Connect with us

छत्तीसगढ़

कर्मियों में भारी रोष, हड़ताल के लिए सभी तैयार – बीएमएस

Published

on

बिलासपुर| वेज रिवीजन में हो रहे ऐतिहासिक देरी के कारण सभी कर्मियों में भारी रोष व्याप्त है, सभी बेसब्री से 30 जून का इंतजार कर रहे हैं ताकि प्रबंधन जो वेज रिवीजन में कर्मियों के प्रति उपेक्षात्मक रवैया अपना रही है उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके.

उल्लेखनीय है कि वेज रिवीजन में प्रबंधन के नकारात्मक रवैए को देखते हुए एनजेसीएस के समस्त यूनियनों ने एक मंच पर आकर संयुक्त रूप से विरोध स्वरूप तीन दिवसीय कार्यक्रम का घोषणा किया है जिसके अंतर्गत 28 तारीख को काला फीता, काला बैनर- पोस्टर लगाकर विरोध करना, 29 तारीख को एक दिवसीय सामूहिक भूख हड़ताल एवं 30 तारीख को सेल के संपूर्ण प्लांट, माइंस बंद का आह्वान किया गया है.

यह भी पढ़ें   महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षकों की सीधी परीक्षा 23 जनवरी को होगी

इसी कड़ी में आज भिलाई इस्पात मजदूर संघ (संबंध भारतीय मजदूर संघ) की एक टीम, इंटक एवं सीटू के साथियों के साथ मिलकर एस एम एस 3 विभाग के विभिन्न सेक्सन बेसिक ऑक्सीजन फर्नेस, कास्टर, रिलेडलिंग फर्नेस, कन्वर्टर में जाकर श्रमिक साथियों से उक्त विरोध प्रदर्शन, भूख हड़ताल एवम 30 को कंप्लीट प्लांट स्ट्राइक को समर्थन देने की अपील की, कर्मचारी साथियों से एस एम एस 3 में बात करने पर बीएमएस ने पाया कि इस बार कर्मचारी साथी स्वस्फूर्त होकर आंदोलन को ना सिर्फ समर्थन देने आगे आ रहे हैं बल्कि इस समय का आंदोलन, हड़ताल समस्त भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मचारी बिरादरी द्वारा एकजुट होकर किया जाएगा, ऐसा समस्त कर्मचारी साथियों ने संकल्प लिया हुआ है.

यह भी पढ़ें   गांजा की बिक्री करने वाले 2 आरोपिया पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

कल मंगलवार 22 जून को भिलाई इस्पात मजदूर संघ (बीएमएस) की एक टीम, सभी यूनियन के साथियों के साथ मिलकर कोकोवन का दौरा कर वहां कर्मचारी साथियों से हड़ताल के समर्थन की अपील करेगी.आज भिलाई इस्पात मजदूर संघ (बीएमएस) के महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय के साथ गई टीम का विभाग में मार्गदर्शन यूनियन के सचिव अशोक माहौर ने किया, आज के टीम में बीएमएस से यूनियन के उपाध्यक्ष देवगिरी गोस्वामी, डॉक्टर सोम भारती, उप महासचिव आर के पांडेय, कोषाध्यक्ष रवि चौधरी, सचिवगण अशोक माहोर, प्रवीण मार्डिकर,भारतीय मजदूर संघ दुर्ग जिला कार्यसमिति सदस्य रोहित सिंह, धनंजय सिंह सहित इंटक से राजकुमार जी,सीटू के प्रवीण कालमेघे, संतोष वर्मा सहित अन्य साथीगण उपस्थित थे.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   कवर्धा में आबकारी टीम पर हमला, 3 महिलाओं समेत 24 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा द्वारा रेंज के जिलों में अनियमित वित्तीय कंपनियों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की गई

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षकों की सीधी परीक्षा 23 जनवरी को होगी

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending