Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल 22 अगस्त से

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर कर्मचारी-अधिकारी अपनी दो सूत्रीय माँग 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता और सातवें वेतनमान में गृहभाड़ा भत्ते को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। कर्मखरियों के आंदोलन का तीन चरण पूण हो चुका है और चौथे चरण में अनिश्चितकालीन हड़ताल 22 अगस्त से करने का निर्णय छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने लिया है।

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के मुताबिक 31 जुलाई को रायपुर में फेडरेशन से जुड़े समस्त प्रांत अध्यक्षों, संभाग प्रभारियों, संयोजकों और जिला संयोजकों की बैठक हुई। बैठक में तीन चरणों के आंदोलन का समीक्षा की गई। इसके अलावा सर्वसम्मति से चौथे चरण का अनिश्चितकालीन हड़ताल 22 अगस्त से करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने शासन की ओर से आंदोलन के बावजूद समाधानकारक पहल नहीं करने और वेतन कटौती करने जैसे आदेश की निंदा के साथ आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने रैली निकालकर शासन के आदेश की प्रतियां भी जलाई थीं।

यह भी पढ़ें   13 September 2023 Rashifal: जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

प्रशासन के साथ हुई फेडरेशन प्रतिनिधियों की चर्चा

फेडरेशन के आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री की चर्चा के लिए द्वार खुले रहने के बयान का स्वागत करते हुए एक सकारात्मक संदेश बताया गया। मुख्यमंत्री की पहल पर मंत्रालय में फेडरेशन के प्रतिनिधियों के साथ सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह और डॉ. कमलप्रीत के साथ इस मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है। फेडरेशन ने इन मांगों को लेकर कई सुझाव भी दिए हैं। सचिव सामान्य प्रशासन ने अधिकारियों द्वारा इस आदेश की गलत व्याख्या करने और आदेश को अस्पष्ट और त्रुटिपूर्ण बताते हुए वेतन नहीं काटने को लेकर हस्तक्षेप करने की बात कही। शासन की पहल पर प्रदेश के कर्मचारियों को बिना कटौती किए माह जुलाई का पूर्ण वेतन भुगतान किया गया है।

सभी जिलों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

फेडरेशन ने चौथे चरण के अनिश्चितकालीन आंदोलन 22 अगस्त से घोषित, को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सभी पर्यवेक्षक जिलों में जाकर बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा कर मार्गदर्शन और आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। प्रांतीय निकाय द्वारा सभी संयोजकों को 10 अगस्त तक बैठक संपन्न कराने निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें   चरणदास महंत ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रमिकों को दी बधाई और शुभकामनाएं

हड़ताल सूचना फॉर्म 16 से 18 अगस्त तक बंटेंगे

रायपुर जिला संयोजक उमेश मुदलियार एवम् महासचिव राजेश सोनी ने रायपुर जिले के लिए की गई तैयारियों के संबंध में विस्तार से बताया है। इस दौरान मौजूद अन्य जिला अध्यक्ष ने भी अनेक सुझाव दिए हैं। इस अवसर पर ब्लॉक संयोजकों ने ब्लॉक स्तर पर को गई तैयारियों से अवगत कराया गया। संभाग प्रभारी चंद्रशेखर तिवारी एवम् संभाग संयोजक अजय तिवारी ने आंदोलन के संबंध में दिशा निर्देश देते हुए कार्यालयों में हड़ताल सूचना फॉर्म 16 से 18 अगस्त तक वितरित करने कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Naxal News: बड़ी सफलता! एक महिला समेत दो नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण, कई खतरनाक वारदातों में थे शामिल। सुरक्षा बलों के प्रयासों को मिली बड़ी कामयाबी।
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG : लूडो खेलना बंद नहीं किया तो पहले राड से पीटा फिर मार दिया चाकू...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   थाना सिरगिट्टी पुलिस द्वारा छेडछाड करने वाले व्यक्ति पर की गई त्वरित कार्यवाही
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending