Connect with us

छत्तीसगढ़

सक्ती जिला का कार्यालय जेठा में खोलना सक्ती वासियों के साथ अन्याय : अंकित अग्रवाल

Published

on

सक्ती। 9 सितंबर को सक्ती जिला अस्तित्व में आ रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस की सरकार एक ओर जिला बनाने की बात कहती है वहीं दूसरी ओर सक्ती को जिला बना कर स्थानीय लोगों के साथ अन्याय कर रही है। जेठा में मुख्यालय होना ही कांग्रेस सरकार की दोहरी मानसिकता को दर्शा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंकित अग्रवाल ने कहा कि जेठा में कार्यालय खोलना सक्ती वासियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। जिला सक्ती को बनाया गया है। लेकिन कार्यालय जेठा में खुलना सही नहीं है। अंकित अग्रवाल ने आगे कहा कि पूर्व में भी जेठा में मुख्यालय खोले जाने को लेकर भाजपा ने विरोध किया था, ज्ञापन देने के साथ ही नगर बंद जैसे आयोजन भी हो चुके हैं। इसके बाद भी यहां के नागरिकों की भावनाओं का कोई सम्मान नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें   GGU में कुलपति पद पर नियमित नियुक्ति की मांग को लेकर ABVP ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

अंकित अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार जेठा ने मुख्यालय खोला जा रहा है उससे लोग लाभान्वित नहीं होंगे, पहुंच विहीन क्षेत्र होने के कारण वहां लोगों को आवश्यक चीजों के लिए भटकना पड़ेगा। वहां किसी भी प्रकार के आवागमन के लिए लोगों को मोटी रकम खर्च करनी पड़ेगी। सुविधा की दृष्टि से या सही जगह नहीं है। प्रदेश में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी डॉक्टर खिलवान साहू जी सक्ती विधायक के प्रयासों से सक्ती को शैक्षणिक जिला का दर्जा मिला जिसका मुख्यालय सक्ती में ही था यदि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहती तो सक्ती तो जिला बनता हाई और मुख्यालय भी सक्ती में ही होता । इस दौरान भाजपा नेता पूर्व भाजयूमो अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सरकार पर हमला करते हुए कहा की सरकार अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही है शराब बंदी बेरोज़गारी भत्ता जैसे कई सारे वादे चुनाव के समय कांग्रेस ने किए थे वो सब वादे झूठे निकले वही भाजयूमो उपाध्यक्ष लाखन नामदेव ने कहा कि यदि सरकार का यही रवैया रहा तो भाजयूमो उग्र आंदोलन करेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Diamond Smuggling In Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ में 440 हीरे का नग जब्त, करोड़ों में है कीमत!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कर्मचारियों को उनके कार्यस्थलों में ही स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की पहल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: एकलव्य बालिका छात्रावास के 19 बालिकाएं हुई बीमार, सभी को कराया गया भर्ती
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending