला बिलासपुर
(2) करण सूर्यवंशी पिता विक्रम सूर्यवंशी उम्र 29 वर्ष तोरवा, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
(3) बंसत सूर्यवंशी पिता देवप्रसाद सूर्यवंशी उम्र 36 वर्ष निवासी तोरवा थाना तोरवा बिलासपुर
(4) पिताम्बर विश्वकर्मा पिता स्व सुंदर लाल विश्वकर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी चिंगराजपारा थाना सरकंडा बिलासपुर
(5) सुनील अहिरवार पिता रमेश अहिरवार उम्र 27 वर्ष निवासी टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा के जंगलों में मुठभेड़ : 5 लाख का ईनामी नक्सली मारा गया, देशी कट्टा- टिफिन बम बरामद

विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राम कुमार सूर्यवंशी पिता स्व माखनलाल सूर्यवंशी उम्र 47 वर्ष साकिन संतोष मोहल्ला ग्राम जलसों थाना कोनी जिला बिलासपुर दिनांक-16/02/2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी द्वारा इसके मकान ग्राम जलसो से 02 नग कांसे का बर्तन घुंडी, 2 नग पीतल का हउला, 01 कांस का थाली, 01 कांस का लोटा, 01 पीतल का गिलास तथा आलमारी के ताला को तोडकर आलमारी मे रखे सोने के 05 फर मंगलसूत्र , 01 नग सोने का पुतरी, 01 नग चांदी का हाफ करधन, 01 जोडी पायल, 02 नग बिछिया एवं नगदी रकम 2000 रूपये कुल कीमती करीबन 80000 रूपये को चोरी कर ले गया है, की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान जरिए मुखबिर से आरोपीगण का पता चलने पर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया आरोपीगण चोरी किये गये मशरूका को सोनी चांदी को उनके घर से बरामद किया गया उक्त आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें   वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध पौधों की कटाई कर खेती कर रहे 7 आरोपी गिरफ्तार


⏩⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि संतोष पात्रे, सउनि सुरेन्द्र तिवारी, प्र आर रामअवातार सिह, एसीसीयु प्रभारी उनि कृष्णा साहू, सउनि शोमनाथ यादव , प्र आर देवमून पुहूप, आरक्षक बलबीर सिह , आरक्षक तरूण केशरवानी का सराहनीय योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   Bilaspur Breaking News: फर्जी दस्तावेजों से जमीन खरीद-फरोख्त करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का शिकंजा कस गया

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में दिन-दहाड़े चेन स्नेचिंग, गले से झपट ली सोने की चेन

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   थाना रतनपुर में कका पहाड़ के महंत पर हमला कर फरार आरोपी को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending