Connect with us

छत्तीसगढ़

अरपा के दोनों ओर सड़क निर्माण हो रहा है या सिल्ट निकालने के नाम पर रेत की जमाखोरी का अवैध गोरखधंधा?

Published

on

बिलासपुर।अरपा नदी के पुराने पुल से इंदिरा से सेतु तक नदी के दोनों ओर चौड़ी-चौड़ी सड़कों का निर्माण और सौदर्यीकरण जब होगा.. तब होगा..! लेकिन इस काम में लगे ठेकेदार ने तात्कालिक रूप से नदी से सिल्ट के नाम पर रेत निकाल-निकाल कर उसकी जमाखोरी करने का गोरखधंधा शुरू किया गया है। सुबह से देर रात तक ठेकेदार की गाड़ियां नदी से सिल्ट के बहाने रेत निकाल कर पचासों गाड़ी रेत नदी किनारे डंप की जा रही है। पर्यावरण के नियम के मुताबिक किसी भी पुल के दोनों ओर 100 मीटर तक खुदाई नहीं होनी चाहिए। लेकिन तिलक नगर में नदी किनारे स्मार्ट सिटी की रोड और सौन्दर्यीकरण के नाम पर ठेकेदार द्वारा अरपा नदी के पुराने पुल और इंदिरा सेतु के ठीक पास काफी गहराई तक खुदाई कर रेत निकाली जा रही है।

इस खुदाई का हाल यह है कि ठेकेदार के द्वारा पुराने पुल के पास तीन पायों के नीचे से इतनी बड़ी मात्रा में रेत निकाली जा चुकी है कि वहां बड़े और गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसी तरह इंदिरा सेतु के किनारे भी पुल के पायो के पास खुदाई कर रेत निकाली जा रही है। और इस रेत को नदी किनारे डंप कर रेत का ढेर बनाया जा रहा है। जिससे बाद में ठेकेदार द्वारा अपने ही काम में इसका उपयोग किया जा सके अथवा बरसात के दौरान भारी कीमत पर ब्लैक में बेचा जा सके।।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने साहू ने होंडा शोरूम का किया विधिवत रूप से पूजा

आज नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी तथा तिलक नगर के पार्षद श्री राजेश सिंह ने मोहल्ले वासियों के साथ,सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार द्वारा की जा रही रेत की अवैध सौदागिरी का आज जमकर विरोध किया गया। मामले की जानकारी पाकर खनिज विभाग तथा प्रशासन के कुछ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। लेकिन पूरे बिलासपुर में यह बात उजागर हो चुकी है कि यहां का खनिज विभाग सरकार के हित में काम ना कर खनिज ठेकेदारों की तिजोरी का गुलाम होकर रह गया है। राजेश सिंह ने कहा है कि यदि इस बार की चेतावनी और विरोध के बावजूद अगर नदी में से सिल्ट के नाम पर दोनों पुलों के इर्द-गिर्द गड्ढे कर रेत निकालने का खेल चलता रहेगा तो उसका जबरदस्त विरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: सहकारी समिति अध्यक्षों की नियुक्ति पर विवाद, गैर आदिवासियों को अध्यक्ष बनाने का आरोप

तुरकाडीह पुल के समान क्षतिग्रस्त हो सकते हैं अरपा के दोनों पुल

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष तथा भाजपा नेता अशोक विधानी एवं तिलक नगर के भाजपा पार्षद राजेश सिंह ने बताया कि ठेकेदार द्वारा रेत से मनमानी कमाई करने के लिए सिल्ट निकालने के नाम पर नदी के पुराने पुल और इंदिरा सेतु दोनों के बिल्कुल पास गहराई तक खुदाई की जा रही है। इसे दोनों ही पुलों के स्ट्रक्चर कमजोर हो सकते हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि तुरकाडीह और कोनी के बीच अरपा नदी में बने पुल के मामले में यही गलती की गई थी जिसके कारण पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर काम के लायक नहीं रह गया था। तिलक नगर में नदी के बीचो-बीच और अरपा के दोनों पुलों के बिल्कुल पास तक में खुदाई कर रेत निकालने में लगे ठेकेदार को अगर मना नहीं किया गया तो बिलासपुर के इंदिरा सेतू और पुराने पुल की हालत भी तुरकाडीह के पुल जैसी जर्जर हो सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: सहकारी समिति अध्यक्षों की नियुक्ति पर विवाद, गैर आदिवासियों को अध्यक्ष बनाने का आरोप

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 1064.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading

news

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

Published

on

State President of Helping Hands Club Foundation Women's Wing Babita Agarwal received the National Agra Jyoti Alankaran Samman

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें   जगदलपुर : रोजगार कार्यालय में नवीनीकरण एवं योग्यता जुड़वाने हेतु आवेदक करें ऑनलाईन पंजीयन

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending