छत्तीसगढ़
पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा द्वारा रेंज के जिलों में अनियमित वित्तीय कंपनियों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की गई

बिलासपुर| चिन्हांकित संपत्तियों की कुर्की प्रक्रिया को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराने दिये गये निर्देश। दिनांक 09.12.2022 को बद्री नारायण मीणा, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर द्वारा बिलासपुर रेंज के जिलों में चिटफंड कंपनी के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में कंपनी के फरार डायरेक्टर/पदाधिकारी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित करने हेतु सभी जिलों के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया, साथ ही जिन प्रकरणों में संपत्ति का चिन्हांकन किया जाना शेष है, उन प्रकरणों में यथाशीघ्र राज्य एवं राज्य से बाहर स्थित अचल संपत्तियों के चिन्हांकन करने का निर्देश दिया गया।
अनियमित वित्तीय कंपनियों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों में अंतरिम कुर्की, अंतिम कुर्की, नीलामी तथा निवेशकों की धन वापसी की प्रतिदिन समीक्षा किये जाने तथा उनकी कुर्की की कार्यवाही शीघ्र कराने निर्देशित किया गया। स्थानीय एजेंटों का सहयोग लिया जाकर फरार आरोपियों की पतासाजी एवं संपत्ति की जानकारी प्राप्त करने निर्देशित किया गया। अनियमित वित्तीय कंपनियों के मामलों में संपत्ति कुर्की कार्यवाही एवं इनके विरूद्ध कलेक्टर कार्यालय में प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निराकरण के लिये संबंधित जिला कलेक्टरों से मॉनिटरिंग सेल की बैठक में चर्चा करने हेतु निर्देशित किया गया।
दीगर राज्यों व दीगर जेलों मे निरूद्ध चिटफंड के आरोपी डायरेक्टर/पदाधिकारियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया साथ ही यदि इनकी गिरफ्तारी के संबंध में कोई समस्या आ रही हो तो माननीय न्यायालय के साथ होने वाली मॉनिटरिंग सेल की बैठक में समस्याओं पर चर्चा कर शीघ्र निराकरण कराये जाने निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक में जिसमें जिला सक्ती से गायत्री सिंह, जिला कोरबा से अभिषेक वर्मा, जिला जांजगीर-चांपा से अनिल सोनी, जिला मुंगेली से प्रतिभा तिवारी, जिला बिलासपुर से राहुल देव शर्मा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से महेश्वर नाग जिला रायगढ़ से दीपक मिश्रा एवं जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से अशोक वाडेगांवकर सहित रेंज कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक माया असवाल उपस्थित रहीं।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
- Uncategorized6 days ago
भारतीय रेलवे ने इतिहास रचा: कोलकाता से नेपाल पहुंची पहली कंटेनर ट्रेन, दोनों देशों के बीच माल ढुलाई के नए युग की शुरुआत
- Uncategorized5 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
- Uncategorized7 days ago
एक अफसर, एक कारः सरकारी वाहनों के दुरुपयोग रोकने मोदी सरकार का बड़ा फैसला
- Uncategorized2 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Uncategorized4 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
- Uncategorized22 hours ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …










