Connect with us

कोरोना

बारात में जाने से पहले ही फ़िल्मी स्टाइल में दूल्हे को उठा ले गई स्वास्थ्य विभाग की टीम, इंतजार करते रह गए लड़की वाले, मचा बवाल

Published

on

यूपी। ऐन बारात वाले दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम दूल्हे की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव लेकर घर आ धमकी तो सब सकते में आ गए। घर में नाते-रिश्तेदार बारात जाने की तैयारी में लगे थे। नाश्ता-पानी चल रहा था, सगे संबंधियों की दौड़ भाग, सब ठप। टीम ने दूल्हे को तुरंत कोविड अस्पताल भेजकर घर में जुटे लोगों को आइसोलेट कर दिया। सभी के सैंपल लिए गए। इस कोरोना महामारी में दूल्हे की दूसरी बार शादी टलने से घर में मायूसी छा गई।

खबर दुल्हन के गांव पहुंची तो वहां भी सब सन्न रह गए। गाना-बजाना बंद हो गया। फिलहाल दोनों परिवारों ने आगे मुहूर्त निकाल कर शादी को हामी भर दी है। पूरे कोरोना काल में हमीरपुर में मौदहा विकासखण्ड का गांव बक्छा सन्नाटे में डूबा था। हालात कुछ सुधरे तो गांव के जंगबाहुदर सिंह ने बेटे धर्मेंद्र की शादी महोबा के गांव असगहा (तमौरा) में तय कर दी। सोमवार को बारात जानी थी। बड़े दिनों बाद गांव में खुशी आई थी, पर अचानक सब ठप हो गया। जिस बीमारी से बचने के लिए गांव वालों ने लाख जतन किए वही बीमारी गांव में घुस आई। स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर एसडीएम के निर्देश ने सिसोलर थाना पुलिस को गांव भेजा। पुलिस ने गाना-बजाना बंद करा दिया।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: दो डोज ले चुके विमान यात्रियों की नहीं होगी RTPCR Test

22 मई को हुई थी जांच

सीएचसी अधीक्षक डॉ.अनिल सचान के अनुसार धर्मेंद्र ने 22 मई को उनके यहां कोरोना की जांच कराई थी। 24 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति को दस दिन तक आइसोलेट रहना होता है। ऐसे में धर्मेंद्र सिंह की शादी रोकना प्रशासन की मजबूरी है, कार्यक्रम से बड़ी संख्या में लोग पॉजिटिव हो सकते थे। पड़ोसियों के अनुसार धर्मेंद्र की शादी कुछ दिन पहले भी तय हुई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से ऐन वक्त में पर शादी नहीं हो पाई। इसके बाद दूसरी जगह उसकी शादी तय हुई, जहां सोमवार को बारात जानी थी। बारात जाने की सारी तैयारियां हो चुकी थीं लेकिन ऐन मौके पर रंग में भंग पड़ गई।

कोरोना

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, जानिए पिछले 24 घंटे का हाल

Published

on

रायपुर।  देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन में आ गई। राज्यों और स्वास्थ्य मंत्रालयों से जुड़े अधिकारियों के साथ मॉत ड्रिल से लेकर इसके रोकथाम को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी बीच सरकार ने 5 जांच उपकरणों के दाम पर कैपिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। ये कैपिंग अगले आदेश तक लागू रहेगा।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। गुरूवार को 15 नए मरीज मिले जिसमें से सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से 9 केस मिले। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 तक पहुंची। वहीं संक्रमण दर 2.18 प्रतिशत के करीब है।

यह भी पढ़ें   लॉकडाउन में शराब तस्करों पर कार्रवाई, 23 लीटर महुआ, 10 लीटर शराब जब्त, 5 गिरफ्तार

Continue Reading

कोरोना

पूर्व विधायक के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को एक पूर्व विधायक के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि गनीमत रही कि आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोला राम साहू के घर के रसोई में रखे नए सिलेंडर को बदलते समय गैस के जलते चूल्हे के संपर्क में आने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पास के माता तालाब में तालाब जीर्णोद्धार में कार्यरत मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही नगर पंचायत डोंगरगांव से फायर बिग्रेड को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट: आज 294 नए कोरोना मरीज, 3 लोगों की हुई मौत
Continue Reading

कोरोना

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में 13 कोरोना मरीज मिले, बिलासपुर में 3 मरीज

Published

on

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में आज 26 सितंबर को कुल सबी जिलों को मिलाकर 13 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि बिलासपुर में 3 मरीज मिले। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े नीचे देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें   Rape: प्राइवेट हॉस्पिटल के मालिक ने हॉस्पिटल की महिला सफाई कर्मचारी के साथ किया बलात्कार, मचा बवाल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending