Connect with us

खेल

IND vs ENG: तीन छक्के जड़ते ही MS Dhoni को पीछे छोड़ देंगे Rohit Sharma, इस मामले में बन जाएंगे पहले भारतीय कप्तान

Published

on

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज जीतने के बाद रोहित शर्मा अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुट गए हैं। इंग्लैंड, भारत में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 25 जनवरी खेलेगा।

इस सीरीज में रोहित शर्मा के पास पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का सुनहरा मौका है।

दरअसल, रोहित शर्मा अगर इंग्लैंड के खिलाफ 3 सिक्स लगाते हैं तो वह भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले कप्तान बन जाएंगे। फिलहाल इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पहले स्थान पर हैं। रोहित शर्मा धोनी को पीछे छोड़ने से मात्र तीन सिक्स दूर हैं।

धोनी ने बतौर कप्तान 311 पारियों में 211 छक्के जड़े हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने अब तक 116 पारियों में 209 सिक्स लगाए हैं। विराट कोहली 250 पारियों में 138 छक्के के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें   नई दिल्ली के प्रगति मैदान में छत्तीसगढ़ बिजनेस समिट 22 नवम्बर को

बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के

एमएस धोनी – 211 छक्के (311 पारी)
रोहित शर्मा – 209 छक्के (116 पारी)
विराट कोहली – 138 छक्के (250 पारी)
वीरेंद्र सहवाग हैं टॉप पर

टेस्ट प्रारूप में रोहित शर्मा ने 54 मैच में कुल 77 छक्के उड़ाए हैं। भारत की तरफ से टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम है। सहवाग ने 104 टेस्ट में कुल 91 सिक्स जड़े हैं। वहीं, एमएस धोनी 90 टेस्ट में 78 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। रोहित अगर इस टेस्ट सीरीज में दो सिक्स लगाते हैं तो वह धोनी को पछाड़ देंगे।

  • IPL 2024 खेलेंगे ऋषभ पंत! दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक ने दिया बड़ा अपडेट
यह भी पढ़ें   देशभर में आज धूमधाम से मनाया जा रहा हैं राखी का त्योहार, सोशल मीडिया पर लोग ऐसे दें रहे हैं अपनों को रक्षाबंधन की बधाई

WTC के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकता है भारत

गौरतलब हो कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज भारत के लिए बेहद अहम है। अगर टीम इंडिया इंग्लिश टीम को 5-0 से हरा देती है तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आ जाएगी। ऐसे में रोहित ब्रिगेड के पास एक सुनहरा मौका है।

  • IND vs ENG के पहले टेस्ट मैच का उठाना चाहते हैं लुत्फ? शुरू हो गई है टिकट सेल, समझिए कैसे और कहां से कर पाएंगे बुक
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB vs KKR IPL 2026: रायपुर आएंगे बॉलीवुड किंग शाहरुख खान, कोलकाता नाइट राइडर्स का बढ़ाएंगे हौसला, मुकाबले की तैयारियां जोरों पर

आईपीएल 2026 का रोमांच पूरे देश में चरम पर है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भी इससे अछूती नहीं है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस सीजन में अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है। करीब 10 साल के अंतराल के बाद बीते रविवार यहां खेले गए मुकाबले में RCB ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया था। अब इसी मैदान पर 13 मई को RCB का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होने वाला है, जिसे लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Published

on

RCB vs KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 का रोमांच पूरे देश में चरम पर है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भी इससे अछूती नहीं है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस सीजन में अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है। करीब 10 साल के अंतराल के बाद बीते रविवार यहां खेले गए मुकाबले में RCB ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया था। अब इसी मैदान पर 13 मई को RCB का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होने वाला है, जिसे लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान भी पहुंचेंगे रायपुर

बता दें कि इस मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चा का केंद्र बॉलीवुड सुपरस्टार और KKR के सह-मालिक शाहरुख खान हैं, जो इस मैच के लिए रायपुर पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि शाहरुख स्टेडियम में मौजूद रहकर न सिर्फ मैच का लुत्फ उठाएंगे, बल्कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाएंगे। यह पहला मौका होगा जब शाहरुख छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें   नई दिल्ली के प्रगति मैदान में छत्तीसगढ़ बिजनेस समिट 22 नवम्बर को

इससे पहले साल 2013 में हुए आईपीएल में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने शाहरुख खान को राजधानी आने का न्योता दिया गया था। लेकिन फिल्म की शूटिंग के चलते वे रायपुर नहीं आ सके थे।

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन इसके बावजूद आईपीएल मुकाबले के लिए उनका आना फैंस के लिए बड़ा आकर्षण बन गया है। वह अक्सर टीम के अहम मुकाबलों में स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते रहे हैं। इससे पहले भी शाहरुख 6 अप्रैल को कोलकाता में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आए थे।

राजीव शुक्ला और जय शाह भी रहेंगे मौजूद

इस मुकाबले के दौरान BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और ICC चेयरमैन जय शाह के भी रायपुर आने की संभावना है, जिससे यह मैच और भी हाई-प्रोफाइल बन गया है।

यह भी पढ़ें   प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम की तपस्या, रोज सुबह 3:40 में 1 घंटा 11 मिनट तक करते हैं जाप

रायपुर में खेले गए पहले मैच में RCB ने MI को हराया

गौरतलब है कि रायपुर में खेले गए पिछले मुकाबले में RCB ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 166 रन बनाए थे, जिसके जवाब में RCB ने 167 रन का लक्ष्य 8 विकेट खोकर हासिल किया।

इस मैच में क्रुणाल पांड्या ने 73 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई थी। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 57 रन बनाए थे, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

अब सभी की नजरें RCB और KKR के बीच होने वाले इस बड़े मुकाबले पर टिकी हैं, जो रायपुर में क्रिकेट का रोमांच और बढ़ाने वाला है।

Continue Reading

खेल

IPL 2026: रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला

IPL 2026, रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IPL 2026 के दो मैच होने वाले हैं, जिसके लिए RCB की टीम आज रायपुर पहुंच गई है। विराट कोहली के साथ ही अन्य खिलाड़ियों का रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से RCB की टीम मायरा रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले।

Published

on

IPL 2026, रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IPL 2026 के दो मैच होने वाले हैं, जिसके लिए RCB की टीम आज रायपुर पहुंच गई है। विराट कोहली के साथ ही अन्य खिलाड़ियों का रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से RCB की टीम मायरा रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले।

रायपुर को 10 साल बाद आईपीएल मैचों की मेजबानी

बता दें कि रायपुर को 10 साल बाद आईपीएल मैचों की मेजबानी मिली है. शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मैचों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राजधानी सेलिब्रिटीज से लेकर क्रिकेट फैंस के तैयार है. रविवार यानी 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस देखने पहुंचेंगे. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका पहुंच सकती हैं. इसके अलावा मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को स्पोर्ट करने के लिए अंबानी परिवार के पहुंचने के आसार हैं. बॉलीवुड हस्तियां भी मैच देखने आ सकती हैं. वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं.

यह भी पढ़ें   लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा में चुनाव आयोग की भूमिका अहम राष्ट्रपति

राजधानी में एक ओर जहां क्रिकेट फैंस 10 और 13 मई को होने वाले मैच के लिए उत्साहित हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए हैं. मुख्य सचिव विकासशील ने हाईलेवल मीटिंग ली थी, जिसके बाद से सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई है. आईजी-डीआईजी और एसपी स्तर के 8 आईपीएस अफसरों के साथ 20 राजपत्रित अधिकारी और करीब 1500 जवान तैनात रहेंगे.

Raipur IPL Match : 1500 पुलिसकर्मी की रहेगी तैनाती

डीआईजी गिरजाशंकर जायसवाल को सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है, वह आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे. 1200 पुलिस जवानों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अलग से 300 से ज्यादा जवान मौजूद रहेंगे.

5 रास्तों से पहुंच सकेंगे स्टेडियम, VIP रूट आरक्षित

स्टेडियम पहुंचने के लिए 5 रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकेगा. स्टेडियम में 12 गेट से प्रवेश दिया जाएगा। पैवेलियन के लिए तीन गेट बनाए गए हैं. रायपुर से आने वाले सेरीखेड़ी ओवरब्रिज, बलौदाबाजार और बिलासपुर वाले दर्शक धनेली बाईपास होकर नवागांव मंदिरहसौद की ओर, धमतरी-जगदलपुर से आने वालों को जंगल सफारी मार्ग और नवापारा राजिम से भी नवा रायपुर होते हुए स्टेडियम पहुंच सकते हैं.

यह भी पढ़ें   भारत ने अंतरिक्ष में रचा नया इतिहास: अपने लक्ष्य तक पहुंचा आदित्य एल-1; PM मोदी ने दी बधाई,

रायपुर शहर से आने वाले वाहन तेलीबांधा, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नवा रायपुर होते हुए स्टेडियम तिराहा पहुंचेंगे. इनके लिए पार्किंग व्यवस्था साई अस्पताल के पास और सेंध तालाब में की गई है. बिलासपुर, बलौदाबाजार और खरोरा की ओर से आने वाले वाहन रिंग रोड-3, विधानसभा चौक, मंदिरहसौद और नवागांव होते हुए स्टेडियम टर्निंग पहुंचेंगे. इन वाहनों की पार्किंग परसदा और कोसा पार्किंग में रहेगी.दुर्ग-भिलाई से आने वाले वाहन टाटीबंध, पचपेढ़ी नाका, तेलीबांधा और सेरीखेड़ी मार्ग से होकर सत्य साई अस्पताल या सेंध तालाब पार्किंग तक पहुंचेंगे.

धमतरी और जगदलपुर की ओर से आने वाले वाहन अभनपुर, केंद्री और मंत्रालय चौक से कोटराभाठा होते हुए साई अस्पताल के पास निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करेंगे.महासमुंद और सरायपाली से आने वाले वाहन आरंग मार्ग से सीधे स्टेडियम टर्निंग पहुंचकर परसदा और कोसा पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे. वहीं ए से जी श्रेणी तक के वाहन पास धारक सेरीखेड़ी, डॉ. खूबचंद बघेल चौक और कयाबांधा चौक होते हुए सीधे अपने आवंटित पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगे.

Continue Reading

खेल

4 गेंदों में वर्ल्ड कप हिला दिया था, 159 मैचों की कहानी… बांग्लादेश का वो ‘खतरनाक पेसर’ बोला- अलविदा क्रिकेट

बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने 159 अंतरराष्ट्रीय मैचों के करियर के बाद संन्यास की घोषणा कर दी. 2015 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ उनके मैच जिताऊ स्पेल को आज भी याद किया जाता है. चोटों से जूझने के कारण लंबे समय से टीम से बाहर रहे रुबेल ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, हालांकि वे घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे.

Published

on

बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 36 साल के रुबेल ने फेसबुक पर अपने 35 लाख फॉलोअर्स को यह जानकारी दी और 159 अंतरराष्ट्रीय मैचों के अपने सफर को विराम देने का फैसला साझा किया.

रुबेल ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अप्रैल 2021 में न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ ऑकलैंड में टी20 इंटरनेशनल के रूप में खेला था. इसके बाद से चोटों ने उन्हें लगातार परेशान किया, जिससे घरेलू क्रिकेट में भी उनकी भागीदारी सीमित होती चली गई.

बांग्लादेशी फैंस के लिए रुबेल का सबसे यादगार प्रदर्शन ICC Cricket World Cup 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में आया मैच रहेगा. उस मुकाबले में उन्होंने चार गेंदों के भीतर इयान बेल और कप्तान इयोन मॉर्गन को आउट किया, फिर स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को पवेलियन भेजते हुए 53 रन देकर 4 विकेट झटके, जो मैच जिताने वाली गेंदबाजी साबित हुई.

यह भी पढ़ें   क्या पीएम-किसान स्कीम की रकम बढ़कर 12000 रुपए हो जाएगी? जानिए केंद्र का जवाब

अपने संदेश में रुबेल ने लिखा, ‘पेसर रुबेल हुसैन हूं. मैंने बांग्लादेश के लिए 27 टेस्ट, 104 वनडे और 28 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं.राष्ट्रीय टीम मेरे लिए जुनून रही है, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब आपको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ता है. उसी सोच के साथ मैंने यह फैसला लिया है. हालांकि, मैं घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा.’ उन्होंने परिवार, दोस्तों, मीडिया और फैन्स का आभार जताते हुए आगे भी समर्थन की उम्मीद जताई.

रुबेल का अंतरराष्ट्रीय सफर 2009 में शुरू हुआ, जब तत्कालीन बांग्लादेश फास्ट बॉलिंग कोच चंपाका रामानायके ने उन्हें देशव्यापी टैलेंट हंट में खोजा. अपनी स्लिंगी एक्शन और 140 किमी/घंटा तक की रफ्तार के साथ रुबेल ने जल्द ही पहचान बना ली.

वनडे डेब्यू में ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 33 रन देकर 4 विकेट लेकर बांग्लादेश को जीत दिलाई और ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने. टेस्ट क्रिकेट में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली- 27 मैचों में 36 विकेट, औसत 76.77 के साथ. लेकिन सीमित ओवरों में वे असरदार साबित हुए

यह भी पढ़ें   फ्रांस ने भारत की गणतंत्र दिवस परेड में विदेशी मेहमान बनने का रिकॉर्ड तोड़ा

वनडे फॉर्मेट में रुबेल ने 104 मैचों में 129 विकेट (औसत 34.31) लेकर खुद को बांग्लादेश के भरोसेमंद गेंदबाजों में शुमार किया. उनके नाम 7 बार चार विकेट और एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा दर्ज है. 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 रन देकर 6 विकेट, जिसमें हैट्रिक भी शामिल थी, उनके करियर की खास उपलब्धियों में से एक रही. दिलचस्प बात यह रही कि इससे ठीक एक हफ्ते पहले उन्होंने घरेलू मैच में भी हैट्रिक ली थी, हालांकि उस वक्त उन्हें इसका अहसास तक नहीं हुआ था.

रुबेल हुसैन का करियर भले ही उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन बड़े मैचों में असर छोड़ने की उनकी क्षमता उन्हें बांग्लादेश क्रिकेट के यादगार तेज गेंदबाजों में शामिल करती है.

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending