Connect with us

छत्तीसगढ़

घरों में जल मिलने से महिलाओं के चेहरे पर झलकी खुशी

Published

on

रायपुर| जल जीवन मिशन योजना के तहत अब दूरदराज के गांवों में लोगों को पीने के लिये साफ पानी उनके घर तक नल कनेक्शन देकर पहुंचाया जा रहा है। योजना के तहत जिले के प्रत्येक गांव के हर एक घर में नल कनेक्शन दिया जायेगा। योजना के तहत बिलासपुर जिले के विकासखंड तखतपुर की ग्राम पंचायत लाखासार के गड़रियापारा में सोलर पंप के माध्यम से घर-घर नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम गड़रियापारा में 23.26 लाख की लागत से 244 जनसंख्या वाले इस गांव के 30 में से 13 घरों में नल लग चुके हैं शेष कार्य प्रगति पर है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के लाखासार ग्राम पंचायत के गड़रियापारा में सोलर पम्प के जरिये घर-घर नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत लाखासार में 1 करोड़ 6 लाख 99 हजार रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग योजना शुरु की गई है जिसके तहत 80 किलोलीटर व 75 किलोलीटर क्षमता के दो ओवरहेड टैंक बनाये गये हैं। यहां दो जोन बनाकर पाइप लाइन का विस्तार भी किया जा रहा है। इससे लाखासार गांव के 401 घरों में नल से जल पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें   उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के प्रशिक्षण में हुए शामिल

     जल जीवन मिशन से लाभान्वित मीनाक्षी पॉल, जोविधा पॉल और अंजनी पॉल ने बताया कि पहले उन्हें गली में लगे सार्वजनिक हैण्डपम्प से पानी लाना पड़ता था, और घर तक पानी ढोकर लाने में परेशानी भी होती थी। कई बार भीड़ होने के कारण लंबी कतार में भी लगना भी पड़ता था, साथ ही साथ बरसात के दिनों में परेशानी और बढ़ भी जाती थी। हमारे छोटे बच्चे हैं, जिन्हें घर पर छोड़कर जाना पड़ता था। अब हमारे घर पर ही नल से जल मिलने से हमें बहुत राहत मिली है। ग्राम के ही श्री दिलहरण और श्री सीताराम का कहना है कि घर-घर में नल लग जाने से समय की बचत तो हो ही रही है, जिससे काम पर निकलने और घर की देखभाल में भी सुविधा हो रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार को ग्रामीण महिलाओं ने धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: अब गोबर से बनी बिजली से जगमगाएंगे गांव

      लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक केवल शहरी क्षेत्रों में नल जल योजना से पेयजल उपलब्ध होता था। अगले वर्ष मार्च माह तक एक लाख घरों में कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है और अभी तक 4 हजार घरों के भीतर नल कनेक्शन दिये जा चुके हैं। ये कनेक्शन स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी दिये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत गांवों में जल परीक्षण भी किया जा रहा है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच कर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कल शाम तक हो सकती है खैरागढ़ जिला की घोषणा!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अंडर 23 एलिट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता 2022-23 में बिलासपुर ने लहराया परचम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   नारायणपुर: धान की फसल में देरी, खरीदी केंद्रों में नहीं शुरू हुई बोहनी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending