Connect with us

कोरोना

Chhattisgarh में गजब खेल! सरकारी अस्पताल में लोगों को सफाईकर्मी लगा रहे हैं कोरोना टीका, नोटिस जारी

Published

on

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से कोरोना टीकाकरण के दौरान एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामाटोला में नर्स की जगह एक सफाई कर्मचारी ने लोगों को कोरोना टीका लगा दिया।

केंद्र सरकार व राज्य सरकार के आपसी समन्वय से वैक्सीनेशन अभियान को युद्ध स्तर चलाया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर वैक्सीनेशन अभियान में लापरवाही की खबरें भी समय-समय आती रहती हैं।

कुछ ऐसा ही एक मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामाटोला में देखने को मिला है। इस पीएचसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि अस्पातल में नर्स की जगह एक सफाई कर्मचारी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगा रही है।

यह भी पढ़ें   ‘छत्तीसगढ़ नगर पालिका संशोधन विधेयक’ हुआ पास

जानकारी के मुताबिक गंगा कोर्राम नाम की आया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामाटोला में जेडीएस की कर्मचारी है। कोरोना टीकाकरण में हॉस्पिटल के कई स्टाफ वहां उनका सहयोग करते वीडियो में नजर आ रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया की जिस सफाई कर्मचारी की ड्यूटी झाड़ू-पोंछा और साफ-सफाई करने की होती है वो लोगों को टीका लगा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, अभी नहीं बल्कि इसकी जानकारी उन्हें कुछ महीने पहले भी मिली थी।

अस्पताल को नोटिस जारी

वहीं जब सफाई कर्मचारी मीडिया के कैमरे के सामने आई तो उसने माना कि खुद लोगों को वैक्सीन लगाई है। साथ ही कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा। वहीं स्टाफ नर्स ने मीडिया में साफ-साफ कहा कि जब वे और डॉक्टर दूसरे केस में व्यस्त रहते थे तो पहले भी सफाई कर्मचारी वैक्सीन लगाती थी।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित

वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामाटोला के प्रभारी ने बताया कि घटना वाले दिन उनकी ड्यूटी किसी दूसरे स्थान पर थी। जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र को नोटिस जारी कर दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरोना

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, जानिए पिछले 24 घंटे का हाल

Published

on

रायपुर।  देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन में आ गई। राज्यों और स्वास्थ्य मंत्रालयों से जुड़े अधिकारियों के साथ मॉत ड्रिल से लेकर इसके रोकथाम को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी बीच सरकार ने 5 जांच उपकरणों के दाम पर कैपिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। ये कैपिंग अगले आदेश तक लागू रहेगा।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। गुरूवार को 15 नए मरीज मिले जिसमें से सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से 9 केस मिले। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 तक पहुंची। वहीं संक्रमण दर 2.18 प्रतिशत के करीब है।

यह भी पढ़ें   Chandrayaan-3 Update: चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3, चंद्रमा की चौथी कक्षा में ली एंट्री

Continue Reading

कोरोना

पूर्व विधायक के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को एक पूर्व विधायक के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि गनीमत रही कि आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोला राम साहू के घर के रसोई में रखे नए सिलेंडर को बदलते समय गैस के जलते चूल्हे के संपर्क में आने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पास के माता तालाब में तालाब जीर्णोद्धार में कार्यरत मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही नगर पंचायत डोंगरगांव से फायर बिग्रेड को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें   Chandrayaan-3 Update: चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3, चंद्रमा की चौथी कक्षा में ली एंट्री
Continue Reading

कोरोना

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में 13 कोरोना मरीज मिले, बिलासपुर में 3 मरीज

Published

on

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में आज 26 सितंबर को कुल सबी जिलों को मिलाकर 13 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि बिलासपुर में 3 मरीज मिले। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े नीचे देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें   CG Job: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में निकली अलग-अलग पदों पर बंपर भर्ती
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending