Connect with us

छत्तीसगढ़

जैजैपुर: नाबालिग के अपहरण और हत्या मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

Published

on

तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी की सम्पूर्ण कार्यवाही

पुलिस को गुमराह करने नाबालिक लड़की से सुसाईड नोट लिखाकर जेब डालकर हत्या के बाद शव को डबरी तालाब में फेका था

कई संदेहियों से मनोवैज्ञानिक तरीके से किया गया था पूछताछ

तीन डॉक्टरो की टीम के द्वारा पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से हुआ था खुलासा

लोक अभियोजक राकेश महंत ने की पैरवी.

मामला इस प्रकार है कि दिनांक 02.03.2022 को थाना जैजैपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.02.2022 के दरम्यानी रात नाबालिक लडकी को कोई बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया कायमी के तुरंत बाद जैजैपुर पुलिस द्वारा ग्राम चोरभटठी के घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण एवं गवाहो का पूछताछ कथन लिया गया।

दिनांक 03.03.2022 को अपहृता का शव ग्राम चोरभटठी के डबरी तालाब में मिलने से मर्ग कमांक 06/2022 धारा 174 जाफौ. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया बाद शव के पंचनामा कार्यवाही में कार्यपालिक दण्डाधिकारी जैजैपुर लक्ष्मीकांत कोरी एवं सुश्री चंद्रशीला जायसवाल उपस्थित रहे। अपहृता का शव तीन डॉक्टरो की टीम के द्वारा पुलिस व कार्यपालिक दण्डाधिकारी की मौजूदगी में विडियोंग्राफी के साथ पी. एम. कराया गया। डॉक्टर साहब से शार्ट पी.एम. रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें डॉक्टर साहब द्वारा पी.एम. रिपोर्ट में मृत्यु की प्रवृत्ति हत्या होना लेख करने से प्रकरण में धारा 302 भादवि जोडकर प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण में विवेचना दौरान ग्राम चोरभटठी एवं अन्य ग्राम तथा परिजनो से लगातार पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें   बड़ी खबर: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की समय सारणी जारी

पूछताछ में संदेही जवाहर चंद्रा पिता समारू राम चंद्रा साकिन चोरभटठी थाना जैजैपुर जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) का नाम आने से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने कथन बताया कि वह गांव की नाबालिक लडकी के साथ प्रेम प्रसंग में था जिसकी सूचनादोनो के परिजन तथा गांव में फैल गई थी। दिनांक 28.02.2022 को लडकी से मिलकर हत्या करने की साजिश कर तुम सुसाईड नोट लिखकर लाना हम दोनो भागकर आत्महत्या करेंगे कहकर लडकी से सुसाईड नोट लिखा लिया था।

दिनांक 28.02.2022 के रात्रि करीबन 01.00 बजे अपहृता को घर के बाडी से भगाकर अपने मोटर साइकिल में बैठाकर डबरी तालाब चोरभटठी के पास ले गया जहां उसके साथ तालाब किनारे जमीन पर पटक कर जबरदस्ती बलात्कार किया। भगाकर शादी करो कि जिद करने व नही मानने से तथा उसके द्वारा रिपोर्ट कर देने की धमकी देने पर फसा न दे नाबालिक लडकी है फंस जाउंगा कहकर डर से उसके सीने में चढ़ कर अपने हाथ से उसके गला को दबा कर हत्या कर दिया।

यह भी पढ़ें   CG Crime: पैसे के विवाद में पत्नी को घोंपा चाकू

पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतिका द्वारा लिखे गये सुसाइड नोट को उसके लेगिंस के जेब में रख कर मृतिका के शव को डबरी तालाब में फेक दिया आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आज दिनांक 05.03.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया था प्रकरण की विचारण कर माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश बी आर साहु पाकसो ऐक्ट जिला सक्ति द्वारा आजीवन कारावास की सजा दी गई है। प्रकरण की सम्पूर्ण विवेचना थाना जैजैपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी गोपाल सतपथी द्वारा किया गया था एवं प्रकरण की पैरवी लोक अभियोजक राकेश महंत द्वारा किया गया था । उक्त कार्यवाही पर जिला बिलासपुर में पदस्थ निरीक्षक गोपाल सतपथी का पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने सराहना किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   भूपेश बघेल कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद लग सकती है मुहर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   हथेली में बना है ऐसा चिन्ह तो शनि साढ़े साती का नहीं होगा असर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bigg Boss OTT 3: भड़कीं पायल मलिक, बोलीं- जब मैं नॉमिनेट हुई थी तब अरमान जी ने मुझे गले लगाया था और.
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending