छत्तीसगढ़
महिला स्व-सहायता समूह के लिए सरकार का बड़ा ऐलान
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्रामीण महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिये स्व-सहायता समूहों को आर्थिक मदद दी जा रही है। ग्रामीण महिलाएँ उसका सद्उपयोग कर न केवल अपनी बल्कि ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को भी नये आयाम दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि समूह की प्रत्येक महिला की मासिक आय 10 हजार रूपये हो।
मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में सीहोर जिले के ग्राम अकोला में जन-सेवा शिविर को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनसे संवाद कर समूह के गठन एवं वित्त पोषण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की ड्रेस बनाने का कार्य सिर्फ महिला स्व-सहायता समूहों को ही दिया जाएगा। वे स्वयं कपड़ा खरीद कर ड्रेस सिलने का कार्य करेंगी और स्कूली बच्चों को ड्रेस प्रदाय की जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं कन्या-पूजन कर किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने जन-सेवा शिविर में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। अकोला सहित समीपवर्ती ग्रामों से प्राप्त मांग-पत्रों पर कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की मांग पर गाँव में खेल मैदान के लिये भूमि चिन्हित की जाये और शीघ्र ही खेल मैदान तैयार करें। मुख्यमंत्री ने शिविर में चिन्हित हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप स्वीकृति-पत्र भी दिये।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की शुरूआत की गई है। इसमें युवा आवेदन कर ऋण प्राप्त करें और अपना स्वयं का स्व-रोजगार स्थापित करें। उन्होंने कलेक्टर से शिविर के दौरान उद्यम क्रांति योजना में प्राप्त आवेदनों की जानकारी भी प्राप्त की। विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया। शिविर में जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
स्वास्थ्य परीक्षण-
मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण स्टॉल लगाया गया। यहाँ ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण करा कर नि:शुल्क दवाएँ भी प्राप्त की। स्टॉल पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के प्रबंध भी सुनिश्चित किए गए थे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized6 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized17 hours ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized2 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized6 hours ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
-
Uncategorized3 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
