छत्तीसगढ़
थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में किया गया जन चौपाल का आयोजन, लोगो की समस्याओ का तत्काल किया गया निराकरण
बिलासपुर| पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा जन चौपाल लगाकर लोगो की समस्याओ से रूबरू होने तथा उनका तत्काल निराकरण करने निर्देश दिया गया था जिसके पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्ग दर्शन में दिनांक 22.07.2023 को निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य थाना सिटी कोतवाली एवं टीम द्वारा उदई चौक कतियापारा बिलासपुर में सूर्या पुष्पा फाउंडेशन के सहयोग से पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया।
जन चौपाल में अत्यधिक संख्या में महिला, पुरूष एवं बच्चे उपस्थित आए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार द्वारा जन चौपाल में आए लोगो को निजात जागरूकता अभियान एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, महिला संबंधी अपराधो, साईबर अपराध, गुड टच, बेड टच, तथा डायल-112 के संबंध में लोगो को जानकारी दी गई। जन चौपाल में लोगो की समस्याओ को सुना गया क्षेत्रिय लोगो द्वारा पेट्रोलिंग गस्त बढाने की मांग की गई एवं वर्तमान में पुलिस पर भरोसा जताते हुए पुलिस द्वारा चलाए गए निजात अभियान एवं जन चौपाल की सराहना की गई।
जन प्रतिनिधियो द्वारा जन चौपाल में अपने अपने क्षेत्र की समस्याओ के संबंध में चर्चा की गई जिसका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार द्वारा तत्काल निराकरण किया गया। जन चौपाल में वार्ड पार्षद प्रिंयका यादव, एल्डरमेन अखिलेश गुप्ता, सुबोध केसरी, अरविंद शुक्ला, बल्लू हिरवानी, बबलू पमनानी, डॉ. रमेश वेष्णव, गौरव शुक्ला, टिकेश्वर साव, सुदेश दुबे, काजू महराज तथा जन प्रतिनिधी तथा काफी संख्या में महिला पुरूष एवं बच्चे एवं थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम उपस्थित रहे। जन चौपाल कार्यक्रम में सूर्या पुष्पा फाउंडेशन एवं टीम का सहयोग रहा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
