Connect with us

Uncategorized

Chhattisgarh: मॉल, दुकानें और बाजार…ठेले गुमटी, सुपर मार्केट, सुपर बाजार, शराब दुकान, सेलून… रायपुर में सभी कुछ खुले … पढ़ें पूरा आदेश

Published

on

राजधानी में कोरोना के गिरते ग्राफ को देखते हुए अब लगभग सभी व्यवसाय को छूट मिल चुकी है। रायपुर जिला प्रशासन ने अनलॉक का आदेश जारी कर दिया है। प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार सभी मैरिज हॉल स्विमिंग पूल थिएटर बंद रहेंगे। स्कूल-कॉलेज विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगे, जबकि छात्रावास में छात्रों को रहने की अनुमति होगी।

जुलूस धरने प्रदर्शन बंद रहेंगे। वैवाहिक कार्यक्रम मैरिज हॉल और होटल में अनुमति के साथ आयोजन कर सकेंगे, जिसमें अधिकतम 50 मेहमानों को शामिल किया जा सकेगा।

सभी प्रकार की स्थाई अस्थाई दुकानें खलेंगी, ठेले गुमटी, सुपर मार्केट, सुपर बाजार, शराब दुकान सेलून शाम 6:00 बजे तक खुलेंगे। रेस्टोरेंट होटल से होम डिलीवरी रात 10:00 बजे तक की जा सकेगी। रेस्टोरेंट होटल टेकअवे की अनुमति रात 9:00 बजे तक रहेगी। शाम 6:00 बजे के बाद सभी दुकाने बंद की जाएंगी और रविवार को टोटल लॉकडाउन रहेगा।

इसी प्रकार अब आबकारी विभाग ने भी आदेश जारी करते हुए 26 मई से शराब दुकानों के संचालन का आदेश जारी कर दिया है। कि शराब दुकानों के संचालन का समय प्रातः 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़ें   कॉलेज के सामने लगे ABVP होड़ींग को असामाजिक तत्वों ने फाड़ा, की गई शिकायत

ज्ञातव्य है कि अब तक शराब ऑनलाइन बेची जा रही थी, इस आदेश के जारी होने से ग्राहक कल 26 मई से शराब दुकानों में नगदी देकर शराब खरीद सकेंगे। अवर सचिव मनोज कुमार मिश्रा ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

raipur chhattisgarh containment zone list raipur chhattisgarh raipur containment zone raipur cg containment zone raipur cg lockdown raipur cg lockdown news today raipur cg lockdown news raipur cg lockdown update raipur cg lockdown today raipur cg lockdown update today raipur cg lockdown details raipur cg lockdown news hindi today 2021 raipur cg lockdown news today 2021 raipur cg lockdown date 2021 raipur cg lockdown news raipur cg lockdown news live raipur cg lockdown song dj remix raipur cg lockdown news update today hindi raipur cg lockdown news today live raipur cg lockdown song raipur cg lockdown 2021 raipur cg lockdown news 2021 raipur cg lockdown shadi tik tok raipur cg lockdown shadi raipur cg lockdown comedy raipur cg lockdown news today live 2021 raipur cg lockdown song dj raipur cg lockdown tik tok video raipur chhattisgarh lockdown raipur chhattisgarh lockdown news raipur chhattisgarh lockdown news today raipur chhattisgarh lockdown date raipur chhattisgarh lockdown news today live raipur chhattisgarh lockdown again raipur chhattisgarh lockdown news 2021 raipur chhattisgarh lockdown update raipur chhattisgarh lockdown date 2021 raipur chhattisgarh lockdown march 2021 raipur chhattisgarh lockdown news raipur chhattisgarh lockdown latest news raipur chhattisgarh lockdown 2021 raipur chhattisgarh lockdown news today raipur chhattisgarh lockdown news 2021 raipur chhattisgarh lockdown news live raipur chhattisgarh lockdown news today in hindi raipur chhattisgarh lockdown samachar raipur chhattisgarh lockdown march 2021 raipur chhattisgarh lockdown today

Uncategorized

RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…

Published

on

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर “सांस्कृतिक प्रदूषण” से निपटने के तरीकों पर सुझाव देने के लिए एक अनौपचारिक समूह बनाया है। यह कदम सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा OTT (ओवर-द-टॉप) कंटेंट को “नैतिक पतन” का कारण बताए जाने के लगभग दो साल बाद उठाया गया है। इस पैनल में शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े कई सदस्य शामिल हैं, जिनमें पूर्व वाइस-चांसलर और प्रचारक भी हैं।

RSS के एक सूत्र ने बताया कि कुछ महीने पहले बनाए गए इस पैनल की पहली बैठक पिछले महीने हुई थी। “यह एक अनौपचारिक समूह है और एक प्रस्ताव तैयार किया जाएगा जिसे अंततः केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और केंद्र सरकार के अन्य संबंधित पक्षों को सौंपा जाएगा, ताकि OTT प्लेटफॉर्म पर आ रही अश्लीलता से निपटा जा सके।”

यह भी पढ़ें   ऋचा जोगी को गोंड ​जाति मानने से इंकार, प्रमाण पत्र निरस्त

उन्होंने कहा, “हमें इस सांस्कृतिक प्रदूषण से निपटने के लिए सेंसर बोर्ड जैसी किसी चीज़ की ज़रूरत है, जो हमारे परिवारों और खासकर युवा पीढ़ी को प्रभावित कर रहा है।”

एक अन्य सूत्र ने कहा: “समूह के लिए कोई समय-सीमा तय नहीं की गई है, लेकिन प्रस्ताव तैयार करने से पहले हमें कानून के क्षेत्र के लोगों के साथ भी व्यापक विचार-विमर्श करने की ज़रूरत है।”

भागवत ने 12 अक्टूबर, 2024 को नागपुर में अपने सालाना विजयादशमी भाषण में OTT कंटेंट पर निशाना साधा था। RSS प्रमुख ने तब कहा था, “OTT प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाने वाली चीज़ें इतनी घिनौनी होती हैं कि उनके बारे में बात करना भी अशोभनीय होगा… इसे कानून के ज़रिए रेगुलेट करने की ज़रूरत है क्योंकि यह नैतिक पतन के बड़े कारणों में से एक है।” उन्होंने समाज में कथित “विकृति” के लिए OTT प्लेटफॉर्म को जिम्मेदार ठहराया था।

Continue Reading

Uncategorized

EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

Published

on

Modi Government Big Decision on EPF: कर्मचारी भविष्य निधि यानी ईपीएफ (EPF) को पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने PF के लिए बेसिक सेलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर ₹25 हजार कर दी है। अब कंपनियों को 25 हजार रुपए तक की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को PF के दायरे में शामिल करना ही होगा। मोदी कैबिनेट की बैठक में पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इससे 51 लाख कर्मचारियों को PF बचत और पेंशन का सीधा फायदा मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि पहले 15 हजार रुपए से ज्यादा बेसिक सेलरी वाले कर्मचारियों का PF कटना या न कटना उनकी मर्जी पर डिपेंड करता था। नए आदेश से 25 हजार रुपए की लिमिट होने के बाद PF कटने से कर्मचारी की सेविंग बढ़ेगी और रिटायरमेंट पर बड़ा फंड मिलेगा। इस पर भारत सरकार का अनुमानित खर्च हर साल लगभग 11,339 करोड़ रुपये होगा।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: दो बच्चों की मां से युवक को हुआ प्यार, बिगड़ी बात तो कर दी हत्या

यहां एक बात यह भी समझना जरूरी है कि EPF में अनिवार्य योगदान की वेतन सीमा ₹15,000 ही रहेगी। यानी कंपनी और कर्मचारी का अनिवार्य EPF योगदान ₹15,000 तक की सैलरी के हिसाब से ही तय होगा। उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी और DA मिलाकर ₹20,000 है, तो उसे EPF में शामिल करना अनिवार्य होगा, लेकिन अनिवार्य योगदान ₹15,000 की सीमा तक ही होगा।

Continue Reading

Uncategorized

अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू

Published

on

Amit Shah Big Announcement On UCC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी (UCC) पर बड़ा ऐलान किया है। अमित शाह ने 2029 लोकसभा चुनाव (2029 Lok Sabha elections) से पहले देश के 21 राज्य़ों में UCC लागू करने का ऐलान किया है। अमित शाह ने कहा कि 21 BJP-NDA शासित राज्यों साल 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले समान नागरिक संहिता लागू कर दिया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि देश के कई राज्यों में UCC लागू किया जा चुका है। उत्तराखंड, गुजरात और असम में यह प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले सालों में NDA शासित बाकी राज्यों में भी इसे लागू करने की दिशा में काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें   सुकमा : विस्फोटक सामग्री के साथ दो नक्सली गिरफ्तार, कई घटनाओं में थे शामिल

मुंबई में सेवा संकल्प अभियान को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमिच शाह ने कहा कि समान नागरिक संहिता को लागू करने की प्रक्रिया कई राज्यों में आगे बढ़ चुकी है। सरकार की कोशिश है कि NDA के नेतृत्व वाली सभी राज्य सरकारों में भी इसे लागू किया जाए। UCC का मकसद अलग-अलग धर्मों के लिए अलग व्यक्तिगत कानूनों की जगह विवाह, तलाक, विरासत और गोद लेने जैसे मामलों में समान नागरिक नियम लागू करना है। हालांकि, इसके प्रावधान और लागू करने की प्रक्रिया राज्यों के स्तर पर अलग हो सकती है। शाह ने कहा कि तीन तलाक को खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार दिए गए हैं। हमने कई राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया है और मुझे भरोसा है कि BJP-NDA शासित 21 राज्यों में हम 2029 से पहले UCC लागू कर देंगे।

यह भी पढ़ें   CG : इस तारीख तक पंजीयन करा लें किसान, वरना नहीं बेच पाएंगे फसल...

उत्तराखंड, गुजरात और असम में UCC लागू
आपको बता दें कि बीजेपी नेतृत्व वाला NDA दिल्ली, पश्चिम बंगाल, असम, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश सहित 19 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में सत्ता में है। उत्तराखंड, गुजरात और असम में UCC लागू हो चुका है। जबकि मध्य प्रदेश ने UCC का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending