Connect with us

कैरियर

2 लाख से अधिक सैलरी वाली चाहिए नौकरी, तो यहां मिल रहा है बेहतरीन मौका….

Published

on

ASRB Recruitment 2023 Notification: साइंटिस्ट (Scientist) बनने का मन बना रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है. इसके लिए कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रिंसिपल साइंटिस्ट और अन्य के 368 पदों के लिए नोटिफिकेशन (ASRB Recruitment 2023) जारी की है. निश्चित और अपेक्षित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के पास प्रतिष्ठित संगठन यानी कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका है.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 सितंबर, 2023 तक या उससे पहले इन पदों (ASRB Recruitment) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त, 2023 से शुरू होगा. आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ASRB की आधिकारिक वेबसाइट asrb.org.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी ASRB में साइंटिस्ट की नौकरी (Sarkari Naukri) पाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

यह भी पढ़ें   29 अक्टूबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 18 अगस्त, 2023
आवेदन की अंतिम तिथि: 8 सितंबर, 2023
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि: 8 सितंबर, 2023

ASRB Recruitment के तहत भरे जाने वाले पदों की संख्या
ICAR अनुसंधान संस्थानों में विभिन्न स्थानों पर प्रिंसिपल साइंटिस्ट और सीनियर साइंटिस्ट के कुल 368 पदों पर भर्ती की जाएगी.

कितने साल वाले ASRB के लिए कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन के अनुसार प्रिंसिपल साइंटिस्ट के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक उम्मीदवारों की आयु 52 वर्ष नहीं होनी चाहिए. सीनियर साइंटिस्ट पद के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक 47 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें   स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालयों के लिए 31 मई को होगा वॉक इन इंटरव्यू

ASRB Bharti के लिए शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
ASRB Recruitment 2023 के लिए अप्लाई करने का Direct Link
ASRB Recruitment 2023 नोटिफिकेशन

ASRB Vacancy के लिए कितना देना होगा आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणी के सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 1500 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों और महिलाओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कैरियर

बिकनी पहनकर स्कूल पहुंची छात्रा, टीचर ने किया ऐसा काम …

Published

on

स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है. स्कूलों में कपडों को लेकर कई बार विवाद होते रहते हैं. हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्रा बिकनी पहनकर अपने स्कूल पहुंची है. वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

क्लास में घुसते ही बिकनी गर्ल पर पड़ी टीचर की नजर तो हुआ हंगामा 

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. यह वीडियो कुल एक मिनट 30 सेकंड की है. इस वीडियो में किसी फॉरेन कंट्री के स्कूल कही क्लास है. क्लास में बिकनी पहनें छात्रा फ्रंट रो में बैठी नजर आ रही है. वीडियो में लेडी टीचर छात्रा को बिकनी पहनने के लिए टोकती है.

यह भी पढ़ें   BSSC CGL Mains 2023: 2 हजार से ज्यादा पद के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, इस लिंक से करें अप्लाई

क्या आपकी मां ऐसे कपड़ों में बाहर जाती हैं?

Viral Video में टीचर छात्रा से पूछती है क्या आपकी मां भी ऐसे कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलती हैं?, यह स्कूल आने के लिए उचित ड्रेस नहीं है’. इस पर छात्रा उनका विरोध करते हुए कहती हैं कि, ‘मैं अपना बैग और किताबें लेकर यहां पढ़ने आई हूं, मैं पढ़ने के लिए ही फ्रंट सीट पर बैठी हूं, अपनी मर्जी से यह ड्रेस पहनकर आई हूं’.

नेटिजन्स को पसंद आ रहा वीडियो 

इंटरनेट पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है. कुछ घंटों के भीतर ही 3500 से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो को 4400 से अधिक लोग देख चुके हैं. करीब 700 लोगों ने इस पर कमेंट किया है. वहीं, 600 से अधिक लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें   धमतरी : प्रयास आवासीय विद्यालय में एडमिशन के लिए 6 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन

आसपास बैठे छात्रों का था यह रिएक्शन

वीडियो पर लोग कमेंट में अपनी राय दे रहे हैं. किसी ने छात्रा को गलत ठहराया तो कोई टीचर का पक्ष ले रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि क्लास में अन्य छात्र-छात्राएं भी बैठे हैं. कुछ लोग चुपचाप बैठे हैं तो एक छात्रा टीचर से अपनी पढ़ाई का नुकसान होने की बात कहता सुना जा सकता है.

Continue Reading

कैरियर

Jobs 2023 : भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद में निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता

Published

on

ICFRE Jobs : अगर आप सरकारी नौकरी (Government Job Alert 2023) करने के इच्छुक है और अच्छी सैलरी पाना चाहते है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है, भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद ने (ICFRE Recruitment 2023) लोअर डिवीज़न क्लर्क पदों पर सरकारी भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद (ICFRE Vacancy 2023) की आधिकारिक वेबसाइट www.icfre.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इन पदों पर भर्ती के आवेदन की तारीख 04 सितम्बर से शुरू होकर अंतिम तारीख 29 सितम्बर 2023 तक है।

भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों पर रिक्तियां जारी की गई है। भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें   जगदलपुर : बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, कल होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन.. इन पदों पर होंगी भर्तियां

पदों की संख्या – 07 पद

पदों का नाम – लोअर डिवीज़न क्लर्क

योग्यता – इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12th, या इसके सामान उपाधि होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

आयु सीमा – उम्मीदवार की आयु 18-27 वर्ष तक होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया – लिखित परीक्षा, में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा।

एप्लीकेशन फीस Fee Details

Fees: 500/-

जॉब में ऐसे करें अप्लाई
> सबसे पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें एवं सभी जानकारियां ध्यान से पढ़ें।
>आवेदन संबंधित सभी दस्तावेज तैयार कर लें।
> नीचे दिए गए ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
> सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें एवं मांगे गए डॉक्यूमेंट जैसे की फोटो/ सर्टिफिकेट इत्यादि अपलोड करें।
> यदि आवेदन फीस एप्लीकेबल हो तो ऑनलाइन फीस भरें एवं प्रिंट आउट ले लें।

Continue Reading

कैरियर

CGPSC ने जारी किया परिणाम, रायगढ़ की सारिका मित्तल बनी टॉपर

Published

on

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने बुधवार रात राज्य सेवा (PCS) परीक्षा-2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। रायगढ़ की रहने वाली सारिका मित्तल ने टॉप किया है। वहीं शुभम देव दूसरे और श्रेयांश पतेरिया ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। खास बात यह है कि टॉप-10 में 6 बेटियां शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा-2022 में रायगढ़ की रहने वाली सारिका मित्तल ने टॉप किया है।

इनके अलावा DSP पद के लिए महिला उम्मीदवार सुमन जायसवाल ने टॉप किया है। CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in और यहां नीचे भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें   29 अक्टूबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending